जगदलपुर : महिला अधिकारों की जागरुकता का अभियान पहुंचे घर-घर तक: श्रीमती किरणमयी नायक

Updated on 18-02-2023 08:12 PM

कार्यस्थल में लैंगिक उत्पीड़न, मानव तस्करी और सायबर अपराधों के संबंध में जागरुकता के लिए महिला आयोग ने दिया प्रशिक्षण

जगदलपुर, 17 फरवरी 2023

छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की ओर से महिला उत्पीड़न पर नियंत्रण के लिए सभी संभाग मुख्यालय में दिए जाने वाले प्रशिक्षण का शुभारंभ बस्तर संभाग से किया गया। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती किरणमयी नायक तथा आयोग के सदस्यों की उपस्थिति में शुक्रवार 17 फरवरी को कुम्हरावंड स्थित शहीद गुण्डाधुर कृषि महाविद्यालय परिसर स्थित सभागार में एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में महिला आयोग की सदस्य श्रीमती बालो बघेल, जिला पंचायत बस्तर की अध्यक्ष श्रीमती वेदवती कश्यप, जिला पंचायत दंतेवाड़ा की अध्यक्ष सुश्री तुलिका कर्मा, जगदलपुर नगर निगम की अध्यक्ष श्रीमती कविता साहू सहित विभिन्न जनपद पंचायत एवं नगर पालिका व पंचायतों के अध्यक्ष, जिला पंचायत बस्तर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रकाश सर्वे सहित सातों जिलों के महिला एवं बाल विकास विभाग, पुलिस विभाग तथा अन्य विभागों के  अधिकारी उपस्थित थे।
 
महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती नायक ने कार्यशाला में संभाग भर से जनप्रतिनिधियों के साथ ही पुलिस और महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों की उपस्थिति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि महिला अधिकार और सम्मान के संरक्षण के लिए आयोजित यह कार्यशाला एक अभियान है तथा इसका संदेश घर-घर तक पहुंचना चाहिए। उन्होंने कहा कि महिला आयोग द्वारा संभाग स्तर पर पूरे प्रदेश में सबसे पहले बस्तर से प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित किया है। इसमें साइबर क्राईम एवं मानव तस्करी तथा महिलाओं का कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न (निवारण, प्रतिषेध तथा प्रतितोष) अधिनियम 2013 के प्रावधानों के संबंध में विषय विशेषज्ञों द्वारा जानकारी दी जा रही है। उन्होंने इस अवसर पर महिला आयोग के कार्यों के संबंध में भी विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि महिला आयोग महिलाओं के अधिकार और उनके सम्मान की रक्षा के लिए पूरी तरह समर्पित है। महिला उत्पीड़न से संबंधित शिकायत के लिए महिला आयोग द्वारा व्हाट्स अप नंबर भी जारी किया गया है। इसमें की गई शिकायत पर महिला आयोग द्वारा कार्यवाही की जाती है। कई बार पीड़िता या उसके परिजनों द्वारा शिकायत नहीं किए जाने के बावजूद अन्य जनसंचार माध्यमों से प्राप्त समाचारों के आधार पर भी महिला आयोग द्वारा स्वयं संज्ञान लेकर कार्यवाही प्रारंभ की जा जाती है। उन्होंने कहा कि महिला आयोग द्वारा शिकायत प्राप्त करने के लिए अभिव्यक्ति एप की तरह एप भी लांच करेगी। उन्होंने कहा कि इसी कड़ी में आगामी कुछ दिनों में बस्तर संभाग में महतारी न्याय रथ भी संचालित की जाएगी। इसके माध्यम से राष्ट्रीय विधिक सहायता प्राधिकरण द्वारा चयनित लघु फिल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा। बस्तर में हल्बी और गोंडी बोली का उपयोग बहुतायत में करने के कारण इन बोलियों के जानकार दादा जोकाल की सहायता भी ली जाएगी, जो लोगों को स्थानीय बोलियों में लोगों को जानकारी प्रदान करेंगे। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ शासन में पिछले चार वर्षों के दौरान महिला उत्पीड़न से संबंधित शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही हुई है। उन्होंने बालिका शिक्षा पर जोर देते हुए बालक और बालिका को समान अवसर उपलब्ध कराने की आवश्यकता बताई। उन्होंने कहा कि आत्मरक्षा के लिए बालिकाओं को युद्धकौशल का प्रशिक्षण भी प्रदान करना चाहिए। उन्होंने तकनीकी के इस दौर में अपराधों के नए तौर तरीकों को देखते हुए आवश्यक सतर्कता बरतने की बात भी कही।

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता पाल ने अभिव्यक्ति एप के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि इसके माध्यम से खतरे की स्थिति में इसकी सूचना तत्काल अपने परिजनों के साथ ही रायपुर स्थित पुलिस कार्यालय तक तुरंत पहुंचाया जा सकता है। इसके माध्यम से महिला उत्पीड़न से संबंधित शिकायत भी आसानी से की जा सकती है। इसके लिए थाना या कोर्ट जाने की आवश्यकता नहीं होती है। इसमें दर्ज शिकायतों की सतत निगरानी अधिकारियों द्वारा की जाती है और इसके निराकरण की जानकारी ली जाती है।
मानव तस्करी के संबंध में सहायक लोक अभियोजन अधिकारी श्री प्रमोद धृतलहरे, सायबर अपराध से सतर्कता के लिए पुलिस उप अधीक्षक श्रीमती गीतिका साहू, महिला अपराध एवं साक्ष्य एकत्रीकरण के लिए फारेंसिक एक्सपर्ट डाॅ. सुनंदा ढेंगे, परिवार न्यायालय एवं महिलाओं का कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न (निवारण, प्रतिषेध तथा प्रतितोष) अधिनियम 2013 के प्रावधानों के संबंध में एजीपी सुश्री शमीम रहमान द्वारा विस्तृत जानकारी प्रदान की गई तथा प्रश्नोत्तरी के माध्यम से शंकाओं का समाधान भी किया गया। श्रेष्ठ प्रश्नों के लिए
महिला आयोग द्वारा प्रश्नकर्ता को सम्मानित भी किया गया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़।कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने सीएम हेल्पलाइन में आए आवेदन का त्वरित निराकरण करते हुए उनके मांग पर आवश्यक प्रक्रिया कर उन्हें लाभान्वित किया है। जिले के आवेदक दीपक…
 08 August 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के निर्देश और कार्यपालन अभियंता रमाशंकर कश्यप के मार्गदर्शन में जन जल जागरूकता पखवाड़ा के अंतर्गत विकासखंड बिलाईगढ़ के ग्राम पंचायत कोरकोटी एवं आश्रित…
 08 August 2026
राजनांदगांव। कलेक्टर  जितेन्द्र यादव ने आज राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सुंदरा स्थित पटवारी कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय में राजस्व प्रकरणों के निराकरण की स्थिति की जानकारी लेते…
 08 August 2026
रायपुर। विवेकानंद नगर ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास में तप,त्याग,साधना,आराधना का क्रम जारी है। तप की श्रृंखला में 7 अगस्त से गिरनार नेमी तप प्रारंभ हुआ। 22 दिवसीय इस…
 08 August 2026
दुर्ग । राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर दुर्ग के निजी होटल में आयोजित हथकरघा प्रदर्शनी में भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय ने प्रदर्शनी का…
 08 August 2026
भिलाई l शासकीय नवीन महाविद्यालय, रिसाली में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP)-2020 के तहत आयोजित दीक्षारंभ एवं इंडक्शन कार्यक्रम में दुर्ग ग्रामीण विधायक एवं राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र…
 08 August 2026
रायपुर। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर मुख्यमंत्री साय पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित प्रदेश स्तरीय बुनकर सम्मेलन एवं स्वदेशी प्रदर्शनी में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने रेशम, हथकरघा, हस्तशिल्प,…
 08 August 2026
कवर्धा। धर्म, संस्कृति और आध्यात्मिक आस्था की नगरी कवर्धा के सौंदर्यीकरण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया जा रहा है। उपमुख्यमंत्री व कवर्धा विधायक विजय शर्मा की मंशानुरूप…
 08 August 2026
कवर्धा। गुरुकुल पब्लिक स्कूल में जिला स्तरीय अंतर्विद्यालयीन अंडर-19 फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन हुआ। इस प्रतियोगिता में गुरुकुल व एकाडेमिक वर्ल्ड स्कूल विजयी रहे। फाइनल प्रतियोगिता के अतिथि के रूप…
Advt.