जैन संवेदना ट्रस्ट ने 9 बुजुर्गों को बांटे श्रवण यन्त्र

Updated on 21-09-2025 02:10 PM
रायपुर। राजस्व विभाग से रिटायर्ड खोरबाहरा राम साहू जांजगीर विगत 15 वर्षों से कम सुनाई देने की पीड़ा से व्यथित थे। समाचार पत्रों से पढ़कर उनके पुत्र के डी साहू ने जैन संवेदना ट्रस्ट से सम्पर्क किया और शनिवार को ऋषभदेव जैन मंदिर प्रांगण सदर बाजार में उन्हें श्रवण यन्त्र प्रदान किया गया। 

जैन संवेदना ट्रस्ट के महेन्द्र कोचर व विजय चोपड़ा ने बताया कि अनेक वर्षों बाद स्पष्ट सुनाई देने की प्रसन्नता उनके चेहरे पर झलक रही थी । बुजुर्ग ने संस्था को आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर वीरेन्द्र डागा विशेष रूप से उपस्थित थे। विगत एक पखवाड़े में 70 श्रवण यन्त्र वितरित किये गए । जैन संवेदना ट्रस्ट द्वारा शनिवार को वर्द्धमान स्कूल कमासीपारा में बीजापुर की 72 वर्षीय लक्ष्मी चिलमुल के लिए उनकी पुत्री किरण रामटेके को श्रवण यन्त्र दिया गया । किरण ने बताया कि माँ पिछले दो साल से कम सुनाई देने से परेशान है। महेन्द्र कोचर व विजय चोपड़ा ने बताया कि संस्था द्वारा प्रति शनिवार को बच्चों बुजुर्गों को सुनने की मशीन देने का क्रम जारी है। जैन संवेदना ट्रस्ट द्वारा 10100 वीं मशीन का निःशुल्क वितरण किया गया। 

जैन संवेदना ट्रस्ट द्वारा मूक पशु पक्षियों की सेवा , मानव सेवा के अंतर्गत श्रवण यन्त्र , कृत्रिम हाथ , कैलिपर्स , वैशाखी , बी पी नापने की मशीन , शुगर टेस्टिंग मशीन का निःशुल्क वितरण तथा मानव कल्याण में साधर्मिक भाई बहनों के स्वावलंबी जीवन , व्यवसायिक उत्थान व विवाह योजना पर लगातार कार्य किये जाते हैं । इस सप्ताह के आर साहू , लक्ष्मी चिलमुल , विजया सोनी , रामेश्वर लकड़ा , शितुराम , ज़मीर भाई , शकीना बानो , राधेलाल जैन , किरण सोनवानी को श्रवण यन्त्र निःशुल्क दिये गए ।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 October 2026
छत्तीसगढ़ के बस्तर में आत्मसमर्पण के बाद पूर्व नक्सलियों को शिक्षा से जोड़ने की कोशिशों के बीच 8 पूर्व नक्सलियों ने छत्तीसगढ़ ओपन स्कूल से 10वीं की परीक्षा पास की…
 02 October 2026
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के जस्टिस बीडी गुरु ने स्टडी लीव बढ़ाने की मांग करने वाले 15 डॉक्टरों की याचिकाएं खारिज कर दी है। कोर्ट ने कहा कि 3 मार्च 2025 के…
 02 October 2026
छत्तीसगढ़ में गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने 2 जिलों में बड़ी कार्रवाई की है। सूरजपुर जिले के घाट पेंडारी में उत्तर प्रदेश की ओर जा रहा ट्रक पलट गया।…
 02 October 2026
छत्तीसगढ़ से रेल यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। रेलवे के नॉन-इंटरलॉकिंग काम के चलते दिसंबर में लंबी दूरी की 6 एक्सप्रेस ट्रेनों के कुछ फेरे रद्द…
 02 October 2026
छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के संकेत मिलने लगे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 48 घंटे में प्रदेश के कुछ हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी के लिए मौसम…
 02 October 2026
महात्मा गांधी के ग्राम-स्वराज और आत्मनिर्भर गांव की सोच को छत्तीसगढ़ में जमीन पर उतारने के लिए नवा रायपुर में सेवाग्राम बनाने की योजना शुरू हुई थी। इसके पीछे सोच…
 01 October 2026
छत्तीसगढ़ के रायपुर में तंत्र-मंत्र और बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से करीब 150 ग्राम सोने के जेवर और 9 हजार रुपए ठग लिए गए। 3 आरोपी साधुओं…
 01 October 2026
छत्तीसगढ़ में अवैध शराब का कारोबार नया नहीं है, लेकिन 2026 में इसके नए तरीके सामने आए हैं। अब दूसरे राज्यों की शराब सिर्फ यहां लाकर नहीं बेची जा रही,…
 01 October 2026
बिलासपुर । खेतों तक पहुंचती सिंचाई की धार तखतपुर क्षेत्र के किसानों के लिए खेती का मजबूत सहारा बन रही है। आमाचुवा जलाशय और लोवर मनियारी व्यपवर्तन योजना से 2,197…
Advt.