सौर उर्जा से रौशन हुआ जयपाल का घर

Updated on 01-07-2025 01:12 PM

दुर्ग। आज के दौर में जब जलवायु परिवर्तन और प्राकृतिक संसाधनों की कमी एक वैश्विक चिंता बन चुकी है, सतत् ऊर्जा का महत्व तेजी से बढ़ा है। ऐसे में सरकार के साथ-साथ आम नागरिकों को भी इसके प्रति जागरूक होना आवश्यक है। दुर्ग जिले के ग्राम धनोरा के निवासी ए. जयपाल ऐसे ही एक जागरूक नागरिक हैं, जिन्होंने प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के माध्यम से इस दिशा में एक अनुकरणीय पहल की है। ए. जयपाल, उन दूरदर्शी नागरिकों में से एक हैं जो न सिर्फ अपने घर के खर्चों पर लगाम लगाना चाहते हैं, बल्कि देश के भविष्य के लिए भी सोचते हैं। जयपाल जी बताते हैं कि देश में प्राकृतिक संसाधनों पर दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है, ऐसे में सौर ऊर्जा जैसे नवीकरणीय ऊर्जा का उपयोग समय की मांग है। इसी सोच के साथ उन्होंने ’’प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’’ के तहत अपने घर की छत पर 3 किलोवाट का रूफ टॉप सोलर पैनल लगवाने का फैसला किया और अपने घर को सौर ऊर्जा से रोशन करने की ओर कदम बढ़ाया। उनका मानना है कि यह सिर्फ बिजली के बिल कम करने का जरिया नहीं, बल्कि सतत विकास और पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने का एक महत्वपूर्ण तरीका है।

जयपाल जी कहते है मुझे बताते हुए बेहद खुशी होती है कि सोलर पैनल लगने के बाद से काफी फायदा मिल रहा है, बारिश का मौसम होने के बावजूद बिजली की बचत में पर्याप्त लाभ मिल रहा है। मुझे पूरी उम्मीद है कि मौसम साफ होने पर बिजली उत्पादन में वृद्धि होगी, जिससे बिजली का बिल और भी कम होगा या शायद पूरी तरह से खत्म हो जाएगा। जयपाल जी ने केंद्र और राज्य शासन का ’’प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’’ जैसी नवोन्मेषी पहल के लिए दिल से आभार जताया। वह कहते है कि यह योजना नागरिकों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के साथ-साथ देश को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने और स्वच्छ ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
गरियाबंद। लाइवलीहुड कॉलेज गरियाबंद में 10 अगस्त 2026 को Sewing Machine Operator कोर्स में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली विशेष पिछड़ी जनजाति समूह (PVTG) की 19 भुंजिया युवतियों को सिलाई मशीन…
 13 August 2026
रायपुर।छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में युवाओं को आधुनिक तकनीक से जोड़ते हुए रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। नवीन…
 13 August 2026
रायपुर। 15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश की राजधानी नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में छत्तीसगढ़ की समृद्ध आदिवासी लोककला, संस्कृति और परंपराओं के लिए यह गौरव का…
 13 August 2026
दुर्ग। दुर्ग विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में आज आयोजित भव्य तिरंगा यात्रा में कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव शामिल हुए। उन्होंने तिरंगा यात्रा में सहभागी बनकर राष्ट्रभक्ति…
 13 August 2026
दुर्ग। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग तथा पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा बोरी थाना क्षेत्र में कोटपा अधिनियम 2003 के तहत बड़ी चालानी कार्रवाई की गई है। उक्त कार्रवाई कलेक्टर…
 13 August 2026
दुर्ग। खरीफ सीजन 2026 को ध्यान में रखते हुए किसानों को समय पर गुणवत्तायुक्त उर्वरक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कलेक्टर अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार कृषि विभाग के जिला स्तरीय…
 13 August 2026
रायपुर। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन तक पहुँचाने 211 वाहिनी केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), थनौद, नया रायपुर द्वारा आज, 13 अगस्त को…
 13 August 2026
रायपुर। बस्तर तिरंगा यात्रा के तहत नारायणपुर से शुरू हुई बाइक तिरंगा यात्रा बुधवार को उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और वन मंत्री केदार कश्यप के नेतृत्व में बारसूर पहुंची। बारसूर…
 13 August 2026
भिलाई। छत्तीसगढ़ के पहले और प्रमुख लोकपर्व हरेली तिहार पर भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने अपने परिवार के साथ पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ हरेली पर्व मनाया। उन्होंने अपने निवास…
Advt.