जयशंकर बोले- आज का भारत बेबाक:अपनी परेशानी का हल खुद ढूंढता है, मेरे लिए विदेशों में भारत का प्रतिनिधित्व करना गर्व की बात

Updated on 16-03-2024 01:01 PM

विदेश मंत्री एस जयशंकर का कहना है कि आज का भारत काफी बदल गया है। उन्हें विदेशों में भारत का प्रतिनिधित्व करने में गर्व होता है।

जयशंकर ने ET अवॉर्ड्स में कहा- आज जब दुनिया भारत के बारे में सोचती है, तो दुनिया वास्तव में एक ऐसे देश को देखती है जो अपनी समस्याओं का हल खुद ढूंढता है। ऐसा देश जो अपनी बात खुद कहने में सक्षम है, जो अपने लोगों, कन्ज्यूमर इंटरेस्ट के पक्ष में खड़ा है और आगे भी खड़ा रहेगा। ऐसा देश जो अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए ध्यान रखता है। आज का भारत काफी अलग है, बदला हुआ है। मैं आपको बता नहीं सकता कि विदेश में इसका प्रतिनिधित्व करने में मुझे कितना गर्व होता है।

भारत ने दुनिया पर गहरी छाप छोड़ी है
जयशंकर ने कहा- पिछले कुछ सालों में हमने दुनिया पर गहरी छाप छोड़ी है। जब दुनिया चुनौतियों से उभरने वाले भारत के बारे में सोचती है, तो वो देखती है कि हमने कैसे कोविड-19 को संभाला। 'वैक्सीन मैत्री' के जरिए हमने दुनिया भर के 100 देशों को वैक्सीन दी।

दुनिया देखती है कि कैसे हम विदेशों में अपनी नागरिकों का ध्यान रखते हैं। हमने 'ऑपरेशन गंगा', 'ऑपरेशन कावेरी' और 'ऑपरेशन अजय' के तहत जंग प्रभावित देशों से अपने नागरिकों को बचाया। आज दुनिया हमारी प्रोग्रेस को आसानी से देख पा रही है। वो प्रोग्रेस जो हमने खुद की है।

भारत को लेकर जयशंकर के बयान...

1. भारत का रुतबा बढ़ा
नागपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में जयशंकर ने कहा था- दुनिया में हमारा रुतबा बढ़ा है। कोई भी बड़ा मसला भारत से सलाह-मशविरा किए बिना तय नहीं होता। हम बदल गए हैं और हमारे बारे में दुनिया का नजरिया बदल गया है।

कार्यक्रम में जयशंकर से BRICS जैसे वैश्विक संगठनों में भारत की सदस्यता को लेकर भी सवाल किया गया था। इसके जवाब में उन्होंन कहा- हम आजाद हैं। हमें यह सीखने और समझने की जरूरत है कि अलग-अलग लोगों के साथ कैसा व्यवहार करना है, जिससे हमारे हितों को नुकसान न पहुंचे। अपने हितों को पूरा करने के लिए हमें दुनिया के सामने इन्हें सही तरीके से पेश करना आना चाहिए।

2. भारत स्मार्ट है
जर्मनी के म्यूनिख सिक्योरिटी कॉन्फ्रेंस में जयशंकर ने कहा था- भारत के पास तेल के कई स्रोत हैं और रूस उनमें से एक है। उनसे सवाल पूछा गया था- रूस के साथ व्यापार जारी रखते हुए भारत अमेरिका के साथ अपने बढ़ते द्विपक्षीय संबंधों को कैसे संतुलित कर रहा है? इसके जवाब में उन्होंने कहा- क्या यह एक समस्या है, यह एक समस्या क्यों होनी चाहिए? हम स्मार्ट हैं, हमारे पास पास कई विकल्प हैं, आपको हमारी तारीफ करनी चाहिए। जयशंकर की हाजिर जवाबी सुनकर पास में बैठे अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन भी मुस्कुराते रहे।

3. भारत शक्तिशाली हुआ है
एस जयशंकर मंगलवार (30 जनवरी) को IIM मुंबई पहुंचे। यहां स्टूडेंट्स ने विदेश मंत्री से मालदीव के साथ बने तनावपूर्ण संबंध पर सवाल पूछा। जिसके जवाब में जयशंकर ने कहा कि हर देश के पड़ोस में समस्याएं हैं, लेकिन पड़ोसियों को एक-दूसरे की जरूरत होती है। इतिहास और भूगोल बहुत शक्तिशाली ताकतें हैं। इससे कोई बच नहीं सकता।

4. दुनिया भारत की तारीफ करती है
नई दिल्ली में हुए अपनी बुक 'व्हाए भारत मैटर्स' (भारत क्यों मायने रखता है) के प्रमोशन कार्यक्रम में जयशंकर ने कहा- हम हमेशा जरूरत के समय दूसरे देशों की मदद करते हैं। भारत हमेशा संकट के समय दूसरे देशों की मदद के लिए खड़ा रहता है। हम जंग वाले देशों तक राहत सामग्री, दवाएं, फर्टिलाइजर्स पहुंचाते हैं। इसके लिए दुनिया हमारी तारीफ भी करती है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के ब्रॉड पीक हिमस्खलन की चपेट में आने से मारे गए मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) समेत 5 अन्य पर्वतारोहियों का पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर स्कार्दू ले…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में बने मुहाफिज-V बख्तरबंद वाहनों को कथित तौर पर सूडान की राजधानी खार्तूम में एक मिलिट्री परेड में देखा गया है। खुफिया सूत्रों का कहना है कि यह…
 07 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी अगले हफ्ते की शुरुआत (10 अगस्त) में प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात करेंगे। त्रिवेदी की बांग्लादेश के पीएम से मुलाकात दोनों देशों…
 07 August 2026
बैंकॉक: थाईलैंड के एक स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना में सात लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में तीन शिक्षक और तीन छात्र हैं। हमले का आरोपी भी…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सरकार ने बांग्लादेश में आईएसआई के प्रभाव की बात को नकार दिया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि शेख हसीना और उनके बेटे…
 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
Advt.