पाकिस्‍तान को 'आतंकिस्‍तान' बताने पर एंकर ने रोका तो जयशंकर ने यूरोप को दिखाया आईना, बंद की बोलती

Updated on 03-01-2023 06:39 PM
विएना: भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ऑस्ट्रिया के दौरे पर थे। यहां पर उन्‍होंने कई मसलों पर चर्चा की और जिसमें से एक था आतंकवाद। एक इंटरव्‍यू में जयशंकर ने पाकिस्‍तान को जमकर धोया और यूरोप को समझाया कि आतंकवाद पूरी दुनिया की समस्‍या है। इससे पहले भी जब उन्‍होंने ऑस्ट्रिया के नेताओं से मुलाकात की थी तो कहा था कि आतंकवाद का केंद्र भारत के एकदम करीब है। उन्‍होंने यूरोप के नेताओं को बताया था कि कैसे आतंकवाद शांति और स्थिरता के लिए बड़ा खतरा है। एक इंटरव्‍यू में एंकर ने जब इस बात पर एतराज जताया कि उन्‍होंने पाकिस्‍तान के लिए आतंकवाद का केंद्र बिंदु जैसे शब्‍द का प्रयोग क्‍यों किया तो जयशंकर ने अपनी ही स्‍टाइल में इसका जवाब दिया।
जसशंकर की खरी-खरी
एंकर ने जयशंकर से पूछा कि आप पहले भी पाकिस्‍तान को आतंकवाद का केंद्र बिंदु कह चुके हैं। क्‍या यह शब्‍द ठीक रहेगा? इस पर उन्‍होंने जवाब दिया, 'आज भी मैंने वही किया है और मैंने पाकिस्‍तान शब्‍द का प्रयोग भी नहीं किया। क्‍योंकि आप एक राजनयिक हैं इसका मतलब यह नहीं है कि आप सच नहीं बोलेंगे। मैं और कोई कठिन शब्‍द भी प्रयोग कर सकता था। मेरा यकीन करिए भारत के साथ जो कुछ भी हो रहा है, उसके लिए केंद्र बिंदु बहुत छोटा शब्‍द है।'


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.