जायसवाल कर सकते हैं कांबली की बराबरी : 14 इनिंग्स में पूरे कर सकते हैं 1000 रन

Updated on 21-02-2024 02:16 PM

टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने राजकोट टेस्ट में दोहरा शतक लगाकर भारत की जीत में अहम योगदान दिया। 21 साल की उम्र में टेस्ट डेब्यू करने वाले जायसवाल महज 7 मैचों में 2 अर्धशतक, 3 शतक और 2 दोहरे शतक लगा चुके हैं। वे टेस्ट क्रिकेट में एक हजार रन पूरे करने के भी करीब हैं।

यशस्वी 7 मैचों की 13 इनिंग में 861 रन बना चुके हैं। अगर अगले मैच की पहली इनिंग में वे 139 रन बना लेते हैं, तो वे सबसे कम इनिंग्स में हजार रन पूरे करने के मामले में विनोद कांबली के भारतीय रिकॉर्ड की बराबरी कर लेंगे। वहीं, मैचों के लिहाज से हजार रन बनाने वाले भारत के फास्टेस्ट और दुनिया के सेकंड फास्टेस्ट प्लेयर भी बन जाएंगे। भारत में यह रिकॉर्ड चेतेश्वर पुजारा और दुनिया में डॉन ब्रेडमैन के नाम है।

ब्रेडमैन ने 7 मैचों में 1000 रन पूरा करने का कारनामा किया था।

1. यशस्वी के 13 इनिंग्स में 861 रन, कांबली ने 14 में बनाए 1000
भारत के पूर्व बल्लेबाज विनोद कांबली ने 14 इनिंग्स नें 1000 रन पूरे किए थे। वे भारत के लिए सबसे कम इनिंग्स में हजार टेस्ट रन बनाने वाले खिलाड़ी बने। वहीं, दूसरे नंबर पर चेतेश्वर पुजारा है। 2010 में टेस्ट डेब्यू करने वाले पुजारा ने 18 इनिंग्स में हजार का आंकड़ा छुआ।

यशस्वी 13 इनिंग्स में 861 रन बना चुके हैं, वे हजार रन से 139 रन दूर है। जायसवाल ने लगातार पिछले 2 मैचों में दोहरे शतक लगाए है। उन्होंने तीसरे मुकाबले की पहली इनिंग्स में अगर 139 का आंकड़ा पार कर दिया तो वे कांबली के रिकॉर्ड की बराबरी कर लेंगे।

2. दुनिया में फास्टेस्ट12 इनिंग में बने हैं 1000 रन
दुनिया में सबसे फास्ट हजार रन बनाने का रिकॉर्ड इंग्लैंड के हर्बर्ट सटक्लिफ के नाम है। उन्होंने साल 1924 में 9 मैचों की 12 इनिंग में हजार रन पूरे किए थे। अगर जायसवाल 14 इनिंग्स में हजार रन पूरे कर लें तो वे इस लिस्ट में चौथे नंबर पर आ जाएंगे।

3. ब्रैडमैन ने सबसे कम मैचों में 1000 रन पूरे किए, जायसवाल दूसरे हो सकते हैं
ऑस्ट्रेलिया के लिजेंडरी बल्लेबाज डॉन ब्रैडमेन ने सबसे कम मैचों में हजार रन पूरे किए। हालांकि, उन्हें ऐसा करने के लिए 13 इनिंग्स लगीं। मैचों के लिहाज से वे फास्टेस्ट प्लेयर हैं। वहीं, यशस्वी अपना 8वां टेस्ट मैच खेलेंगे। अगर वे इस मैच की 2 इनिंग्स में भी कुल 139 रन स्कोर कर लें, तो मैचों के लिहाज से वे 1000 रन पूरे करने वाले दुनिया के दूसरे फास्टेस्ट प्लेयर बन जाएंगे।

4. यशस्वी के पास पुजारा का रिकॉर्ड तोड़ने का मौका
मैचों के हिसाब से चेतेश्वर पुजारा ने सबसे फास्ट हजार रन पूरे करने वाले भारतीय है। उन्होंने 11 मैचों में यह अचीवमेंट हासिल की थी। सुनील गावस्कर ने भी 1000 रन के लिए 11 टेस्ट मैच लिए थे। वहीं, विनोद कांबली ने 12 मैचों में हजार रन पूरे किए थे। अगर जायसवाल अगले मैच में हजार रन पूरे कर लें, तो वे मैचों के लिहाज से सबसे जल्दी 1000 रन बनाने वाले भारतीय प्लेयर बन जाएंगे।

जायसवाल ने तोड़े कांबली के रिकॉर्ड, कुछ की बराबरी भी की

2 डबल सेंचुरी लगाने वाले दूसरे लेफ्टी भारतीय बने - डबल सेंचुरी लगाने के मामले में यशस्वी जायसवाल ने विनोद कांबली की बराबरी की। वे कांबली के बाद 2 दोहरे शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय लेफ्टी बैटर बने। साथ ही लगातार 2 दोहरे शतक लगाने वाले भी दूसरे लेफ्टी भारतीय बने।

लगातार दो दोहरे शतक लगाने वाले तीसरे भारतीय- यशस्वी जायसवाल लगातार दो टेस्ट में दोहरे शतक लगाने वाले 3 भारतीय बल्लेबाज बन गए। इससे पहले विनोद कांबली ने 1993 में इंग्लैंड और जिम्बाब्वे के खिलाफ लगातार टेस्ट मैचों में दोहरा शतक बनाया था। विराट कोहली ने 2017 में श्रीलंका के खिलाफ यह कारनामा किया था।

एवरेज के मामले में कांबली को पीछे किया - दोहरा शतक लगाने के बाद जायसवाल ने विनोद कांबली के सबसे ज्यादा एवरेज का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया। कम से कम 10 इनिंग्स खेलने वालों के मामले में विनोद कांबली का टेस्ट एवरेज भारतीयों में सबसे ज्यादा था। उनके नाम 17 मैच की 21 इनिंग्स में 54.20 का एवरेज था। अब पहले नंबर पर 71.75 के एवरेज के साथ जायसवाल आ गए है। वहीं, सचिन तेंदुलकर 53.78 के एवरेज के साथ तीसरे नंबर पर है। हालांकि, एवरेज मैच खेलने पर बदलता है, तो कांबली फिर नंबर-1 भी आ सकते हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 October 2026
नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मैच में भारत और पाकिस्तान के बीच जबरदस्त ड्रामा और आतिशी क्रिकेट देखने को मिल रहा है। टॉस…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजी दो अलग रंगों में नजर आई। एक तरफ जहां…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स के क्रिकेट फाइनल में भारतीय क्रिकेट ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए बोर्ड पर 6 विकेट खोकर 211 रन लगाए हैं। पाकिस्तान को यह…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा ने अपनी आतिशी बैटिंग से मैच का रुख ही बदल दिया। अभिषेक…
 03 October 2026
नई दिल्ली: भारत के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा ने शनिवार को करोगी स्पोर्ट्स पार्क में एशियन गेम्स के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ 28 गेंदों पर 61 रन…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम की शानदार गेंदबाजी और गजब की फील्डिंग का जलवा…
 02 October 2026
नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के आगामी टेस्ट दौरे को ध्यान में रखते हुए भारतीय स्टार बल्लेबाज केएल राहुल और तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को आंध्र के खिलाफ होने वाले रणजी ट्रॉफी…
 02 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में रोहित शर्मा ने शानदार शतकीय पारी खेली लेकिन पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन…
 02 October 2026
नई दिल्ली: आईसीसी द्वारा वनडे विश्व कप 2027 के आधिकारिक कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही क्रिकेट गलियारों में बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव…
Advt.