जल जगार महोत्सव 5 एवं 6 अक्टूबर को

Updated on 20-09-2024 11:35 AM

धमतरी । जिले में आगामी 5 एवं 6 अक्टूबर को जल जगार महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इसके मद्देनजर कलेक्टर नम्रता गांधी ने  महानदी के तट पर गंगरेल में जिला स्तरीय अधिकारियों, मीडिया प्रतिनिधियों, सोशल मीडिया इन्फ्लूएंजर्स की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने बताया कि जिले में जल एवं पर्यावरण संरक्षण की दिशा में अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसके तहत आगामी 5 एवं 6 अक्टूबर को महानदी के पास रविशंकर सागर गंगरेल बांध में राष्ट्रीय स्तर के आकर्षक और रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। 


उन्होंने बताया कि 5 अक्टूबर को जल ओलंपिक, कार्निवाल, जल सभा, नवरात्रि मेला, रूद्रा विथ वाटर, आसमान से कहानी, उद्योगों में हुए बेस्ट प्रेक्टिसेस, कबाड़ से जुगाड़, प्रदर्शनी और विभिन्न खेल इत्यादि कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसी दिन कल्चरल नाईट में बैंड प्रदर्शन, ऑर्केष्ट्रा, बहरूपिया दिवाकर शो और अन्य प्रस्तुतियां दी जाएंगी। इसी तरह जल जगार महोत्सव के दूसरे दिन 6 अक्टूबर को गंगरेल ट्रायल रन, जल ओलंपिक, रूद्रा विथ वाटर, आसमान से कहानी सहित कल्चरल कार्यक्रम आयोजित होने की जानकारी भी कलेक्टर ने दी। कलेक्टर सुश्री गांधी ने जल जगार महोत्सव के सफल आयोजन के लिए सभी के सहयोग की अपेक्षा की है।  



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 October 2026
छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के साथ ही मौसम का मिजाज बदल गया है। प्रदेश में बारिश की एक्टिविटी थमने से अब दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मां-बेटी की हत्या और रेप के मामले में कोर्ट में चार्जशीट पेश की गई। प्रत्यक्ष गवाही के अभाव में पुलिस ने फॉरेंसिक और डिजिटल सबूतों के…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में स्कूल प्रिंसिपल ने चोरों का गैंग बनाया, फिर कृषि अधिकारी बनकर सर्वे के नाम पर सूने मकानों को टारगेट करते थे। सर्वे करने की बात कहते…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के कोरबा में रेप के आरोपी का अस्पताल में आराम फरमाते हुए वीडियो सामने आया है। वीडियो में आरोपी पवन महतो मोबाइल पर बात करते और गुटखा खाते नजर…
 12 October 2026
रायपुर में भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच टी-20 सीरीज का रोमांच जल्द शुरू होने वाला है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कैप्टन स्मृति मंधाना और उनकी…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में टीचर रजनी बरेठ और उसके 12वीं में पढ़ने वाले बेटे सुजल बरेठ की हत्या मामले में लव अफेयर और पैसों के विवाद का एंगल सामने आया…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गणित का सवाल हल नहीं कर पाने पर शिक्षक ने 8 साल की छात्रा की पिटाई कर दी। शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी ने बच्ची के गाल…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। आरोपी ने घर में घुसकर मां और बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की…
 10 October 2026
बिलासपुर । राज्यपाल  रमेन डेका ने कहा कि जूडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि साहस, आत्मसंयम, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है। यह विपरीत परिस्थितियों में धैर्य…
Advt.