जल जीवन मिशन बना गुल्लापेंटा गांव के लिए संजीवनी, घर-घर पहुँचा शुद्ध पेयजल

Updated on 07-10-2025 01:04 PM

बीजापुर। जिले के ग्राम गुल्लापेंटा में लंबे समय से 122 परिवारों की जल आपूर्ति की जिम्मेदारी गाँव में संचालित 32 हैंडपंपों पर टिका हुआ था। ग्रामीणों को रोजाना पीने के पानी के लिए हैंडपंपों पर निर्भर रहना पड़ता था और गर्मियों के दिनों में यह समस्या और भी विकराल रूप ले लेता था। महिलाओं और बच्चों को दूर-दूर से पानी लाना पड़ता था, जिससे समय और श्रम दोनों की भारी खपत होती था। लेकिन अब हालात बदल चुके हैं। 

भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना श्जल जीवन मिशनश् के अंतर्गत समूह जल प्रदाय योजना के माध्यम से गुल्लापेंटा गांव में फिल्टर युक्त शुद्ध पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित की गई है। इस योजना के तहत प्रत्येक घर में नल कनेक्शन के माध्यम से स्वच्छ पेयजल पहुँचाया जा रहा है। गांव के रहवासियों ने इस बदलाव को खुले दिल से स्वीकार किया है। ग्रामीणों का कहना है कि अब उन्हें रोज-रोज पानी के लिए जद्दोजहद नहीं करनी पड़ती। खासकर महिलाओं को बड़ी राहत मिली है, जो पहले घंटों पानी लाने में बिताती थीं। अब वे अपने समय का उपयोग अन्य कार्यों में कर पा रहे हैं। ग्रामवासियों ने केंद्र व राज्य सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह योजना उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लेकर आया है।

जल जीवन मिशन के तहत गांव में न केवल शुद्ध जल की उपलब्धता सुनिश्चित हुई है, बल्कि इससे ग्रामीणों के स्वास्थ्य, स्वच्छता और जीवन स्तर में भी उल्लेखनीय सुधार देखा जा रहा है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 October 2026
छत्तीसगढ़ के रायपुर में तंत्र-मंत्र और बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से करीब 150 ग्राम सोने के जेवर और 9 हजार रुपए ठग लिए गए। 3 आरोपी साधुओं…
 01 October 2026
छत्तीसगढ़ में अवैध शराब का कारोबार नया नहीं है, लेकिन 2026 में इसके नए तरीके सामने आए हैं। अब दूसरे राज्यों की शराब सिर्फ यहां लाकर नहीं बेची जा रही,…
 01 October 2026
बिलासपुर । खेतों तक पहुंचती सिंचाई की धार तखतपुर क्षेत्र के किसानों के लिए खेती का मजबूत सहारा बन रही है। आमाचुवा जलाशय और लोवर मनियारी व्यपवर्तन योजना से 2,197…
 01 October 2026
बिलासपुर।  शासन की डिजिटल सेवाओं का लाभ अब आम नागरिकों को घर के नजदीक और सुविधाजनक तरीके से मिल रहा है। विभिन्न शासकीय सेवाओं को सरल और सुगम बनाने के…
 01 October 2026
बिलासपुर । सेवा संकल्प अभियान के सेक्टर गिरधौना के आंगनबाड़ी केंद्र खैरी क्रमांक-2 में आंगन मिलन उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष श्रीमती माधवी वस्त्रकार, जनपद सदस्य …
 01 October 2026
बिलासपुर । भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी के राज्य चेयरमेन  तोमन साहू की अध्यक्षता में जिला शाखा बिलासपुर की समीक्षा बैठक जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में आयोजित की गई। उन्होंने जनभागीदारी…
 01 October 2026
बिलासपुर । सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मंगला में जल संरक्षण एवं स्वच्छता को लेकर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान जल स्रोत सुधार, नदी घाट स्वच्छता…
 01 October 2026
बिलासपुर । गंभीर बीमारी के उपचार में होने वाला खर्च कई परिवारों के लिए बड़ी आर्थिक चुनौती बन जाता है। ऐसे समय में आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं शहीद…
 30 September 2026
रायपुर में गुटखा कारोबारी के ठिकाने पर डायरेक्टरेट जनरल ऑफ जीएसटी इंटेलिजेंस (DGGI) की टीम ने छापेमारी की है। महाराष्ट्र से मिले इनपुट के बाद अधिकारियों की टीम 3 गाड़ियों…
Advt.