ऑस्ट्रेलिया के वर्ल्ड कप टीम में 'जलंधर' के जवान की एंट्री, पैट कमिंस कप्तान तो धाकड़ हुआ बाहर

Updated on 07-08-2023 02:30 PM
मेलबर्न: वर्ल्ड कप 2023 (World Cup 2023) शुरू होने में अभी दो महीने का समय बचा हुआ है। इस बीच ऑस्ट्रेलिया ने अपने प्रारंभिक 18 खिलाड़ियों की घोषणा कर दी है। भारत की मेजबानी में हो रहे टूर्नामेंट में 5 अक्टूबर को पहला मैच खेला जाएगा। पैट कमिंस की कप्तानी वाली ऑस्ट्रेलिया वर्ल्ड कप इतिहास की सबसे सफल टीम है। टीम ने 1987, 1999, 2003, 2007 और 2015 में टूर्नामेंट को अपने नाम किया था। एक बार फिर वो फेवरेट के रूप में मैदान पर उतरेंगे।


लाबुशेन को नहीं मिली जगह

ऑस्ट्रेलिया ने जो टीम घोषित की है, उसमें मार्नस लाबुशेन को जगह नहीं मिली है। टेस्ट में दुनिया के टॉप बल्लेबाजों में शामिल लाबुशेन वनडे में बड़ा कमाल नहीं कर पाए हैं। पिछले 15 वनडे में उनके बल्ले से सिर्फ दो ही अर्धशतक निकला है। पिछले साल श्रीलंका और पाकिस्तान के दौरे पर वह कोई कमाल नहीं कर पाए थे। भारत में भी इस साल हुई वनडे सीरीज में उनका बल्ला शांत रहा। ऐसे में उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया है।

भारतीय मूल के अनकैप्ड खिलाड़ी को जगह

भारतीय मूल के अनकैप्ड लेग स्पिनर तनवीर संघा को ऑस्ट्रेलिया टीम में जगह मिली है। 21 साल के संघा का जन्म ऑस्ट्रेलिया में हुआ था। तनवीर के पिता जोगा संघा जालंधर के पास एक गांव रहीमपुर के रहने वाले हैं। 1997 में पढ़ाई के लिए ऑस्ट्रेलिया चले गए। फिर सिडनी के पास सेटल हो गए। तनवीर के पिता सिडनी में टैक्सी ड्राइवर के रूप में काम करते हैं, जबकि उनकी मां उपनीत सिडनी में अकाउंटेंट के रूप में काम करती हैं।

साउथ अफ्रीका और भारत सीरीज के लिए यही टीमवर्ल्ड कप से पहले ऑस्ट्रेलिया को 5 मैचों की वनडे सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीका जाना है। इसके बाद भारत के साथ तीन मैचों की सीरीज है। इसमें भी ऑस्ट्रेलिया की यही टीम रहेगी। इसमें शामिल खिलाड़ियों में सिर्फ ग्लेन मैक्सवेल परिवारिक वजहों से दक्षिण अफ्रीका सीरीज नहीं खेल पाएंगे।

ऑस्ट्रेलिया की वर्ल्ड कप संभावित टीम: पैट कमिंस (कप्तान), सीन एबॉट, एश्टन एगर, एलेक्स कैरी, नाथन एलिस, कैमरून ग्रीन, आरोन हार्डी, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, मिशेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, तनवीर सांघा, स्टीव स्मिथ, मिशेल स्टार्क , मार्कस स्टोइनिस, डेविड वार्नर, एडम जम्पा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
लखनऊ में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले T20 मुकाबले में भारतीय टीम ने 8 विकेट से एकतरफा और धमाकेदार जीत दर्ज की। इस जीत के सबसे बड़े हीरो कप्तान…
 07 October 2026
लखनऊ: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने 8 विकेट से जीत दर्ज की और 5 मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त…
 07 October 2026
गाजीपुर: भारतीय हॉकी टीम के मिडफील्डर राजकुमार पाल ने एशियन गेम्स का अपना गोल्ड मेडल अपनी मां को समर्पित किया है। घर पहुंचने के बाद उन्होंने अपना मेडल मां के…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने 4 साल बाद टीम इंडिया में भुवनेश्वर कुमार की वापसी पर खुशी जाहिर की है। न्यूजीलैंड के खिलाफ 22…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय महिला टीम को पहली बार विश्व चैंपियन बनाने वाली कप्तान हरमनप्रीत कौर ने तीनों फॉर्मेट में भारत की कप्तानी छोड़ दी है। वह अब सिर्फ एक खिलाड़ी…
 07 October 2026
नई दिल्ली: WWE रिंग में अपना एकतरफा राज करने वाले ट्राइबल चीफ और मौजूदा हैवीवेट चैंपियन रोमन रेंस का स्टारडम आज जिस ऊंचाई पर है, उसे देखकर अक्सर लोग भूल…
 06 October 2026
बीजिंग में खेले जा रहे चाइना ओपन के पुरुष सिंगल्स सेमीफाइनल में रूस के डेनिल मेदवेदेव को नोवाक जोकोविच के खिलाफ मुकाबले के दौरान डिसक्वालिफाई कर दिया गया।दूसरे सेट के…
 06 October 2026
हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ दी है। उन्होंने मंगलवार को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। हरमनप्रीत की जगह स्मृति मंधाना टीम की नई…
 06 October 2026
आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस की टीम में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। पिछले कुछ सीजन में टीम का प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा है। 2026…
Advt.