6 साल बाद जमैका तल्लावाह्स बना चैंपयिन

Updated on 01-10-2022 05:01 PM

कैरेबियन लीग 2022 के फाइनल मुकाबले में रोवमैन पॉवेल की जमैका तल्लावाह्स (JAMAICA TALLAWAHS) ने काइल मेयर्स की बारबाडोस रॉयल्स (Barbados Royals) पर 8 विकेट से आसान जीत दर्ज कर तीसरी बार खिताब उठाया। इससे पहले 2013 और 2016 में यह टीम चैंपियन बनी थी। फाइनल मुकाबले में बारबाडोस रॉयल्स को फेवरेट माना जा रहा था क्योंकि इस टीम ने ग्रुप स्टेज में पहले पायदान पर रहते हुए नॉक आउट स्टेज में प्रवेश किया था। वहीं जमैका तल्लावाह्स चौथे पायदान पर रहते हुए पहुंची थी। मगर फाइनल में पॉवेल की टीम ने ऑलराउंड प्रदर्शन कर रॉयल्स को हार का मुंह दिखाकर आखिरी हुंकार भरी।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बारबाडोस रॉयल्स ने आजम खान के अर्धशतक के दम पर निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 161 रन बनाए थे। उनके अलावा सलामी बल्लेबाज रहकीम कॉर्नवाल ने 36 और काइल मेयर्स ने 29 रनों की पारी खेली। टॉप 3 के अलावा बारबाडोस का कोई बल्लेबाज बड़ा स्कोर नहीं कर पाया जिस वजह से टीम बड़े स्को तक पहुंचने में नाकाम रही। तल्लावाह्स की ओर से फेबियन एलन और निकोलसन गॉर्डन ने सर्वाधिक 3-3 विकेट चटकाए। 162 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जमैका तल्लावाह्स को अच्छी शुरुआत नहीं मिली केनर लुईस गोल्डन डक पर आउट होकर पहले ही ओवर में पवेलियन लौट गए। इसके बाद ब्रेंडन किंग का साथ शमरह ब्रूक्स ने 47 रनों की शानदार पारी खेलकर दिया। ब्रूक्स ने किंग के साथ मिलकर ना सिर्फ टीम को मुश्किल से निकाला बल्कि 87 रनों की साझेदारी कर जीत की राह भी दिखाई। किंग ने 50 गेंदों पर 13 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 83 रनों की नाबाद पारी खेल टीम की जीत में अहम योगदान दिया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
 31 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय हॉकी टीम अगले महीने शुरू होने वाले हॉकी विश्व कप में एक बड़े बदलाव के साथ मैदान पर उतरेगी। पहली बार ऐसा होगा जब भारतीय पुरुष और…
 31 July 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी टीम को टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ करारी हार मिली थी। इस मैच में पाकिस्तान की पहली पारी में शान मसूद ने शतक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हर दिन भारत के खाते में कोई न कोई मेडल आ रहा है। 30 जुलाई तक तीन गोल्ड समेत भारत 17 मेडल जीत चुका…
 31 July 2026
भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले हर खिलाड़ी का सपना कप्तानी करना होता है। अगर टेस्ट में कप्तानी मिल जाए तो सोने पर सुहागे जैसा है। भारत 94 साल…
 31 July 2026
ग्लास्गो: पाकिस्तान के भाला फेंक खिलाड़ी अरशद नदीम कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में पहुंच गए हैं। क्वालिफायर में नदीम ने 78.63 मीटर का थ्रो किया। इससे उन्हें फाइनल में जगह…
Advt.