जेम्स वेब को स्पेस में दिखा 'हरा शैतान' तो खींच ली तस्वीर, सितारे के मलबे में जो टेलिस्कोप ने देखा कोई न देख पाया

Updated on 12-04-2023 08:30 PM
वॉशिंगटन : जेम्स वेब स्पेस टेलिस्कोप ने एक और कारनामा कर दिखाया है। धरती से भेजे गए सबसे शक्तिशाली टेलिस्कोप ने सदियों पहले विस्फोट हो चुके एक तारे में कुछ रंगीन बारीकियों को कैप्चर किया है। ये विवरण पहले कभी नहीं देखे गए थे। कैसिओपिया ए (Cassiopeia A) या कैस ए (Cas A) एक सितारे के अवशेष हैं जिन्हें बेहद अच्छी तरह से ऑब्जर्व किया जा चुका है। यह सितारा करीब 340 साल पहले एक विस्फोट के बाद सुपरनोवा में बदल गया था। यह लगभग 10 प्रकाश वर्ष क्षेत्र में फैला है और धरती से 11 हजार प्रकाश वर्ष की दूरी पर स्थित है।

जेम्स वेब स्पेस टेलिस्कोप ने एक नई इन्फ्रारेड फोटो को कैप्चर किया है जिसे विजिबल लाइट में ट्रांसलेट किया गया है ताकि मानव आंखें रंगों को देख सकें। फोटो में कैद एक चमकीले हरे रंग के लूप में शोधकर्ताओं की दिलचस्पी है। ऑब्जर्वेशन को कैप्चर करने वाले वेब प्रोग्राम के प्रिंसिपल इन्वेस्टिगेटर और इंडियाना के वेस्ट लाफायेट में पर्ड्यू यूनिवर्सिटी के डैनी मिलिसावल्जेविक ने कहा कि हमने बोस्टन में फेनवे पार्क के सम्मान में इसे 'ग्रीन मॉन्सटर' नाम दिया है।

सितारे के अवशेष खोलेंगे कई राज

उन्होंने कहा कि अगर आप बारीकी से देखेंगे तो आप पाएंगे कि यह छोटे-बुलबुले जैसा दिखने वाला है। इसका आकार और जटिलता बेहद अप्रत्याशित और समझने के लिए चुनौतीपूर्ण है। शोधकर्ताओं का मानना है कि विस्फोट हो चुका तारा ब्रह्मांडीय धूल और हमारी अपनी आकाशगंगा की उत्पत्ति के बारे में अहम सबूत दे सकता है। नासा ने कहा कि सुपरनोवा स्पेस में बड़ी मात्रा में भारी तत्वों को फैलाता है। शोधकर्ताओं का मानना है कि नए ऑब्जर्वेशन्स से यह पता चल सकता है कि ग्रहों को निर्माण खंड कहां से आए हैं।

जेम्स वेब ने खींची यूरेनस की फोटो

इससे पहले जेम्स वेब ने यूरेनस की एक अद्भुत तस्वीर कैप्चर कर वैज्ञानिकों को चौंका दिया था। स्पेसएक्स के मालिक अरबपति बिजनसमैन एलन मस्क ने भी इस फोटो की तारीफ की थी। यूरेनस की फोटो में प्लैनेट के 13 छल्लों में से 11 दिखाई दे रहे थे। इनमें कुछ इतने ज्यादा चमकीले थे कि उनकी रौशनी एक-दूसरे के साथ मिली जा रही थी। टेलिस्कोप के नियर इन्फ्रारेड कैमरे की इस संवेदनशीलता को देखकर खगोलविद हैरान हो गए थे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र के इतर 'ऑर्गनाइजेशन ऑफ इस्लामिक कोऑपरेशन' (OIC) के जम्मू-कश्मीर कांटेक्ट ग्रुप की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। न्यूयॉर्क में हुई इस…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैयप एर्दोगन ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) की बैठक को संबोधित करते हुए कश्मीर का राग अलापा। उन्होंने कश्मीर पर बातचीत करने और…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के मंच से भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे ने भारत के साथ अपनी अटूट दोस्ती को एक बार फिर दुनिया के सामने रखा है। पीएम…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा है कि अमेरिका, भारत और चीन, रूस पर दबाव डालें तो वह यूक्रेन में युद्ध जारी नहीं रख पाएगा। जेलेंस्की ने कहा…
 23 September 2026
इस्लामाबाद: भारत, आतंकवाद का हवाला देकर सिंधु जल संधि को एकतरफा सस्पेंड नहीं कर सकता है। ये कहना है विलेम वैन ड्यूरसेन का जो एक सीनियर डच इंडिपेंडेंट वॉटर मैनेजमेंट…
 23 September 2026
वॉशिंगटन: 23 सितम्बर को धरती पर एक दुर्लभ खगोलीय घटना होने जा रही है, जिसके चलते दिन और रात बराबर होंगे। इसे उत्तरी गोलार्ध में सर्दियों की शुरुआत का संकेत…
 23 September 2026
संयुक्‍त राष्‍ट्र: संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुतारेस ने विश्व भर के नेताओं से सुरक्षा परिषद में सुधार करने की जोरदार अपील की है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि…
 23 September 2026
मॉस्को: रूसी तेल खरीदने को लेकर डोनाल्ड ट्रंप के 100 फीसदी टैरिफ को लेकर रूसी मीडिया ने चेतावनी दी है कि अमेरिका और पश्चिमी देश 'भारत-रूस की दोस्ती तोड़ने की…
 22 September 2026
नई दिल्ली/तेल अवीव: पाकिस्तान के खिलाफ 1965 की लड़ाई के दौरान भारत के खुफिया तंत्र पर गंभीर सवाल उठे थे। इसके बाद 21 सितंबर 1968 को रिसर्च एंड एनालिसिस विंग…
Advt.