जम्मू-कश्मीर विधानसभा का प्रस्ताव आर्टिकल 370 के लिए नहीं... कांग्रेस ने क्यों पकड़ा नेशनल कॉन्फ्रेंस से अलग सुर?

Updated on 08-11-2024 04:03 PM
नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर विधानसभा में विशेष राज्य का दर्जा वापस लाने की मांग वाले प्रस्ताव के बाद, कांग्रेस एक मुश्किल स्थिति में फंस गई है। जम्मू-कश्मीर में उसकी सहयोगी और सत्तारूढ़ पार्टी नेशनल कॉन्फ्रेंस इस प्रस्ताव का समर्थन कर रही है। कांग्रेस इस मांग को पूर्ण राज्य का दर्जा बहाल करने से जोड़ना चाहती है, लेकिन अनुच्छेद 370 का मुद्दा नहीं उठाना चाहती। दरअसल कांग्रेस, नेशनल कॉन्फ्रेंस और कश्मीर की दूसरी पार्टियों को नाराज नहीं करना चाहती। वहीं दूसरी तरफ, उसे महाराष्ट्र और झारखंड जैसे राज्यों में होने वाले चुनावों में BJP के हमलों से भी बचना है। यह दोहरी मजबूरी कांग्रेस के लिए एक बड़ी चुनौती बन गई है।

जम्मू-कश्मीर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष तारिक हमीद कर्रा ने गुरुवार को श्रीनगर से फोन पर कहा कि कांग्रेस पार्टी विधानसभा की ओर से बुधवार को पारित प्रस्ताव का स्वागत करती है। कर्रा ने कहा कि यह प्रस्ताव जम्मू और कश्मीर के लोगों की भावनाओं और आकांक्षाओं को दर्शाता है। उन्होंने आगे कहा कि 'जम्मू-कश्मीर के विशेष राज्य का दर्जा बहाल करने का मतलब जम्मू-कश्मीर के पूर्ण राज्य का दर्जा बहाल करना है, न कि अनुच्छेद 370 की बहाली।'

'कांग्रेस पार्टी इस बारे में स्पष्ट है कि...'


जम्मू-कश्मीर के विशेष राज्य का दर्जे की बहाली के लिए विधानसभा प्रस्ताव के बारे में पूछे जाने पर हमीद कर्रा ने कहा, 'कांग्रेस पार्टी इस बारे में स्पष्ट है। जब संसद में अनुच्छेद 370 को निरस्त किया गया था, तो कांग्रेस ने इसका पुरजोर विरोध किया था।' उन्होंने आगे कहा, 'लेकिन, एक बार जब सुप्रीम कोर्ट ने अपना फैसला (अनुच्छेद 370 को निरस्त करने को बरकरार रखते हुए) दे दिया, तो केवल जम्मू-कश्मीर के लिए पूर्ण राज्य का दर्जा बहाल करने की मांग की जानी बाकी है।'

कांग्रेस क्या चाहती है?


यह पूछे जाने पर कि अनुच्छेद 370 को बहाल किए बिना जम्मू-कश्मीर के लिए विशेष राज्य का दर्जा कैसे बहाल किया जा सकता है, कर्रा ने कहा, 'कृपया ध्यान दें कि विधानसभा में पेश किए गए प्रस्ताव में अनुच्छेद 370 का कोई उल्लेख नहीं किया गया है। भाजपा जानबूझकर अपने तुच्छ राजनीतिक प्रचार के लिए इसका गलत अर्थ निकाल रही है। विशेष राज्य का दर्जा बहाल करने का मतलब जम्मू-कश्मीर के लिए पूर्ण राज्य का दर्जा बहाल करना है और रोजगार और भूमि के संबंध में जम्मू-कश्मीर के लोगों के विशेष अधिकारों और कानूनों को बहाल करना है और उनकी सांस्कृतिक पहचान और प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा करना है। नौकरियों और जमीन के लिए ऐसे कानून (राज्य के लोगों के लिए) लगभग 16 अन्य राज्यों में पहले से मौजूद हैं।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
अमृतसर : अमेरिका में भारत से जुड़े अंतरराष्ट्रीय क्राइम सिंडिकेट के खिलाफ 'ऑपरेशन हार्ड बॉल' के बीच कनाडा से भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है।…
 07 August 2026
लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक बिसात बिछ चुकी है। सभी दल अपनी चाल चल रहे हैं। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ब्राह्मण वोटरों को अपने पाले…
 07 August 2026
चेन्नई: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर गोदावरी-कावेरी लिंक प्रोजेक्ट में तेजी लाने का आग्रह किया किया है। यह परियोजना तमिलनाडु की जल सुरक्षा के…
 07 August 2026
रांचीः झारखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के क्रम में चुनाव आयोग की ओर से जारी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट के बाद मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि…
 07 August 2026
मुंबई : शिवसेना सिंबल विवाद पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी और प्रशांत किशोर की सुनेत्रा पवार से मुलाकात के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर हलचल बढ़ गई…
 01 August 2026
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्‌डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
 01 August 2026
जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांग ली है। उसने वीडियो मैसेज में कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी…
 01 August 2026
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
 01 August 2026
बुलंदशहर: वही हुआ जिसका डर था। लोगों की दुआएं काम नहीं आईं। यूपी के बुलंदशहर में नाले में गिरी 11 साल की मासूम चारू कश्‍यप का शव शनिवार सुबह करीब…
Advt.