जनदर्शन : गाड़ी किराया का भुगतान नही किए जाने की शिकायत

Updated on 12-11-2024 01:28 PM

दुर्ग।  कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने जनदर्शन में पहुंचे लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी। उन्होंने जनदर्शन में पहुंचे सभी लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और समुचित समाधान एवं निराकरण करने संबंधित विभागों को शीघ्र कार्यवाही कर आवश्यक पहल करने को कहा। जनदर्शन में आज 95 आवेदन प्राप्त हुए।

फरीद नगर सुपेला भिलाई निवासी ने नियम विरुद्ध नाली व सड़क पर किये गये अवैध कब्जा को हटाने के लिए आवेदन दिया। उन्होंने बताया कि कैलाश नगर वार्ड 21 में टाइल्स व मार्बल विक्रय की तीन मंजिला कामर्शियल इमारत का निर्माण किया गया है। इस संबंध में भवन निर्माण अधिकारी व जोन 2 के कार्यालय जाकर तथा पत्र देकर इसकी शिकायत भी की गई थी। निर्माणकर्ता ने मुख्य रोड पर नाली के उपर पक्का स्लेब ढलाई करके 15 फीट कब्जा कर लिया है। साथ ही सड़कों पर सामानों को रखा जा रहा है तथा वाहनों को खड़ा किया जाता है, जिससे आना जाना मुश्किल हो गया है। मुख्य रोड से मुड़कर क्रिश्चियन कॉलेज जाने वाले इस रोड पर दो बड़े अपार्टमेंट हैं जिसके आवागमन का यह एक मात्र रास्ता है। इसी मोड़ से क्रिश्चियन कॉलेज सहित अन्य स्कूलों, कालेजों की बड़ी बसों तथा ट्रकों को इस अतिक्रमण से अपने वाहनों को मोड़ने में कठिनाइयां हो रही हैं और हमेशा रोड में जाम की स्थिति बनी रहती है। इस पर कलेक्टर ने आयुक्त नगर निगम भिलाई को निरीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

मरौदा रिसाली नगर भिलाई निवासी ने गाड़ी किराया का भुगतान नही किए जाने की शिकायत की। उन्होंने बताया कि शहीद वीर नारायण सिंह श्रम अन्न योजना के तहत उनका टाटा एस गाड़ी खाना लाने और ले जाने के लिए उपयोग होता है, किंतु एक वर्ष से संबंधित विभाग द्वारा गाड़ी किराया का भुगतान नही किया गया है, जिसके चलते गाड़ी का किश्त जमा करने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस पर कलेक्टर ने संबंधित विभाग को तत्काल भुगतान की कार्यवाही करने के निर्देश दिए।  

पुरानी बस्ती कोहका, वार्ड क्र. 13, भिलाई निवासियों ने आबादी पट्टा दिलाने आवेदन दिया। उन्होंने बताया कि 2017-18 में आबादी क्षेत्र में पट्टा वितरण किया गया था, तब इस क्षेत्र में निवासरत लोगों को भी पट्टा वितरण किया गया। किंतु इस क्षेत्र में कई वर्षाे से निवासरत अन्य लोगों को पट्टा प्रदान नही किया गया, जिसके कारण हम लोग असहज महसूस करते है। इस पर कलेक्टर ने आयुक्त नगर निगम भिलाई को आवश्यक कार्यवाही करने को कहा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गणित का सवाल हल नहीं कर पाने पर शिक्षक ने 8 साल की छात्रा की पिटाई कर दी। शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी ने बच्ची के गाल…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। आरोपी ने घर में घुसकर मां और बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की…
 10 October 2026
बिलासपुर । राज्यपाल  रमेन डेका ने कहा कि जूडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि साहस, आत्मसंयम, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है। यह विपरीत परिस्थितियों में धैर्य…
 10 October 2026
धमतरी । जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार खनिज…
 10 October 2026
धमतरी (वीएनएस)। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत धमतरी जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने और युवाओं को खेलों से जोड़कर उनकी प्रतिभा निखारने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय खेल…
 10 October 2026
दुर्ग । रोशनी, संगीत और नृत्य के समन्वय से प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन की अनकही कहानियां आज भिलाई के सिविक सेंटर स्थित कला मंदिर में जीवंत हुईं। सेवा…
 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
Advt.