कुम्हारी टोल नाका हटाने जनहित संघर्ष समिति ने सांसद से पहल करने मांग की

Updated on 07-10-2024 12:08 PM

दुर्ग । जनहित संघर्ष समिति के संयोजक शारदा गुप्ता के नेतृत्व में कुम्हारी टोल नाका हटाने  सांसद से पहल करने मांग की है। संयोजक शारदा गुप्ता ने कहा कि कुम्हारी टोल नाका के कारण लोगों को कई बार 15 से 20 मिनट तक इंतजार करना पड़ता है देश के बहुमूल्य डीजल पेट्रोल का व्यर्थ में फूंका जाता है लोगों की बहुमूल्य समय जो परीक्षा देना जा रहे है नौकरी पेशा हॉस्पिटल जाना हो उन सब को भारी तकलीफ का सामना करना पड़ता है शाम को अकसर बहुत जाम रहता है।


टोल नाका यहां से तत्काल हटाया जाना चाहिए जिससे लोगों को सुगम यातायात व्यवस्था प्रदान हो सके टोल नाका से वसूली के पैसे का कहां उपयोग किया जा रहा है भिलाई से लेकर रायपुर तक रोड की स्थिति बद से बदतर है लोग हिचकोले खा रहे हैं बेकसूर लोगों की इस जानलेवा सड़क से जान जा रही है जगह-जगह गड्ढे बने हुए हैं इसकी डामरीकरण नहीं हो पा रही है जगह जगह अमानक ब्रेकर बने हुए हैं पूर्व मुख्यमंत्री आवास भिलाई 3 सिरसा कला गेट के सामने स्पीड ब्रेकर और सिंगनल से गुजरने में भी 15 मिनट समय लग रहा है रायपुर आना-जाना दुभर हो चुका है।


कई बार शिकायत करने के बाद भी निवारण नहीं हो रहा है इसी सड़क से रोज मंत्री से लेकर मुख्यमंत्री खुद आवागमन करते हैं मगर उनके लिए आम जनमानस को रोककर रास्ता प्रदान कर दिया जाता है आम जनमानस को होने वाली परेशानियों की कौन सुनेगा आखिर असहाय जनता कहां किसके दरबार जाए । जनहित संघर्ष समिति के संयोजक शारदा गुप्ता ने सांसद से मिलकर  निवेदन  किया टोल नाका को शीघ्र हटाया जाए।  परिवहन मंत्री नितिन गडकरी जी ने कहा है कि 60 किलोमीटर के अंतर्गत केवल एक टोल प्लाजा होना चाहिए यहां 60 किलोमीटर के अंतर्गत तीन टोल प्लाजा अवैध रूप से निर्मित है टोल नाका में आवागमन में भारी तकलीफ का सामना से आमजन मानस में भारी आक्रोश व्याप्त है।


टोल नाका में आवागमन में भारी तकलीफ का सामना करना एक आम समस्या है, जिसका सामना कई लोगों को करना पड़ता है क्या टोल नाका पर काम करने वाले कर्मचारियों की धीमी गति से काम करने से आवागमन में देरी होती है या टोल नाका पर तकनीकी समस्याएं आने से आवागमन में रुकावट आ रही है या टोल नाका पर यातायात की भीड़ होने से आवागमन में देरी हो रही है। जबकि फास्ट ट्रैक में यह सिस्टम है कि 2 मिनट से ज्यादा लाइन लगे होने पर टोल नाका नहीं लिया जाएगा यहां 2 मिनट क्या लोग 15 मिनट खड़े रहते हैं सरकार ने फास्ट ट्रैक सिस्टम इसीलिए  बनाया कि लोगों को लाइन लगाने की आवश्यकता ना हो आखिर यहां पर लाइन क्यों लग रही है।


कई बार लोगों से बहस की स्थिति में भी जाम की स्थिति लग रही है शारदा गुप्ता ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी प्रधानमंत्री कार्यालय को पत्र लिखकर इस समस्या का शीघ्र निराकरण करने की मांग की है मांग करने वाले में प्रमुख रूप से मांग करने वालो मे  शारदा गुप्ता मदन सेन निशु पांडे डॉ रमेश श्रीवास्तव सुभाष साव  राजेश सिंह कन्हैया सोनी पारस जंघेल रवि शंकर सिंह संतोष जयसवाल गुरनाम सिंह बंटी नाहर हरिशंकर चतुर्वेदी आर के सोनी विजय यादव  अजय प्रसाद अखिलेश वर्मा जेपी घनघोरकर इंदरजीत सिगं सीपी सिंह विनोद उपाध्याय हंसराज पटेल श्रीनिवास मिश्रा सुभाष शर्मा प्रदीप पांडे दिनेश लोहिया रमेश देशमुख नेहरू साहू तुषार देवांगन निर्मल भारती छोटू पासवान मृगेंद्र कुमार  हरीशचंद्र भारती शक्ति सिंह, टिंकू संजय दुबे, संजय साहू, टाटा शोभा हीरालाल यादव ,  गिरीश दिलीप दामले,अजय चौधरी  नरेश संतोष सोनी अमोल साहु अनिल सिंह पीसी प्रसाद शिवनाथ साव सहित प्रमुख कार्यकर्त्ता है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 October 2026
छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के साथ ही मौसम का मिजाज बदल गया है। प्रदेश में बारिश की एक्टिविटी थमने से अब दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मां-बेटी की हत्या और रेप के मामले में कोर्ट में चार्जशीट पेश की गई। प्रत्यक्ष गवाही के अभाव में पुलिस ने फॉरेंसिक और डिजिटल सबूतों के…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में स्कूल प्रिंसिपल ने चोरों का गैंग बनाया, फिर कृषि अधिकारी बनकर सर्वे के नाम पर सूने मकानों को टारगेट करते थे। सर्वे करने की बात कहते…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के कोरबा में रेप के आरोपी का अस्पताल में आराम फरमाते हुए वीडियो सामने आया है। वीडियो में आरोपी पवन महतो मोबाइल पर बात करते और गुटखा खाते नजर…
 12 October 2026
रायपुर में भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच टी-20 सीरीज का रोमांच जल्द शुरू होने वाला है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कैप्टन स्मृति मंधाना और उनकी…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में टीचर रजनी बरेठ और उसके 12वीं में पढ़ने वाले बेटे सुजल बरेठ की हत्या मामले में लव अफेयर और पैसों के विवाद का एंगल सामने आया…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गणित का सवाल हल नहीं कर पाने पर शिक्षक ने 8 साल की छात्रा की पिटाई कर दी। शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी ने बच्ची के गाल…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। आरोपी ने घर में घुसकर मां और बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की…
 10 October 2026
बिलासपुर । राज्यपाल  रमेन डेका ने कहा कि जूडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि साहस, आत्मसंयम, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है। यह विपरीत परिस्थितियों में धैर्य…
Advt.