बोनी कपूर के साथ काम करने पर बोलीं जान्हवी:कास्ट करने के लिए पिता पर दबाव नहीं बनाती, एक्ट्रेस से पहले उनकी बेटी हूं

Updated on 27-07-2024 01:36 PM

जान्हवी कपूर ने हालिया इंटरव्यू में पिता बोनी कपूर की फिल्मों में काम करने के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि भले ही वे प्रोड्यूसर की बेटी हैं, लेकिन कभी भी फिल्म में कास्ट करने के लिए पिता पर दबाव नहीं बनातीं।

जान्हवी ने आगे फिल्म मिस्टर इंडिया के सीक्वल ना बनने के बारे में बात की है। जान्हवी ने कहा कि उन्हें नहीं पता कि इस फिल्म का सीक्वल बनना चाहिए या नहीं।

कास्ट करने के लिए पिता पर दबाव नहीं बनातीं जान्हवी

जान्हवी कपूर ने बातचीत के दौरान बताया कि वे कभी भी पिता की तरफ से ऑफर की गई फिल्मों को नहीं ठुकराएंगी। उन्होंने कहा- मैंने कभी ऐसा नहीं कहा कि मैं यह फिल्म नहीं करना चाहती हूं। मुझे उनके (बोनी कपूर) फैसले पर बहुत भरोसा है। लेकिन मैंने कभी भी उन पर यह दबाव नहीं डाला कि मैं उनकी बेटी हूं, तो वे मुझे अपनी फिल्मों में कास्ट करें। मैं पहले उनकी बेटी हूं, फिर एक एक्ट्रेस हूं।

मैं चाहती हूं कि वे अपनी फिल्मों में बेस्ट बिजनेस मॉडल को कास्ट करें। इसी वजह से मैंने उनसे कभी नहीं कहा- प्लीज अपनी फिल्म में ले लो।

जान्हवी बोलीं- मुझे नहीं पता मिस्टर इंडिया का सीक्वल बनना चाहिए या नहीं

जान्हवी कपूर ने आगे बताया कि फिल्म मिस्टर इंडिया के सीक्वल बनने के बारे में उनकी सोच क्या है। बातचीत के दौरान जान्हवी से यह भी सवाल किया गया कि क्या वे मिस्टर इंडिया 2 का हिस्सा बनना चाहेंगी। इस पर उन्होंने कहा- मिस्टर इंडिया इंडियन सिनेमा की बेस्ट फिल्मों में से एक है। मुझे नहीं पता कि क्या ऐसी फिल्म का सीक्वल बनाना चाहिए या नहीं। ये बात मुझसे ज्यादा प्रोड्यूसर जानते हैं।

जान्हवी के वर्कफ्रंट की बात करें तो 2 अगस्त को उनकी फिल्म उलझ रिलीज होने वाली है। इसके बाद उन्हें फिल्म देवारा पार्ट में 1 में जूनियर एनटीआर के साथ देखा जाएगा। उनके पास फिल्म RC 16 भी है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी हाल ही में एक इवेंट में शामिल हुए। यहां उन्होंने सोशल मीडिया और एक्टिंग से जुड़े कई दिलचस्प सवालों के जवाब दिए। जब उनसे पूछा गया…
 27 June 2026
बॉलीवुड एक्टर और निर्माता आदित्य पंचोली एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में आ गए हैं। इस बार उन्होंने अलग-अलग धर्मों में होने वाली शादियों पर अपनी राय…
 27 June 2026
सैफ अली खान ने जनवरी 2025 में अपने घर में घुसे हमलावर को लेकर बात की है और बताया है कि आखिर उस रात हुआ क्या था। उन्होंने उस रात…
 27 June 2026
'बेबी डू डाई डू' (Baby Do Die Do) के मेकर्स ने अपना नया गाना 'इश्क कमीना' रिलीज किया है। यह 2002 के मशहूर चार्टबस्टर गाने का एक जबरदस्त नया वर्जन…
 26 June 2026
साल 2015 में रिलीज 'बाहुबली' और फिर 2017 में आए इसके सीक्‍वल 'बाहुबली 2: द कन्‍क्‍लूजन' ने भारतीय सिनेमा की दिशा और दशा दोनों बदलकर रख दी थी। एसएस राजामौली…
 26 June 2026
अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी हैं। फिल्म रिलीज के पहले ही दिन सिनेमा देखकर निकल रहे लोगों मे इस एक्शन,…
 26 June 2026
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, कान लायंस में बोलते हुए प्रियंका चोपड़ा ने इस गहरी सोच को चुनौती दी कि खाना बनाना, सफाई करना और घर के दैनिक कार्यों…
 26 June 2026
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में बबीता जी का किरदार निभाने वाली मुनमुन दत्ता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपनी जिंदगी की खूबसूरत झलकियां फैंस के…
 26 June 2026
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को जन्‍मदिन की बधाई देना, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारी पड़ रहा है। शुक्रवार, 26 जून को श‍िक्षा मंत्री के बर्थडे पर प्रधानमंत्री ने सुबह-सुबह…
Advt.