भोपाल में धूमधाम से मनेगी जन्माष्टमी, कई जगह होंगी मटकी फोड़ प्रतियोगिताएं, आएंगे पद्मिनी, गुलशन जैसे कलाकार

Updated on 24-08-2024 01:06 PM
भोपाल। राजधानी में भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य का पर्व जन्माष्टमी 26 अगस्त को धूमधाम से मनाया जाएगा। इसके लिए कृष्ण मंदिरों में विशेष तैयारियां की जा रही हैं। इसी के तहत शहर में कई स्थानों पर मटकी फोड़ प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी। जिसमें फिल्म व टीवी कलाकार समेत भजन गायक भी शामिल होंगे। वहीं इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, सीहोर, मंडीदीप, बैरसिया, विदिशा, आष्टा सहित कई स्थानों से प्रतियोगिता में टीमें शामिल होंगी।

सलैया की मटकी फोड़ प्रतियोगिता होगी खास

शहर के उपनगर कोलार के वार्ड 83 के तहत सलैया चौराहे पर सरदार पटेल धार्मिक महोत्सव समिति द्वारा 24 अगस्त को यानी आज मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। समिति के संरक्षक पार्षद रवींद्र यती ने बताया कि आयोजन में रूस व यूक्रेन के कलाकार परंपरागत नृत्य की प्रस्तुति देंगे। विजेता टीम को एक लाख 51 हजार रूपए का इनाम दिया जाएगा। प्रतियोगिता में जबलपुर, इंदौर, आष्ट्रा, सीहोर समेत अनेक स्थानों की टीमें भाग लेंगी।

अवधपुरी चौराहे पर फूटेगी सबसे ऊंची मटकी

भोजपाल मेला महोत्सव समिति द्वारा अवधपुरी चौराहे पर 25 अगस्त को मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। समिति के अध्यक्ष सुनील यादव ने बताया कि आयोजन ब्रज के हेमंत बृजवासी द्वारा सुमधुर भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। यहां भोपाल में सबसे ऊंची मटकी फोड़ी जाएगी, जिसकी ऊंचाई 60 फीट रहेगी। यहां सीहोर, विदिशा, रायसेन समेत कई स्थानों की टीमें भाग लेंगी। इनामी राशि एक लाख रुपए प्रदान की जाएगी।

करोंद चौराहे पर आएंगे फिल्म कलाकार

श्री कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव समिति की ओर से 27 अगस्त को करोंद चौरोहे पर मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। भाजपा जिलाध्यक्ष व समिति के अध्यक्ष सुमित पचौरी ने बताया कि आयोजन में सुप्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री पदमिनी कोल्हपुरे, गुलशन ग्रोवर सहित हप्पू की उलटन-पलटन फेम गीतांजलि मिश्रा भी शिरकत करेंगी। यहां मटकी फोड़ने वाली टीम को एक लाख रुपए की इनामी राशि दी जाएगी।

मंगलवारा चौराहे पर भी आयोजन

श्री हिंदू एकता समिति द्वारा हर साल की तरह इस वर्ष भी मंगलवारा चौराहे पर मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इस मटकी फोड़ प्रतियोगिता में राजस्थान से आए कलाकार रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति देंगे। यहां विजेता टीम को इनाम के रूप में 51000 रुपये नकद धनराशि मिलेगी।

चाक-चौबंद रहेगी व्यवस्था

जिले में जन्माष्टमी के मौके पर चाक-चौबंद व्यवस्था रहेगी। कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने इसको लेकर सभी अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी हैं। इनमें पुलिस आयुक्त , पुलिस अधीक्षक देहात, पुलिस उपायुक्त जोन एक,दो, तीन चार आयोजन स्थल पर सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था, पुलिस उपायुक्त यातायात आवागमन के मार्गों पर यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे। वहीं अधीक्षण यंत्री शहर बिजली कंपनी से निरंतर विद्युत प्रवाह और पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, ट्रांसफार्मरों का रखरखाव, मुख्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी, सिविल सर्जन जेपी अस्पताल, डीन, अधीक्षक गांधी मेडिकल कालेज हमीदिया अस्पताल आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए आकस्मिक चिकित्सा के लिए डॉक्टरों के दल की डयूटी,108 एंबुलेंस के साथ लगाएंगे। नगर निगम आयुक्त द्वारा कार्यक्रम और आयोजन स्थल पर साफ-सफाई, अग्निशमन आदि की व्यवस्था कराई जाएगी। लोक निर्माण विभाग द्वारा आयोजन के दौरान बैरिकेटिंग कर व्यवस्था बनाएंगे। इनके अलावा सभी वृत्त के एसडीएम अपने-अपने क्षेत्रों में आयोजन स्थल व चल समारोह, शोभायात्रा के आवागमन के मार्गों का एक दिन पहले पुलिस के साथ भ्रमण करेंगे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 August 2026
भोपाल, प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए SAGA ग्रुप से जुड़े ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया है। ED के हेडक्वार्टर यूनिट नई दिल्ली ने मुंबई…
 19 August 2026
भोपाल, प्राथमिक शिक्षक भर्ती परीक्षा में आवेदन की अंतिम तिथि तक डिग्री नहीं रखने वाले, लेकिन परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवारों से लोक शिक्षण आयुक्त अभिषेक सिंह ने मंगलवार रात जमीन पर…
 19 August 2026
भोपाल, राष्ट्रीय राजमार्गों के टोल प्लाजा से 20 किमी के दायरे में रहने वाले लोगों को कागजी दस्तावेज जमा करने की जरूरत नहीं होगी। पात्र निजी वाहन मालिक ‘राजमार्ग यात्रा’ मोबाइल…
 19 August 2026
भोपाल, ट्विशा शर्मा मौत मामले में गिरिबाला सिंह और उनके बेटे समर्थ सिंह के खिलाफ पेश सीबीआई के चालान में पुलिस जांच को लेकर कई बातें सामने आई हैं।चालान में दर्ज…
 19 August 2026
अरेरा हिल्स में सरकारी दफ्तरों की पार्किंग की परेशानी अब आसपास की रिहायशी कॉलोनियों तक पहुंच गई है। यहां दिनभर अलग-अलग सरकारी विभागों के कर्मचारियों और वहां आने वाले लोगों…
 19 August 2026
भोपाल, प्रदेश में बिना भवन चल रहे या दूसरे स्कूलों के कमरों में संचालित सांदीपनि और शासकीय विद्यालयों को प्राथमिकता के आधार पर नए सर्वसुविधायुक्त भवन दिए जाएंगे।सरकारी स्कूलों की स्थिति…
 19 August 2026
भोपाल, नर्मदा नदी के संरक्षण के लिए राज्य सरकार निर्मल एवं अविरल मां नर्मदा मिशन (नमन मिशन) बनाएगी। मप्र सोसाइटी पंजीकरण एक्ट के तहत स्वायत्त संस्था के रूप में इसका पंजीयन…
 19 August 2026
भोपाल, केन-बेतवा लिंक परियोजना को लेकर मध्य प्रदेश में चल रहे विरोध प्रदर्शनों के बीच केंद्र सरकार ने परियोजना और प्रभावित परिवारों के पुनर्वास को लेकर स्थिति स्पष्ट की है।जल शक्ति…
 19 August 2026
भोपाल, टैक्सी चालकों की हड़ताल को लेकर मंगलवार को परिवहन अधिकारियों और टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों के बीच हुई बैठक में फिलहाल कोई अंतिम निष्कर्ष नहीं निकल सका। बैठक में टैक्सी…
Advt.