जापान के सबसे बड़े बैंक ने भी माना भारत का लोहा, चीन से हुआ मोह भंग

Updated on 22-12-2023 02:07 PM
नई दिल्ली: दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी इकॉनमी वाले देश चीन को हाल में कई मोर्चों पर चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। इससे दुनिया की कई कंपनियों का चीन से मोह भंग होने लगा है। इनमें जापान के सबसे बड़े बैंक मित्सुबिशी यूएफजे फाइनेंशियल ग्रुप इंक (MUFG) का नाम भी शामिल हो गया है। इस बैंक ने अब भारत में अपना निवेश बढ़ाने का फैसला किया है। इस फाइनेंशियल ईयर में भारत की जीडीपी ग्रोथ के सात परसेंट रहने का अनुमान है जो बड़े देशों में सबसे ज्यादा है। भारत कैपिटल मार्केट्स के लिए ब्राइट स्पॉट बनकर उभरा है। यही वजह है कि दुनियाभर की प्राइवेट इक्विटी कंपनियां और फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशंस भारत का रुख कर रहे हैं।

एमयूएफजी के सीईओ हीरोनोरी कामेजावा ने कहा कि भारत के लिए इकनॉमिक ग्रोथ कोई चुनौती नहीं है। यह होना ही है। जापान के इस सबसे बड़े बैंक ने हाल के वर्षों में भारत में अपना निवेश बढ़ाया है। पिछले साल अगस्त में बैंक ने गुजरात इंटरनेशनल फाइनेंस टेक-सिटी में अपनी ब्रांच खोली थी। साथ ही बैंक ने स्टार्टअप कंपनियों के लिए एक फंड स्थापित किया है। इसी महीने उसने एक भारतीय फिनटेक कंपनी डीएमआई फाइनेंश प्राइवेट लिमिटेड में हिस्सेदारी खरीदी है।

बैक ऑफिस

ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के मुताबिक कामेजावा ने कहा कि हम भारत में अपनी मौजूदगी बढ़ाना चाहते हैं। उन्होंने कहा भारत बैंक के बैक ऑफिस ऑपरेशंस सेंटर का काम करता है। चीन की तुलना में भारत में ज्यादा संभावनाएं है। उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि इन्वेस्टमेंट डेस्टिनेशन के तौर पर भारत ऐसे निवेश को आकर्षित कर सकता है जो चीन से बचना चाहता है।'


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
नई दिल्‍ली: भारत में जब कोई यात्रा के दौरान या बाहर पीने के पानी की बोतल मांगता है तो अक्‍सर मुंह से 'बिसलेरी' निकलता है। कभी सिर्फ अमीर विदेशी पर्यटकों…
 20 September 2026
नई दिल्ली: भारतीय रेलवे यात्रियों की सुरक्षा और ट्रेनों के संचालन को बेहतर बनाने के लिए कई बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है। रेलवे ने अलग-अलग जोन और…
 20 September 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए काफी सजग नजर आ रही है। इसके लिए प्राइवेट सेक्टर के पैसे की भागीदारी बढ़ाने के लिए…
 20 September 2026
नई दिल्ली: भारत अब सिर्फ बुलेट ट्रेन चलाने की तैयारी नहीं कर रहा, बल्कि हाई-स्पीड ट्रेन तकनीक में आत्मनिर्भर बनने की दिशा में भी आगे बढ़ रहा है। रेलवे मंत्रालय…
 20 September 2026
नई दिल्ली: मिडिल ईस्ट में अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी संघर्ष तथा होर्मुज जलडमरूमध्य में तेल की आपूर्ति ठप होने से वैश्विक स्तर पर ईंधन का महासंकट खड़ा हो…
 20 September 2026
नई दिल्ली: इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) भरते समय हुई एक गलती मुंबई के एक टैक्सपेयर को भारी पड़ गई। रिटर्न में गलती से 9.60 लाख रुपये की रकम EPF से…
 19 September 2026
नई दिल्‍ली: भारत में चाय सिर्फ एक पेय पदार्थ नहीं है। यह रोजमर्रा की जिंदगी, रिश्तों और संवाद की अटूट कड़ी है। साल 1903 में ब्रिटिश काल के दौरान भारत…
 19 September 2026
नई दिल्ली: टाटा संस में दूसरी सबसे बड़ी हिस्सेदार शापूरजी पल्लोनजी ग्रुप ने टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी की पब्लिक लिस्टिंग का समर्थन किया है। इस ग्रुप के पास टाटा…
 19 September 2026
मुंबई: अक्षय ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए गुजरात सरकार के गुजराज एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी या GEDA एक प्रोत्साहक पॉलिसी बनाई है। इसका नाम गुजरात इंटीग्रेटेड रिन्यूएबल एनर्जी पॉलिसी 2025…
Advt.