जशपुर : जिला चिकित्सालय में इकोकार्डियोग्राफी जांच सेवा प्रारंभ

Updated on 07-01-2023 05:21 PM

माह के प्रथम तथा तृतीय गुरुवार को इकोकार्डियोग्राफी जांच की सेवाएं प्रदान की जाएगी
प्रथम गुरुवार को जिला अस्पताल में 11 मरीजों ने पंजीयन कराया कुल 10 मरीजों का इको जांच किया गया है और 3 बच्चे सर्जरी के लिए चिन्हांकन किया गया

जशपुरनगर 06 जनवरी 2023

 कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल के मार्गदर्शन में जिला चिकित्सालय जशपुर में इकोकार्डियोग्राफी मशीन स्थापित किया गया है। पूर्व में इकोकार्डियोग्राफी जांच सेवा हेतु मेडिकल कॉलेज रायपुर जाना पड़ता था। वर्तमान में इकोकार्डियोग्राफी मशीन की स्थापना होने पर इकोकार्डियोग्राफी जांच की सुविधा जिला चिकित्सालय जशपुर में उपलब्ध हो गई है, जिससे जरूरतमंद हृदय संबंधित मरीजों तथा विशेषकर बच्चों को उचित लाभ मिल सकेगा। उल्लेखनीय है कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल निर्देशानुसार जिला अस्पताल में माह के प्रथम गुरुवार तथा तृतीय गुरुवार को विशेष रूप से बच्चों के हृदय संबंधित बीमारी व अन्य हृदयरोगियों हेतु विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. प्रवीण तथा डॉ. एस. एल. सिद्धार्थ के द्वारा इकोकार्डियोग्राफी जांच की सेवाएं प्रदान की जावेगी। बच्चों के हृदय संबंधित बीमारी व अन्य हृदय रोगियों उक्त दिवसों को इकोकार्डियोग्राफी जांच सेवाओं का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। जिला चिकित्सालय में माह के प्रथम गुरुवार को 11 मरीजों ने पंजीयन कराया है और कुल 10 मरीजों का इको जांच किया गया है और सर्जरी के लिए 3 बच्चों का चिन्हांकन किया गया है

स.क्र/32सुरजीत सिंह



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
महासमुंद।  जिला कलेक्टर  विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आई. नागेश्वर राव की अध्यक्षता में सरायपाली-बसना विकासखंड में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रमों की जिला स्तरीय…
 07 August 2026
कोरिया।  छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष  नेहरू राम निषाद ने कहा कि भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी समाज के अंतिम छोर तक पहुंचाना सभी…
 07 August 2026
उत्तर बस्तर कांकेर।  लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा जल जीवन मिशन के अंतर्गत विकासखण्ड मुख्यालय नरहरपुर के शासकीय पूर्व माध्यमिक स्कूल में स्टॉप डायरिया कैंपेन आयोजित किया गया। अभियान के…
 07 August 2026
दुर्ग।  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश की समृद्ध लोक कला, लोक संस्कृति और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए निरंतर प्रभावी पहल कर रही…
 07 August 2026
सुकमा। कभी नक्सलवाद के अंधेरे और खौफ के लिए जाने जाने वाला सुकमा का दूरस्थ वनांचल आज शिक्षा की नई रोशनी से जगमगा रहा है। बुनियादी विकास के साथ-साथ जिले…
 07 August 2026
सुकमा। जिला पंचायत संसाधन केंद्र परिसर में 3 अगस्त से कृषि एवं पशु सखियों के लिए चार दिवसीय जैविक खेती सह-प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य…
 07 August 2026
सुकमा। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर सुकमा जिला प्रशासन ने सख्त और जवाबदेह रुख अपनाया है। योजना की पहली किस्त प्राप्त करने के बावजूद आवास निर्माण…
 07 August 2026
सुकमा। डिजिटल सुशासन की दिशा में राज्य शासन ने एक बड़ा और ऐतिहासिक कदम उठाते हुए पुराने लोक सेवा केंद्रों को आधुनिक “सेवा सेतु केंद्र” के रूप में विकसित किया…
 07 August 2026
सुकमा। छत्तीसगढ़ के दूरस्थ एवं वनांचल जिले सुकमा में नौनिहाल बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए जिला प्रशासन द्वारा एक अत्यंत सराहनीय एवं नवाचारी पहल की शुरुआत की गई है।…
Advt.