जशपुरनगर : कलेक्टर ने जगरनाथ से वीडियोकॉल से बात कर स्वास्थ्य लाभ की ली जानकारी
Updated on
15-03-2023 12:54 AM
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के जशपुर जिले में भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान किए घोषणाओं का गंभीरता से क्रियान्वयन किया जा रहा है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री श्री बघेल द्वारा पत्थलगांव विकासखण्ड के ग्राम चंदागढ़ निवासी श्री जगरनाथ चौहान को ईलाज हेतु सहायता पहुंचाने के निर्देश दिए थे। स्वास्थ्य विभाग द्वारा हितग्राही के घुटने का सफलतापूर्वक ईलाज करवा कर उसे राहत पहुँचाया गया है। विगत दिवस कलेक्टर डॉ रवि मित्तल ने वीडियो कॉल के द्वारा हितग्राही जगरनाथ राम से चर्चा कर उनके ईलाज एवं स्वास्थ्य लाभ की जानकारी ली। साथ ही उन्हें शुभकामनाएं देते हुए शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। हितग्राही ने कलेक्टर डॉ मित्तल को जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के पत्थलगांव विकासखण्ड में आयोजित भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान अपने पैर के इलाज हेतु निवेदन किया था। संवेदनशील मुख्यमंत्री ने तत्काल उनके पैर के इलाज के लिए सहायता पहुंचाने के निर्देश अधिकारियों को दिए थे। जिसके परिपालन में स्वास्थ्य विभाग द्वारा उन्हें राहत पहुँचाया गया है। हितग्राही ने बताया की उनका आयुष्मान कार्ड के माध्यम से रायपुर मेडिकल कॉलेज में घुटने का सफलतापूर्वक ईलाज किया गया है। चिकित्सकों द्वारा उनकी मानिटरिंग एवं समय समय पर उन्हें आवश्यक परामर्श भी प्रदान किया गया है। जिससे उन्हें आराम मिला है। साथ ही जल्द ही उनके घुटने का एक और ऑपरेशन भी होने वाला है। जिसके बाद उन्हें पूर्ण राहत मिल पाएगा। हितग्राही श्री जगरनाथ ने उनके आवेदन को गंभीरता से लेने एवं संवेदनशीलता से स्वास्थ्य लाभ पहुचाने हेतु मुख्यमंत्री एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया गया है।
सारंगढ़ बिलाईगढ़।कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने सीएम हेल्पलाइन में आए आवेदन का त्वरित निराकरण करते हुए उनके मांग पर आवश्यक प्रक्रिया कर उन्हें लाभान्वित किया है। जिले के आवेदक दीपक…
सारंगढ़ बिलाईगढ़। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के निर्देश और कार्यपालन अभियंता रमाशंकर कश्यप के मार्गदर्शन में जन जल जागरूकता पखवाड़ा के अंतर्गत विकासखंड बिलाईगढ़ के ग्राम पंचायत कोरकोटी एवं आश्रित…
राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सुंदरा स्थित पटवारी कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय में राजस्व प्रकरणों के निराकरण की स्थिति की जानकारी लेते…
रायपुर। विवेकानंद नगर ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास में तप,त्याग,साधना,आराधना का क्रम जारी है। तप की श्रृंखला में 7 अगस्त से गिरनार नेमी तप प्रारंभ हुआ। 22 दिवसीय इस…
दुर्ग । राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर दुर्ग के निजी होटल में आयोजित हथकरघा प्रदर्शनी में भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय ने प्रदर्शनी का…
भिलाई l शासकीय नवीन महाविद्यालय, रिसाली में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP)-2020 के तहत आयोजित दीक्षारंभ एवं इंडक्शन कार्यक्रम में दुर्ग ग्रामीण विधायक एवं राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र…
रायपुर। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर मुख्यमंत्री साय पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित प्रदेश स्तरीय बुनकर सम्मेलन एवं स्वदेशी प्रदर्शनी में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने रेशम, हथकरघा, हस्तशिल्प,…
कवर्धा। धर्म, संस्कृति और आध्यात्मिक आस्था की नगरी कवर्धा के सौंदर्यीकरण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया जा रहा है। उपमुख्यमंत्री व कवर्धा विधायक विजय शर्मा की मंशानुरूप…
कवर्धा। गुरुकुल पब्लिक स्कूल में जिला स्तरीय अंतर्विद्यालयीन अंडर-19 फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन हुआ। इस प्रतियोगिता में गुरुकुल व एकाडेमिक वर्ल्ड स्कूल विजयी रहे। फाइनल प्रतियोगिता के अतिथि के रूप…