जशपुरनगर : टसर कोसाफल उत्पादन के साथ अन्तर फसल लेकर ईश्वर राम अर्जित कर रहे अतिरिक्त आय
Updated on
22-03-2023 09:50 PM
ग्रामोद्योग संचालनालय रेशम प्रभाग द्वारा दुर्गम पहाड़ी क्षेत्रों व वनांचलों में निवास करने वाले ग्रामीणों की आर्थिक विकास हेतु अनेक विभागीय योजनाओं के माध्यम से उन्हें आजीविका के साधन उपलब्ध करा रही है। जिले के विकासखण्ड कांसाबेल के ग्राम टाँगरगांव में ग्रामीण कोसाफल उत्पादन के साथ ही अन्तर फसल योजना का लाभ लेकर स्वाभिमान से स्वावलंबन की राह पर आगे बढ़ रहे है। कोसाफल के अच्छे उत्पादन से यहाँ के ग्रामीणों को आर्थिक लाभ मिल रहा है जिससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो रही है। टाँगरगांव ग्राम के 55 वर्षीय श्री ईश्वर राम विभागीय योजनाओं से जुड़कर टसर कोसाफल उत्पादन के साथ ही अंतर फसल का भी कार्य प्रारम्भ किया। उन्होंने बताया कि ग्रामोद्योग विभाग द्वारा ग्रामीण स्तर पर योजनाओं का प्रचार प्रसार कर आमजनों को लाभांवित करने का सार्थक प्रयास कर रही है। इससे जुड़कर उनकी आर्थिक एवं सामाजिक स्थिति में सुधार हुआ है। हितग्राही ने बताया कि टसर कोसा कृमिपालन एवं कोसाफल उत्पादन कार्य के साथ वे ग्रामोद्योग संचालनालय (रेशम प्रभाग) का अन्तर फसल योजनांतर्गत अपनी कृषि भूमि में धान का फसल भी लेते है। उन्होंने बताया कि उनके द्वारा अपने लगभग 25 डिसमिल भूमि में आलू, प्याज, धनिया, पालक भाजी, लाल भाजी, टमाटर, बरबटटी इत्यादि मौसमी सब्जी का उत्पादन करते है। जिसके विक्रय से उन्हें 25 हजार से अधिक की अतिरिक्त आमदनी हुई है। इस प्रकार वे वर्ष में 02 फसल लेते है। उन्होंने बताया कि उक्त योजना एवं योजना से होने वाले लाभ के बारे में रेशम विभाग के अधिकारियों द्वारा जानकारी प्रदान की गई। जिसके अनुरूप उनके द्वारा कार्य प्रारंभ किया गया है। जिससे उन्हें नियमित रूप से अतिरिक्त आय प्राप्त हो रहा है। हितग्राही ने बताया कि प्राप्त आमदनी से उन्होंने अपने लिए मोटर साईकल खरीदी के साथ ही अपने अन्य घरेलू जरूरतों को भी पूरा किया है। लाभार्थी बताते है कि अतिरिक्त आय से हमारी आर्थिक स्थिति में काफी सुधार हुआ है। रेशम विभाग की कोसाफल उत्पादन के साथ अंतर फसल लेने की योजना हमारे जैसे पिछड़े वर्ग के लोगों के लिए वरदान साबित हो रहा है। उनका उद्देश्य उत्पादन को और बढ़ा कर आमदनी में अधिक इजाफा करना है। इसी प्रकार अन्य समूह के सदस्य भी कोसाफल उत्पादन से अच्छी आय अर्जित कर रहे है। हितग्राही ने टसर कोसा, कृमिपालन, कोसाफल उत्पादन से जोड़कर उन्हें रोजगार उपलब्ध कराने एवं आय का जरिया प्रदान कराने हेतु प्रदेश सरकार एवं छत्तीसगढ़ शासन को धन्यवाद दिया है।
सारंगढ़ बिलाईगढ़।कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने सीएम हेल्पलाइन में आए आवेदन का त्वरित निराकरण करते हुए उनके मांग पर आवश्यक प्रक्रिया कर उन्हें लाभान्वित किया है। जिले के आवेदक दीपक…
सारंगढ़ बिलाईगढ़। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के निर्देश और कार्यपालन अभियंता रमाशंकर कश्यप के मार्गदर्शन में जन जल जागरूकता पखवाड़ा के अंतर्गत विकासखंड बिलाईगढ़ के ग्राम पंचायत कोरकोटी एवं आश्रित…
राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सुंदरा स्थित पटवारी कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय में राजस्व प्रकरणों के निराकरण की स्थिति की जानकारी लेते…
रायपुर। विवेकानंद नगर ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास में तप,त्याग,साधना,आराधना का क्रम जारी है। तप की श्रृंखला में 7 अगस्त से गिरनार नेमी तप प्रारंभ हुआ। 22 दिवसीय इस…
दुर्ग । राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर दुर्ग के निजी होटल में आयोजित हथकरघा प्रदर्शनी में भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय ने प्रदर्शनी का…
भिलाई l शासकीय नवीन महाविद्यालय, रिसाली में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP)-2020 के तहत आयोजित दीक्षारंभ एवं इंडक्शन कार्यक्रम में दुर्ग ग्रामीण विधायक एवं राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र…
रायपुर। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर मुख्यमंत्री साय पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित प्रदेश स्तरीय बुनकर सम्मेलन एवं स्वदेशी प्रदर्शनी में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने रेशम, हथकरघा, हस्तशिल्प,…
कवर्धा। धर्म, संस्कृति और आध्यात्मिक आस्था की नगरी कवर्धा के सौंदर्यीकरण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया जा रहा है। उपमुख्यमंत्री व कवर्धा विधायक विजय शर्मा की मंशानुरूप…
कवर्धा। गुरुकुल पब्लिक स्कूल में जिला स्तरीय अंतर्विद्यालयीन अंडर-19 फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन हुआ। इस प्रतियोगिता में गुरुकुल व एकाडेमिक वर्ल्ड स्कूल विजयी रहे। फाइनल प्रतियोगिता के अतिथि के रूप…