जशपुरनगर : जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना का हो रहा बेहतर क्रियान्वयन
Updated on
15-03-2023 11:38 PM
जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना का बेहतर क्रियान्वयन किया जा रहा है और पात्र हितग्राहियों का प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्का मकान उपलब्ध कराकर लाभान्वित किया जा रहा है। हर नागरिक के लिए रोटी, कपड़ा और मकान अनिवार्य आवश्यकता होती है। ये तीनों मूलभूत चीजें लोगों के पास होने से निश्चित ही उनका गुजर-बसर आसानी से होता है। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत ऐसे गरीब असहाय परिवारों को पक्का घर उपलब्ध कराया जा रहा है, जो कि सामाजिक एवं आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग में शामिल है। जिनके पास अपने परिवार को रखने के लिए मिट्टी के घर का ही सहारा था।वे आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण अपने निवास हेतु अच्छा आशियाना बनाने में असमर्थ थे। लोगों की इस परेशानी को दूर करने हेतु प्रधानमंत्री आवास जैसी महत्वपूर्ण योजना संचालित की जा रही है जिससे लोगों को आशियाना उपलब्ध हो रहा है। जो गरीब परिवारों के लिए वरदान साबित हुई है। इसी क्रम में विकासखंड कांसाबेल के ग्राम पंचायत खुटेरा निवासी सिंहासन कुजूर को योजना के तहत पक्के आवास का सपना पूरा हुआ है। हितग्राही बताते हैं कि उनके पुराना घर कच्ची मिट्टी एवं छप्पर वाला मकान था। जहां वे अपनी पत्नी और 2 बच्चों के साथ रहते थे। छप्पर झोपड़ी की जिंदगी से वे परेशान थे। साथ ही रिश्तेदारों के घर आने से उन्हें शर्मिन्दगी होती थी, परंतु मजबूरी में सब कुछ सहन करना पड़ता था। हितग्राही बताते है कि पुराने मकान ठंड एवं गर्मी का मौसम तो आसानी से बित जाता था लेकिन बरसात के दिनों में खाना बनाने एवं रात में सोने में बहुत कठिनाई होती थी। साथ ही जहरीले सांप बिच्छू से अनहोनी का डर भी हमेशा लगा रहता था। लाभार्थी ने बताया कि पंचायत के माध्यम से उन्हें योजना के संबंध में जानकारी मिली कि सर्वे सूची 2011 के अनुसार ऐसे पात्र व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें आवास की सुविधा मुहैया कराई जा रही है। तब उन्होंने भी आवास हेतु आवेदन किया। आवश्यक दस्तावेजो की पूर्ति करने के साथ ही वर्ष 2019-20 में उनके नाम से प्रधानमंत्री आवास आबंटित हुआ। जिससे उन्हें अत्याधिक खुशी हुई। उन्होंने बताया कि आवास की स्वीकृति के बाद ही तत्काल उन्होंने उत्साह के साथ निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया। कुल 1.30 लाख की अनुदान राशि स्वीकृति मिली जिसका समय समय पर खाते में भुगतान प्राप्त होता गया। साथ ही मनरेगा के माध्यम से कुल 16,720 रुपये मजदूरी भुगतान के रूप में प्राप्त हुआ। आवास मित्र के माध्यम से तकनीकी जानकारी भी प्रदान की गई। अपनी कड़ी लगन व मेहनत से उन्होंने अपने आवास निर्माण पूर्ण कर लिया। उन्होंने लगभग 1.50 लाख की अपनी जमा पूंजी भी अपने घर को पूरा करने एवं अमूर्त रूप देने के लिए खर्च किया। जिससे आवास के साथ ही घर में शौचालय, छत पर रेलिंग अहाता सहित अन्य निर्माण भी पूरा किया गया है। वर्तमान में उनका आवास बनकर तैयार हो गया है। जहां वे अपने परिवार के साथ खुशी से जीवन यापन कर रहे है। हितग्राही कहते है वे निर्धन व मजदूरी पेशा होने के कारण कभी सोच भी नहीं सकते थे कि इतना सुंदर घर अपने जीवन में बना पाएंगे। आज वे अपने पूरे परिवार के साथ अपने घर में अपने आप को सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत उनके घर का निर्माण हो पाया है, इससे हमारा जीवन स्तर ही बदला है और हम अपने बच्चों के साथ बहुत खुशहाली से जीवन गुजार रहे हैं इसके लिए हितग्राही सिंहासन कुजूर ने सरकार को धन्यवाद ज्ञापित किया है।
सारंगढ़ बिलाईगढ़।कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने सीएम हेल्पलाइन में आए आवेदन का त्वरित निराकरण करते हुए उनके मांग पर आवश्यक प्रक्रिया कर उन्हें लाभान्वित किया है। जिले के आवेदक दीपक…
सारंगढ़ बिलाईगढ़। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के निर्देश और कार्यपालन अभियंता रमाशंकर कश्यप के मार्गदर्शन में जन जल जागरूकता पखवाड़ा के अंतर्गत विकासखंड बिलाईगढ़ के ग्राम पंचायत कोरकोटी एवं आश्रित…
राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सुंदरा स्थित पटवारी कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय में राजस्व प्रकरणों के निराकरण की स्थिति की जानकारी लेते…
रायपुर। विवेकानंद नगर ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास में तप,त्याग,साधना,आराधना का क्रम जारी है। तप की श्रृंखला में 7 अगस्त से गिरनार नेमी तप प्रारंभ हुआ। 22 दिवसीय इस…
दुर्ग । राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर दुर्ग के निजी होटल में आयोजित हथकरघा प्रदर्शनी में भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय ने प्रदर्शनी का…
भिलाई l शासकीय नवीन महाविद्यालय, रिसाली में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP)-2020 के तहत आयोजित दीक्षारंभ एवं इंडक्शन कार्यक्रम में दुर्ग ग्रामीण विधायक एवं राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र…
रायपुर। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर मुख्यमंत्री साय पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित प्रदेश स्तरीय बुनकर सम्मेलन एवं स्वदेशी प्रदर्शनी में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने रेशम, हथकरघा, हस्तशिल्प,…
कवर्धा। धर्म, संस्कृति और आध्यात्मिक आस्था की नगरी कवर्धा के सौंदर्यीकरण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया जा रहा है। उपमुख्यमंत्री व कवर्धा विधायक विजय शर्मा की मंशानुरूप…
कवर्धा। गुरुकुल पब्लिक स्कूल में जिला स्तरीय अंतर्विद्यालयीन अंडर-19 फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन हुआ। इस प्रतियोगिता में गुरुकुल व एकाडेमिक वर्ल्ड स्कूल विजयी रहे। फाइनल प्रतियोगिता के अतिथि के रूप…