IPL से पहले जेसन बेहरनडर्फ चोटिल : MI ने ल्यूक वुड को रिप्लेसमेंट बनाया, 50 लाख में अपने साथ जोड़ा

Updated on 19-03-2024 02:37 PM

इंडियन प्रीमियर लीग-2024 से ठीक पहले मुंबई इंडियन को बड़ा झटका लगा है। टीम के लेफ्ट हैंड पेसर जेसन बेहरनडर्फ चोटिल हो गए हैं। फ्रेंचाइजी ने बेहरडर्फ के स्थान पर इंग्लैंड के लेफ्ट हैंड पेसर ल्यूक वुड को 50 लाख रुपए में अपने साथ जोड़ा है।

वुड इंग्लैंड की ओर से 5 टी-20 और 2 वनडे खेल चुके हैं। उनके नाम 8 टी-20 विकेट हैं।

दर्जन भर खिलाड़ी बाहर हो चुके हैं, 3 दिन पहले एनगिडी चोटिल हुए
भारतीय लीग से अब तक दुनिया भर के दर्जन भर खिलाड़ी बाहर हो चुके हैं। 3 दिन पहले दिल्ली के तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी और हैरी ब्रूक, कोलकाता के जेसन रॉय, गुजरात टाइटंस के गेंदबाज मोहम्मद शमी और मार्क वुड जैसे खिलाड़ी शामिल हैं।

24 मार्च को गुजरात से पहला मैच खेलेगी टीम
IPL का आगामी सीजन 22 मार्च से शुरू हो रहा है। ओपनिंग मैच डिफेंडिंग चैंपियन चेन्नई सुपरकिंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच चेपॉक स्टेडियम में खेला जाएगा। मुंबई का पहला मुकाबला 24 मार्च को गुजरात टाइटंस से मोहाली में होगा।

IPL सीरीज पार्ट-1, क्या 3 महीने चलेगा IPL

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का 17वां सीजन 4 दिन बाद 22 मार्च से शुरू होगा। टूर्नामेंट में 10 टीमों के बीच लीग स्टेज के 70 मैच होंगे। इनके अलावा 4 प्लेऑफ के मुकाबले होंगे।

2022 में हुई 48 हजार करोड़ की ब्रॉडकास्ट डील के बाद तय हो गया था कि 2027 में 10 टीमों के बीच कुल 94 मैच होंगे। IPL में अगर 94 मैच हुए तो टूर्नामेंट 3 महीने तक चल सकता है।

 रोहित से कप्तानी छीनने के सवाल पर हार्दिक मौन

मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या और कोच मार्क बाउचर ने रोहित शर्मा से कप्तानी छीनने के सवाल पर चुप्पी साध ली है। कप्तान और कोच प्री-सीजन से पहले मीडिया से बातचीत कर रहे थे। जब एक जर्नलिस्ट ने पूछा कि वह क्या कारण था कि मैनेजमेंट ने रोहित को हटाने का फैसला किया। इस पर कप्तान पंड्या और हेड कोच दोनों ने सवाल को नजरअंदाज कर दिया। 




अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 October 2026
नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मैच में भारत और पाकिस्तान के बीच जबरदस्त ड्रामा और आतिशी क्रिकेट देखने को मिल रहा है। टॉस…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजी दो अलग रंगों में नजर आई। एक तरफ जहां…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स के क्रिकेट फाइनल में भारतीय क्रिकेट ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए बोर्ड पर 6 विकेट खोकर 211 रन लगाए हैं। पाकिस्तान को यह…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा ने अपनी आतिशी बैटिंग से मैच का रुख ही बदल दिया। अभिषेक…
 03 October 2026
नई दिल्ली: भारत के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा ने शनिवार को करोगी स्पोर्ट्स पार्क में एशियन गेम्स के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ 28 गेंदों पर 61 रन…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम की शानदार गेंदबाजी और गजब की फील्डिंग का जलवा…
 02 October 2026
नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के आगामी टेस्ट दौरे को ध्यान में रखते हुए भारतीय स्टार बल्लेबाज केएल राहुल और तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को आंध्र के खिलाफ होने वाले रणजी ट्रॉफी…
 02 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में रोहित शर्मा ने शानदार शतकीय पारी खेली लेकिन पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन…
 02 October 2026
नई दिल्ली: आईसीसी द्वारा वनडे विश्व कप 2027 के आधिकारिक कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही क्रिकेट गलियारों में बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव…
Advt.