जेसन रॉय ने IPL-2024 से नाम वापस लिया:KKR ने फिल सॉल्ट को टीम में शामिल किया; 22 मार्च से शुरू होगा सीजन

Updated on 11-03-2024 01:40 PM

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के आगामी सीजन के लिए फिल सॉल्ट को जेसन रॉय का रिप्लेसमेंट बनाया है। रॉय निजी कारणों का हवाला देकर अपना नाम वापस ले लिया है। पिछले साल दिल्ली कैपिटल्स (DC) से खेलने वाले 27 साल के सॉल्ट इस बार मिनी ऑक्शन में अनसोल्ड रहे थे। उन्हें फ्रेंचाइजी ने 1.5 करोड़ रुपए में अपने साथ जोड़ा है।

इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने पिछले साल वेस्टइंडीज के खिलाफ लगातार टी-20 इंटरनेशनल दो शतक जमाए थे। त्रिनिनाद में 48 बॉल में शतक जमाकर वे इंग्लैंड की ओर से सबसे तेज शतक जमाने वाले वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी की थी।

सॉल्ट ने पिछले सीजन में दो फिफ्टी जमाई
फिल सॉल्ट पिछले सीजन में दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा रहे। उन्होंने 9 मुकाबलों में 2 फिफ्टी की बदौलत 218 रन बनाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 163.91 का रहा।

23 मार्च को हैदराबाद से पहला मैच खेलेगी KKR
KKR की टीम अपने IPL अभियान का आगाज 23 मार्च को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अपने होम ग्राउंड पर करेगी। पहले फेज में टीम के तीन मुकाबले होंगे। टीम का दूसरा मैच 29 मार्च को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ बेंगलुरु और 3 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ विशाखापट्‌टनम में होगा।

इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी सीजन की शुरुआत 22 मार्च को होगी। पहला मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच चेन्नई में खेला जाएगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
 10 August 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन की सराहना की जिन्होंने ग्लास्गो के एक रेस्तरां में भारत के गलत मानचित्र पर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में देश के लिए मेडल लेकर लौटे भारतीय खिलाड़ियों से रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर खास…
 10 August 2026
भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कई ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी रहे हैं जिन्हें इंटरनेशनल लेवल पर देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका तो मिला। लेकिन किस्मत ने उनका लंबे समय तक…
 10 August 2026
नई दिल्ली: आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा साझा किए गए प्रैक्टिस वीडियो में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर डेथ ओवर में गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारत के स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने रविवार को कहा कि कुलदीप यादव ने श्रीलंका क्रिकेट 11 के खिलाफ अभ्यास मैच की दूसरी पारी में गेंदबाजी इसलिए…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम में सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी को लेकर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं। लगातार चोटों की समस्याओं और जसप्रीत बुमराह की अनुपलब्धता…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
Advt.