टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में जसप्रीत बुमराह के पास खास मौका, एक विकेट से बड़ा कारनामा हो जाएगा
Updated on
05-03-2026 02:45 PM
नई दिल्ली: भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सेमीफाइनल-2 खेला जाना है। यह मुकाबला मुंबई का ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में होगा। इस मैच में जसप्रीत बुमराह एक बार फिर भारतीय टीम के सबसे महत्वपूर्ण खिलाड़ी हैं। जसप्रीत बुमराह इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले में एक विकेट लेते हैं तो इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 500 विकेट पूरे कर लेंगे।
बुमराह के 234 मैच में 499 विकेट
जसप्रीत बुमराह ने 2016 में भारत के लिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इंटरनेशनल डेब्यू किया था। अभी तक उन्होंने 234 मैच खेले हैं। अभी तक उन्होंने 277 पारियों में गेंदबाजी की है और 499 विकेट लिए हैं। बुमराह का बेस्ट प्रदर्शन 19 रन देकर 6 विकेट है। उनका औसत सिर्फ 20.6 का है। 200 से ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाजों में सबसे बेहतरीन औसत बुमराह का ही है।
जसप्रीत बुमराह ने टेस्ट करियर में 52 मैच खेले हैं, जिसकी 99 पारियों में 234 विकेट हासिल किए। वहीं, 89 वनडे मुकाबलों में इस दाएं हाथ के गेंदबाज ने 149 विकेट निकाले हैं। 93 टी20 मुकाबलों में बुमराह 116 विकेट प्राप्त कर चुके हैं। वह भारत के एकमात्र गेंदबाज हैं, जिनके नाम तीनों ही फॉर्मेट में 100 या उससे ज्यादा विकेट दर्ज हैं।
7 भारतीय के नाम 500 से ज्यादा विकेट
अभी तक 7 भारतीय गेंदबाजों के नाम 500 से ज्यादा विकेट हैं। सबसे पहले कपिल देव ने यह कारनामा किया था। उनके नाम 356 मैच में 687 विकेट हैं। भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा 953 विकेट अनिल कुंबले के नाम दर्ज हैं। उनके अलावा आर अश्विन, हरभजन सिंह, रविंद्र जडेजा, जहीर खान और जवागल श्रीनाथ भी 500 से ज्यादा शिकार कर चुके हैं।
नागोया (जापान): एशियन गेम्स 2026 में भारत की टेकबॉल खिलाड़ी क्विंसी डिसूजा को विमेंस सिंगल्स सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा। इंडोनेशिया की इमा सुमाया ने उन्हें 12-7, 9-12,…
नई दिल्ली: पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव पटेल को अजीत अगरकर के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड का अगला चीफ सेलेक्टर बनाने की चर्चाएं तेज हैं। बीसीसीआई उन्हें इस पद के…
नागोया (जापान): एशियन गेम्स 2026 की ओपनिंग सेरेमनी में मनु भाकर के साथ पवन शेहरावत भारत के फ्लैग बियरर होंगे। पहले यह जिम्मेदारी शॉट पुट खिलाड़ी तजिंदरपाल सिंह तूर को…
कांटो (जापान): भारत और जापान के बीच ऐतिहासिक टी20 मैच 22 सितंबर (मंगलवार) को खेला जाएगा। इस मुकाबले के लिए दोनों टीमों का ऐलान हो चुका है। भारत और जापान…
नई दिल्ली: आईपीएल में मुंबई इंडियंस की कप्तानी हार्दिक पांड्या को मिलने के बाद से कयास लगाए जा रहे हैं कि रोहित शर्मा किसी दूसरी फ्रेंचाइजी के लिए खेलते नजर…
नई दिल्ली: टी20 क्रिकेट को अपना पहला 15 हजारी मिल गया है। इंग्लैंड के जोस बटलर इस फॉर्मेट में 15000 रन बनाने पहले बल्लेबाज बन गए हैं। वेस्टइंडीज के कीरोन…
निशिन (जापान): एशियन गेम्स के महिला क्रिकेट इवेंट में श्रीलंका ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में हुए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने…
बारबाडोस: पाकिस्तान के लेग स्पिनर शाबाद खान ने कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल 2026) में हैट्रिक विकेट चटका लिया है। वह एंटिगा एंड बारबुडा फाल्कन्स की टीम का हिस्सा हैं। लीग…