BCCI के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में होगा जसप्रीत बुमराह का प्रमोशन! 2 करोड़ रुपये के चलते हो रही नाइंसाफी? जल्द लिया जाएगा फैसला

Updated on 19-03-2026 01:01 PM
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक, यह फैसला इसलिए लिया गया क्योंकि इस कैटेगरी के कड़े मानदंडों को पूरा करने वाले पर्याप्त खिलाड़ी नहीं बचे थे। पिछले साल तक रोहित शर्मा, विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह और रविंद्र जडेजा इस एलीट लिस्ट का हिस्सा थे जिन्हें सालाना 7 करोड़ रुपये मिलते थे। लेकिन अब रोहित और कोहली के टी20 से संन्यास और जडेजा के छोटे फॉर्मेट से दूर होने के बाद केवल बुमराह ही इकलौते उम्मीदवार बचे थे।

बुमराह-जडेजा को ए ग्रेड में रखा गया

इस बदलाव के कारण जसप्रीत बुमराह और रविंद्र जडेजा को 'ग्रेड ए' में रखा गया है जहां सालाना फीस 5 करोड़ रुपये है। हालांकि, बुमराह जैसे निरंतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी की फीस में 2 करोड़ रुपये की इस कटौती को लेकर बोर्ड के भीतर चर्चा तेज है। बीसीसीआई अब इस बात पर विचार कर रहा है कि बुमराह को इस नुकसान की भरपाई कैसे की जाए ताकि उनके जैसे मैच-विनर के साथ अन्याय न हो।]

बुमराह का नुकसान नहीं होने देगा बोर्ड

टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट में बीसीसीआई सूत्र के हवाले से कहा गया है, 'बोर्ड इस बात पर विचार कर रहा है कि बुमराह को कैसे मुआवजा दिया जा सकता है। यह समझा जा सकता है कि उनकी फीस 7 करोड़ से घटाकर 5 करोड़ करना अनुचित होगा। कुछ अन्य खिलाड़ी भी हैं जो शानदार प्रदर्शन के बावजूद नीचे के ग्रेड में चले गए हैं। ऐसे में कॉन्ट्रैक्ट के मूल्यांकन में संशोधन किया जा सकता है।'

अक्षर पटेल का नाम भी शामिल

सिर्फ बुमराह ही नहीं टीम इंडिया के टी20 उप-कप्तान अक्षर पटेल का मामला भी चर्चा में है। सफेद गेंद के क्रिकेट में टीम का अभिन्न हिस्सा होने के बावजूद अक्षर को 'ग्रेड सी' में रखा गया है, जिसके तहत उन्हें सालाना 1 करोड़ रुपये मिलेंगे। बोर्ड इस विसंगति को दूर करने के लिए भी मुआवजे के ढांचे में बदलाव कर सकता है ताकि खिलाड़ियों को उनके पिछले कार्यकाल से कम भुगतान न मिले।

30 खिलाड़ियों को मिली कॉन्ट्रैक्ट में जगह

ताजा कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में कुल 30 खिलाड़ियों को जगह मिली है। 'ग्रेड ए' में अब केवल शुभमन गिल, जसप्रीत बुमराह और रविंद्र जडेजा शामिल हैं जबकि 11 खिलाड़ियों को 'ग्रेड बी' और बाकी को 'ग्रेड सी' में रखा गया है। दिलचस्प बात यह है कि बीसीसीआई ने इस बार प्रत्येक कैटेगरी के लिए तय की गई सटीक रकम का आधिकारिक खुलासा अभी तक नहीं किया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
नागोया (जापान): एशियन गेम्स 2026 में भारत की टेकबॉल खिलाड़ी क्विंसी डिसूजा को विमेंस सिंगल्स सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा। इंडोनेशिया की इमा सुमाया ने उन्हें 12-7, 9-12,…
 19 September 2026
नई दिल्ली: पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव पटेल को अजीत अगरकर के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड का अगला चीफ सेलेक्टर बनाने की चर्चाएं तेज हैं। बीसीसीआई उन्हें इस पद के…
 19 September 2026
नागोया (जापान): एशियन गेम्स 2026 की ओपनिंग सेरेमनी में मनु भाकर के साथ पवन शेहरावत भारत के फ्लैग बियरर होंगे। पहले यह जिम्मेदारी शॉट पुट खिलाड़ी तजिंदरपाल सिंह तूर को…
 19 September 2026
मुंबई: भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने BCCI को स्पष्ट कर दिया है कि वे 4 अक्टूबर को अपना मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने के बाद इस पद…
 19 September 2026
कांटो (जापान): भारत और जापान के बीच ऐतिहासिक टी20 मैच 22 सितंबर (मंगलवार) को खेला जाएगा। इस मुकाबले के लिए दोनों टीमों का ऐलान हो चुका है। भारत और जापान…
 19 September 2026
नई दिल्ली: आईपीएल में मुंबई इंडियंस की कप्तानी हार्दिक पांड्या को मिलने के बाद से कयास लगाए जा रहे हैं कि रोहित शर्मा किसी दूसरी फ्रेंचाइजी के लिए खेलते नजर…
 18 September 2026
नई दिल्ली: टी20 क्रिकेट को अपना पहला 15 हजारी मिल गया है। इंग्लैंड के जोस बटलर इस फॉर्मेट में 15000 रन बनाने पहले बल्लेबाज बन गए हैं। वेस्टइंडीज के कीरोन…
 18 September 2026
निशिन (जापान): एशियन गेम्स के महिला क्रिकेट इवेंट में श्रीलंका ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में हुए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने…
 18 September 2026
बारबाडोस: पाकिस्तान के लेग स्पिनर शाबाद खान ने कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल 2026) में हैट्रिक विकेट चटका लिया है। वह एंटिगा एंड बारबुडा फाल्कन्स की टीम का हिस्सा हैं। लीग…
Advt.