राजेश मूणत की कांवड़ यात्रा का जवाहर नगर मंडल ने किया भव्य स्वागत

Updated on 03-08-2025 08:30 PM

रायपुर। सावन मास की पवित्रता और भक्ति से ओतप्रोत राजधानी में रविवार को भाजपा विधायक राजेश मूणत के नेतृत्व में निकाली गई विशाल कांवड़ यात्रा का भव्य आयोजन हुआ। इस ऐतिहासिक यात्रा में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भी सहभागिता की और हटकेश्वरनाथ महादेव मंदिर में रुद्राभिषेक कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की।

मुख्यमंत्री साय ने कांवड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि यह यात्रा छत्तीसगढ़ की लोक-संस्कृति और आस्था का जीवंत उदाहरण है। उन्होंने कहा कि महादेव घाट स्थित हटकेश्वरनाथ महादेव मंदिर न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र है, बल्कि सामाजिक समरसता का प्रतीक भी है।

जवाहर नगर मंडल ने किया पुष्पवर्षा से स्वागत
जवाहर नगर मंडल द्वारा मंगलम भवन अग्रसेन चौक के पास श्रद्धालुओं और कांवड़ियों का गुलाब की पंखुड़ियों से स्वागत किया गया। मंडल अध्यक्ष संदीप जंघेल ने बताया कि यह आयोजन क्षेत्र की एकता, भक्ति और समर्पण का प्रतीक बन चुका है।

कांवड़ यात्रा बनी भक्ति और संस्कृति का संगम
इस बार की कांवड़ यात्रा में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। उज्जैन की तर्ज पर भस्म आरती, डमरू, ढोल-ताशा, झांकियां, अघोरी, बाहुबली हनुमान, माता महाकाली जैसी आकर्षक प्रस्तुतियों ने जनमानस को मंत्रमुग्ध कर दिया। नृतक दल, वाद्य यंत्रों से सुसज्जित कलाकार, घोड़े-बग्घी, और झांकियों ने यात्रा को भव्यता प्रदान की।

इस अवसर पर प्रफुल्ल विश्वकर्मा, पार्षद अवतार सिंह बागल, पार्षद श्वेता विश्वकर्मा, पूर्व पार्षद भारती बागल, भावेश पिथालिया, चंद्रेश शाह, महामंत्री रमेश शर्मा, गीता रेड्डी, ममता साहू, पूनम सोनी, साजन श्रीवास, संतोष निहाल, दिनेश शर्मा, सूरज शर्मा, कुशल गेंडेकर, गौरव शर्मा, प्रणीत जैन सहित कई कार्यकर्ता और श्रद्धालु मौजूद रहे।

इस ऐतिहासिक यात्रा ने एक बार फिर यह साबित किया कि राजधानी रायपुर आस्था और संस्कृति की परंपरा को सहेजते हुए उसे नई ऊंचाई पर पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 October 2026
रायपुर । सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के ग्राम पंचायत डोमनापारा के आंगनबाड़ी केंद्र में पोषण माह 2026 के तहत ‘आंगन…
 05 October 2026
रायपुर । सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जनपद पंचायत रायगढ़ के स्कूल प्रांगण जुर्डा में ब्लॉक स्तरीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न शासकीय योजनाओं के पात्र हितग्राहियों…
 05 October 2026
रायपुर । शासकीय योजनाओं का लाभ परिवार की जरूरतों के साथ भविष्य की तैयारी में भी उपयोगी साबित हो रहा है। रायगढ़ जिले के खरसिया के वार्ड क्रमांक 14, गंज…
 05 October 2026
रायपुर । सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित शिविर हितग्राहियों के लिए नई उम्मीदें लेकर आया। कोंडागांव जिले के केशकाल विकासखंड के ग्राम अड़ेगा की रहने वाली माधुरी सिदार के…
 05 October 2026
महासमुंद में 36 आयुष संस्थानों से मिल रही निःशुल्क ओपीडी, दवा और परामर्श की सुविधा; हर गुरुवार 60$ बुजुर्गों के लिए ‘सियान जतन क्लिनिक’रायपुर । महासमुंद जिले में आयुष चिकित्सा…
 05 October 2026
सिंचाई की सुविधा ने बदली खेती की तस्वीर, धान के साथ गेहूं, सरसों, उड़द और मूंगफली की कर रहे खेती; सालाना करीब एक लाख रुपये की आमदनीरायपुर ।कभी सिंचाई के…
 03 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची में छूटे पात्र लोगों और पहली बार वोट देने वाले युवाओं के नाम जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। भारत निर्वाचन आयोग ने विशेष गहन…
 03 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ के भिलाई से कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को कोल लेवी मामले में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने नोटिस जारी किया है। उन्हें 5 अक्टूबर को सुबह 10:30 बजे…
 03 October 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग के अंजोरा स्थित दाऊ श्री वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय में भर्ती प्रक्रिया को लेकर चल रहे विवाद के बीच राजभवन ने हस्तक्षेप किया है। राज्यपाल सचिवालय की ओर से…
Advt.