बिहान से जुडी जया बाई को योजना के तहत् मिले 2 लाख रूपये

Updated on 03-12-2024 01:36 PM

धमतरी। गरीब एवं मध्यमवर्गीय परिवार के भरण पोषण का पूरा दारोमदार परिवार के मुखिया पर होता है, लेकिन किसी दुर्घटना, बीमारी या किसी अन्य कारण से परिवार के मुखिया की मृत्यु हो जाये, तो पूरा परिवार बिखर जाता है। ऐसे परिवार को अपने जीवन यापन करने में कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ऐसे ही निर्धन एवं मध्यमवर्गीय परिवारों को आर्थिक सृदृढ़त प्रदान करने के उद्देश्य से 9 मई, 2015 को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (पीएमजेजेबीवाई) की शुरूआत की थी। 

इस योजना के तहत, यदि किसी की मृत्यु हो जाती है, तो बीमाधारक के परिवार या नामित व्यक्ति को दो लाख रुपये की बीमा राशि मिलती है। धमतरी जिले के ग्राम कोपेडीह की जया बाई को इस योजना के तहत 2 लाख रुपए बीमा से प्राप्त हुआ है।  जया बाई जोशी कहतीं हैंकि उनके पति शंकरलाल जोशी की मृत्यु होने के बाद वह परिवार के भरण-पोषण की चिंता करने लगी। ऐसे में उनके जीवन का सहारा बना प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना। वे बतातीं हैं कि योजना के तहत उन्हें 2 लाख रूपये का चेक बीते माह प्राप्त हुआ है।

ज्यादा पढ़ी लिखी नही ंहोने के कारण उन्हें बाहरी दुनिया ज्ञान कम था, लेकिन जया बाई यह जानती थी कि सुरक्षित भविष्य के लिए बीमा कराना कितना आवश्यक है। उन्होंने अपना और अपने पति का प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत् 436 रूपये देकर बीमा करवाया था। अपने परिवार के भरण पोषण के लिए वह वह गांव के जय मा वैभव लक्ष्मी समूह की सदस्य भी बन गयी। उनके पति की मृत्यु होने पर उन्हें 2 लाख रूपये मिले है। अब वह इस राशि का उपयोग अपने बच्चों की पढ़ाई और उनका भविष्य संवारने में करेंगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 August 2026
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के पचपेड़ी नाका स्थित रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल परिसर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने नई कैंसर…
 17 August 2026
रायपुर. भारत सरकार के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत सुधा सोसाइटी फाउंडेशन द्वारा रविवार को सुधा ओपन स्कूल, अमासोनी में देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता से जुड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया।…
 17 August 2026
रायपुर। विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास में प्रतिदिन ज्ञान की गंगा बह रही है। रविवार को विशेष प्रवचनमाला में मुनि संवेगरत्न सागर ने मानव जीवन की…
 17 August 2026
रायपुर। विवेकानंद नगर स्थित ऋषभदेव मंदिर ट्रस्ट के निर्माणाधीन नूतन जिनालय में 15 अगस्त को देवाधिदेव संभवनाथ भगवान परमात्मा के मंदिर की प्रथम पाषाण स्थापना का महामहोत्सव भक्तिभाव और धार्मिक…
 17 August 2026
रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजभवन में आयोजित समारोह में मनोहर गौशाला, खैरागढ़ के ट्रस्टी डॉ. अखिल जैन (पदम डाकलिया) को आमंत्रित किया गया। समारोह में उन्होंने राज्यपाल सहित…
 17 August 2026
बिलाईगढ़। ब्लॉक मुख्यालय के समीप ग्राम पंचायत छपोरा के अंतर्गत शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता,…
 17 August 2026
बलौदाबाजार-भाटापारा। बलौदाबाजार जिले के ग्राम रोहरा में ज्वेलर्स संचालक से करीब ₹12 लाख के सोना-चांदी के जेवर लूटने के मामले में फरार चल रहे अंतरराज्यीय गिरोह के शातिर आरोपी कौशलेश…
 17 August 2026
रायपुर। एनालॉग पनीर के निर्माण एवं विक्रय पर प्रतिबंध के उल्लंघन की आशंका को देखते हुए राजस्व,खाद्य एवं औषधि प्रशासन, पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने महासमुंद के भलेसर रोड…
 17 August 2026
दुर्ग। समाज सेवा और नारी उत्थान के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए शकुंतला फाउंडेशन, छत्तीसगढ़ की संस्थापिका एवं निर्देशक स्मिता सिंह को सांसद विजय बघेल ने सम्मानित किया।यह सम्मान…
Advt.