जयम रवि ने शादी के 15 साल बाद पत्‍नी आरती से तोड़ा रिश्‍ता, बर्थडे से एक दिन पहले भारी मन से दी दर्द भरी खबर

Updated on 09-09-2024 05:36 PM
तमिल फिल्‍मों के सुपरस्‍टार जयम रवि के फैंस जहां 10 सितंबर को एक्‍टर के जन्‍मदिन के जश्‍न की तैयारी कर रहे हैं, वहीं ठीक एक दिन पहले उन्‍होंने दिल तोड़ने वाली खबर दी है। 'पोन्‍न‍िय‍िन सेल्‍वन' फेम जयम रवि ने बयान जारी कर कहा है कि वह पत्‍नी आरती से अलग हो चुके हैं। इसी के साथ दोनों की 15 साल पुरानी शादी टूट चुकी है। जयम रवि और आरती के दो बेटे हैं। बयान में जयम रवि ने कहा है कि यह फैसला उनके लिए बहुत ही मुश्‍क‍िल रहा है।

एक्‍टर ने अपने 44वें जन्मदिन से पहले सोशल मीडिया हैंडल्‍स पर बयान शेयर किया है। इसमें उन्‍होंने कहा है, ‘आरती के साथ मैंने अपनी शादी को खत्म करने’ का फैसला लिया है। मैं मीडिया और फैंस से अनुरोध करता हूं कि वह हमारी भावनाओं का सम्‍मान करें और हमारी निजता को बनाए रखें।'

जयम रवि बोले- ये बेहद कठ‍िन फैसला


जयम रवि ने लिखा, 'जीवन कई अध्यायों वाला एक सफर है। इनमें से हर अध्‍याय के अपने नए अवसर और चुनौतियां हैं। आप में से कई लोगों ने स्क्रीन पर और स्क्रीन के बाहर मेरे सफर को बेहद प्यार और समर्थन के साथ देखा है, मैंने हमेशा अपने फैंस और मीडिया के साथ जितना संभव हो सके उतनी ईमानदारी बनाए रहने की कोश‍िश की है। मैं बहुत भारी मन से आप सभी के साथ एक बेहद निजी बात शेयर कर रहा हूं। बहुत सोच-विचार और चर्चा के बाद, मैंने आरती के साथ अपनी शादी को खत्म करने का कठिन फैसला लिया है।'

फैंस से की अपील- अफवाहों, आरोपों से बचे


एक्‍टर ने आगे लिखा है कि उन्‍होंने यह फैसला जल्दबाजी में नहीं लिया है। जयम रवि ने भरोसा दिया कि यह फैसला व्यक्तिगत कारणों से लिया गया है और यही इससे जुड़े लोगों के हित में सबसे बेहतर है। रवि ने कहा, 'इस बारे में, मैं आप सभी से अनुरोध करता हूं कि इस कठिन समय में हमारी और हमारे परिवार के सदस्यों की निजता का सम्मान करें और आप सभी से इस संबंध में कोई भी धारणा, अफवाह या आरोप लगाने से बचें और मामले को निजी ही रहने दें।'

2009 में हुई थी शादी, जयम रवि और आरती के हैं दो बेटे


यह चर्चा बीते कुछ समय से चल रही थीं कि जयम रवि और उनकी पत्‍नी आरती के बीच सब ठीक नहीं है। इस चर्चा की आग को और हवा तब लगी, जब आरती ने अपने इंस्टाग्राम पेज से पति संग सारी तस्वीरें हटा दी थीं। साल 2009 में जयम रवि और आरती की शादी हुई थी। उनके दो बेटे आरव और अयान हैं। आरती मशहूर टीवी प्रोड्यूसर सुजाता विजयकुमार की बेटी हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 26 September 2026
बीते महीने रक्षाबंधन के ऐड में कृति सेनन के कपड़ों पर हुआ विवाद तो आपको याद होगा ही। तब समाज की सोच पर दो टूक बात करने वाली कृति सेनन…
 26 September 2026
भोजपुरी सुपरस्टार और बीजेपी नेता मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी इन दिनों 'बिग बॉस 20' में हैं और गलत कारणों से चर्चा में हैं। हाल के एपिसोड में जहां…
 26 September 2026
सिंगिंग रियलटी शो 'इंडियन आइडल' के सबसे पहले विनर अभ‍िजीत सावंत को आज की जेनरेशन भले कम जानती हो, लेकिन 2005 में जब उन्‍होंने यह शो जीता था, तो उनके…
 25 September 2026
हिंदी सिनेमा में यादगार सहायक और कॉमेडी किरदारों के लिए मशहूर अनुभवी अभिनेता मुश्ताक खान का फेफड़ों के कैंसर से जूझने के बाद निधन हो गया है। वे 56 साल…
 25 September 2026
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' सीजन 2 में अब छठ पूजा का जश्न देखने को मिलेगा और मेकर्स ने हाल ही में इस आने वाले सीक्वेंस का प्रोमो अपने…
 25 September 2026
नीम करौली बाबा के रोल में शोभिनव सत्या वाली विशाल चतुर्वेदी की आध्यात्मिक बायोपिक 'हनुमान अंश' 49वें दिन भी जबरदस्त रफ़्तार से चल रही है। लोगों की अच्छी प्रतिक्रिया और…
 25 September 2026
सूरज पंचोली के लिए, दिशा सालियान केस के फिर से चर्चा में आने का मतलब है एक ऐसे नाम का वापस आना, जिससे वे सालों से दूर रहने की कोशिश…
 25 September 2026
रणबीर कपूर का लुक सामने आने के एक दिन बाद, भंसाली प्रोडक्शंस ने संजय लीला भंसाली की फिल्म 'लव एंड वॉर' से बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट का पहला पोस्टर जारी…
 25 September 2026
तेलुगू सुपरस्‍टार नानी की 'द पैराडाइज' ने बॉक्‍स ऑफिस पर पहले ही दिन बंपर कमाई की है। यह जहां 42 साल के एक्‍टर के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग वाली…
Advt.