बिसलेरी में दिलचस्पी लेने लगीं जयंती चौहान, कभी 7000 करोड़ में बिकने वाली कंपनी ने IPL टीम के साथ की बड़ी डील

Updated on 12-03-2023 01:01 AM
नई दिल्ली: बोतलबंद पानी बनाने वाली कंपनी बिसलेरी (Bisleri) आईपीएल टीम (IPL 2023) के साथ ताबड़तोड़ डील कर रही है। कुछ महीने पहले इस कंपनी के बिकने की खबर आई थी। बिसलेरी के मालिक रमेश चौहान (Ramesh Chauhan) ने कहा था कि उनके पास कोई उत्तराधिकारी नहीं है, जो उनके कारोबार को संभाल सके। उनकी एकलौती बेटी जयंती चौहान उनके कारोबार में दिलचस्पी नहीं ले रही हैं, जिसके कारण वो अपनी कंपनी को बेचना चाहते हैं। टाटा और बिसलेरी के बीच अंतिम दौर की बातचीत भी हुई, लेकिन बीते हफ्ते इस डील के कैंसिल होने की खबर आई। इस खबर के बाद एक बार फिर से लगने लगा कि जयंती चौहान बिसलेरी के कारोबार में दिलचस्पी ले रही हैं। आईपीएल टीम के साथ बिसलेरी की डील इसी का नतीजा है।

जयंती चौहान की ताबड़तोड़ डील

बिसलेरी इंटरनेशनल की वाइस चेयरपर्सन जयंती चौहान (Jayanti Chauhan) के नेतृत्व में कंपनी ने IPL टीम दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के साथ बड़ी डील की है। बिसलेरी अब दिल्ली कैपिटल्स की भी हाइड्रेशन पार्टनर बन गई है। ये डील तीन सालों के लिए हुई है। यानी अगले तीन सालों तक दिल्ली कैपिटल्स की हाइड्रेशन पार्टनर बिसलेरी होगी। इससे पहले उसने मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) और गुजरात टाइटंस (Gujrat Titans) के साथ भी साझेदारी की है। जयंती चौहान ने इस डील को लेकर खुशी जताई है।

गौरतलब है कि पिछले 50 साल पुरानी बिसलेरी इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड बिवरेज सेक्टर की दिग्गज कंपनी बनी हुई है। ये देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली पैक्ड वाटर कंपनी है। बिसलेरी के 128 से ज्यादा ऑपरेशनल प्लांट है। कंपनी के पास मजबूत ड्रिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क है। 6000 से ज्यादा ड्रिस्ट्रीब्यूटर्स और 7500 से ज्यादा ड्रिस्ट्रीब्यूशन ट्रक के नेटवर्क से साथ भारत समेत दुनिया के कई देशों में इसका कारोबार फैला हुआ है।


    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     08 September 2026
    नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
     08 September 2026
    नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
     08 September 2026
    नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
     08 September 2026
    नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
     05 September 2026
    नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
     05 September 2026
    नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
     05 September 2026
    नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
     05 September 2026
    नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
     31 August 2026
    नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
    Advt.