केक काटने के बाद ढोल पर जमकर नाची जेमिमा रोड्रिग्स, आग की तरह वायरल हो रहा वीडियो

Updated on 05-11-2025 01:44 PM
नई दिल्ली: भारतीय महिला क्रिकेट टीम आईसीसी महिला वर्ल्ड कप 2025 जीतने के बाद बीते 4 नवंबर को दिल्ली पहुंची थी, जहां उनका ग्रैंड वेलकम हुआ था। महिला टीम ने राजधानी के ताज होटल में चेक इन किया। वहां भी वर्ल्ड कप जीतने का जमकर सेलिब्रेशन हुआ। एएनआई ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी की थी, जिसमें खिलाड़ी और स्पोर्ट स्टाफ के सदस्य एक साथ मिलकर केक कट करते हैं। यह केक वर्ल्ड कप जीतने की खुशी में काटा गया था। इसके बाद माहौल बिल्कुल पार्टी का हो जाता है। ढोल बजने लगते हैं और खिलाड़ी नाचने लगते हैं।

जेमिमा रोड्रिग्स ने जमकर किया डांस

उस वीडियो में भारत की स्टार बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स जमकर डांस कर रही हैं। वह ढोल पर अपनी टीममेट्स के साथ नाच रही होती हैं। बता दें कि जेमिमा एक शानदार क्रिकेटर होने के साथ-साथ एक अच्छी डांसर भी हैं।

रोड्रिग्स ने सेमीफाइनल में खेली थी मैच विनिंग पारी

जेमिमा रोड्रिग्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ महिला वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में मैच विनिंग पारी खेली थी। ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 339 रन का विशाल टारगेट दिया था। भारतीय टीम अगर इस लक्ष्य तक 48.3 ओवर में पहुंच गई थी। टीम इंडिया को सेमीफाइनल जिताने में जेमिमा का सबसे बड़ा योगदान रहा था। रोड्रिग्स तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए उतरी थीं। उन्होंने 134 बॉल का सामना कर नाबाद 127 रन बनाए थे। उनकी पारी में 14 चौके शामिल थे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
 07 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस की सांसें उस वक्त थम गईं…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में अपनी उम्मीदें जीवित रखने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान दो बार चोटिल हुए भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की स्थिति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) का आधिकारिक…
 07 August 2026
नई दिल्ली: साउथ अमेरिकन मेन्स टी20 इंटरनेशनल चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में ब्राजील ने पेरू को एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है।…
 07 August 2026
नई दिल्ली: ग्लासगो में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के खत्म होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद पाकिस्तान और युगांडा के कई…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
Advt.