जेट, सेट एंड गो फिर से आसमान को चूमेगी जेट एयरवेज, DGCA से मिली मंजूरी, झूम उठा शेयर

Updated on 31-07-2023 02:11 PM
नई दिल्ली : जेट एयरवेज (Jet Airways) जल्द ही आपको आसमान में उड़ती दिखाई दे सकती है। जेट एयरवेज का एयरपोर्ट ऑपरेटर सर्टिफिकेट (AOC) डीजीसीए ने रिन्यू कर दिया है। जेट एयरवेज की बोली जितने वाले जालान कालरॉक कंसोर्टियम (JKC) ने सोमवार को यह जानकारी दी। जेकेसी ने कहा कि उसे भारतीय एयर ऑपरेटर से उड़ान भरने की अनुमति मिल गई है। इस तरह लंबे समय से ग्राउंडेड रहने के बाद जल्द ही यह एयरलाइन उड़ान भर सकती है। एयरलाइन ने एक प्रेस स्टेटमेंट में कहा, 'कंसोर्टियम ने 28 जुलाई 2023 को डीजीसीए से जेट एयरवेज के एयरपोर्ट ऑफरेटर सर्टिफिकेट का नवीनीकरण प्राप्त किया है।'

शेयर में लगा अपर सर्किट

जेट एयरवेज का एयरपोर्ट ऑपरेटर सर्टिफिकेट रिन्यू होने का असर इसके शेयर पर भी पड़ा है। जेट एयरवेज का शेयर (Jet Airways Share) सोमवार को अपर सर्किट पर खुला। दोपहर तक भी इसमें अपर सर्किट लगा हुआ था। इससे जेट एयरवेज का शेयर 4.98 फीसदी या 2.41 रुपये की बढ़त के साथ 50.80 रुपये पर आ गया है। वहीं, कंपनी का मार्केट कैप 577.07 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

व्यापक रणनीति लागू करेगा कंसोर्टियम


कंसोर्टियम ने कहा, 'जालान और कालरॉक कंसोर्टियम जेट एयरवेज के पुनरुद्धार के लिए कमिटेड है। साथ ही कंसोर्टियम एयरलाइन की सफलता सुनिश्चित करने के लिए एक व्यापक रणनीति लागू करने के लिए कमिटेड है।' जेकेसी ने कहा कि आने वाले हफ्तों में जेट एयरवेज के पुनरुद्धार के लिए वह लगातार सभी संबंधी अथॉरिटीज, इंडस्ट्री पार्टनर्स और स्टेकहोल्डर्स के साथ क्लोजली काम कर रहा है।

अप्रैल 2019 से जमीन पर है एयरलाइन

25 साल तक आसमान में उड़ने के बाद अप्रैल 2019 में जेट एयरवेज का परिचालन रुक गया था। घाटे, कर्ज और बकाया के बोझ के तले दबी इस एयरलाइन को अपना परिचालन रोकना पड़ा था। जून 2019 में एनसीएलटी ने एयरलाइन को दिवाला कार्रवाही के लिए स्वीकार किया। दो साल की दिवालिया प्रक्रिया के बाद कोर्ट ने जून 2021 में जालान-कालरॉक कंसोर्टियम की समाधान योजना को मंजूरी दी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.