'अनुपमा' में हुई 'जेठालाल' की एंट्री! दिन बना देंगे ट्विटर पर वायरल हो रहे ये मीम्स

Updated on 15-11-2022 06:05 PM

टीवी शो 'अनुपमा' के सोमवार के एपिसोड में दर्शकों ने कुछ ऐसा नोटिस किया जिसके बाद सोशल मीडिया पर 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' और 'अनुपमा' को लेकर खूब मीम्स बन रहे हैं। दरअसल अनुपमा के सोमवार के एपिसोड में एक सीक्वेंस दिखाया गया जिसमें अधिक अपनी बहन बरखा की एक चाल पकड़ लेता है। दरअसल बरखा लालची पाखी को लाखों रुपये के गहने दे रही होती है जिसके पैसे अनुज कपाड़िया के अकाउंट से जाने हैं।

अधिक ने पकड़ी बहन की मक्कारी
बरखा जब पाखी को गहने देकर उससे बिल पर साइन ले रही होती है तब अधिक वहां पहुंच जाता है और अपनी बहन की मक्कारी पकड़ लेता है। अधिक अपनी पत्नी पाखी पर खूब चिल्लाता है और फिर बिल को मरोड़कर फेंक देता है। दरवाजे के पास छिपकर अनुपमा यह सब देख रही होती है।

इस सीन को लेकर बन रहे हैं मीम
सबके जाने पर जब अनुपमा उस बिल को उठाकर देखती है तो उसे पता चलता है कि बरखा लाखों रुपये का बिल उसकी बेटी के नाम पर करवाना चाह रही है। इसी सीन को लेकर मीम बन रहे हैं। असल में जो बिल सीन में दिखाया गया है उस पर ऊपर 'जेठालाल जूलर्स' लिखा हुआ है। इसे लोग 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में दिलीप जोशी द्वारा निभाए जा रहे किरदार जेठालाल से जोड़कर देख रहे हैं।

अनुपमा के मेकर्स से हुई गड़बड़?
इसी सीन को लेकर मीम बन रहे हैं। कुछ यूजर्स का यह भी दावा है कि पहले सीन में बिल पर अमाउंट 64 लाख दिखाया गया और दूसरे सीन में इसे 60 लाख दिखाया गया है। पहले सीन में बिलर नेम पाखी शाह दिखाया गया और दूसरे सीन में इसे पाखी मेहता कर दिया गया। जो भी हो, फिलहाल दर्शकों को इस सीन ने जमकर एंटरटेन किया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 June 2026
रामानंद सागर के प्रसिद्ध सीरियल 'रामायण' में श्रीराम भगवान के छोटे भाई लक्ष्णण के किरदार से लोगों के दिलों में रचे-बसे सुनील लहरी एक नया वीडियो लेकर सामने आए हैं।…
 16 June 2026
कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी ने '₹370 की बिरयानी' वाले विवाद के बाद प्रणित मोरे की हो रही ट्रोलिंग पर बात की है। उन्होंने लोगों से इस मामले में शामिल लोगों को…
 16 June 2026
'कुमकुम भाग्य', 'वागले की दुनिया' और फिल्म 'छावा' में अपने काम के लिए पहचानी जाने वाली एक्ट्रेस संचिता उगले का 14 जून 2026 को मुंबई स्थित उनके घर पर आत्महत्या…
 16 June 2026
एक्टर और यूनाइटेड नेशंस एनवायरनमेंट प्रोग्राम (UNEP) की गुडविल एंबेसडर दीया मिर्जा, पितृसत्तात्मक सत्ता के ढांचे को ग्लोबल क्लाइमेच के नुकसान से जोड़ने वाले अपने विवादित कमेंट के कारण ऑनलाइन…
 15 June 2026
रामानंद सागर की 'रामायण' टीवी के इतिहास में अब तक का वो महान शो है जिसकी तुलना करने की कोशिश तो बहुत लोगों ने की, लेकिन कोई कर नहीं पाया।…
 15 June 2026
रविवार को बेंगलुरु के फ्रीडम पार्क में 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) के बैनर तले बड़ी संख्या में युवाओं ने भारी बारिश के बावजूद विरोध प्रदर्शन किया। CJP देश भर में…
 15 June 2026
सोशल मीडिया पर्सनैलिटी ओरी ने एक बार फिर यूट्यूबर ध्रुव राठी की आलोचना की है। इस बार उन्होंने ध्रुव राठी को देश-विरोधी कहा और बोले, 'मुझे यह आदमी बिल्कुल पसंद…
 15 June 2026
आमिर खान स्‍टारर 'लगान' भारतीय सिनेमा के सबसे बेहतरीन फिल्‍मों में से है। साल 2001 में आशुतोष गोवारिकर के डायरेक्‍शन में बनी यह फिल्‍म 2026 में अपनी 25वीं सालगिरह मना…
 13 June 2026
नोरा फतेही ने शुक्रवार को कनाडा में हुए FIFA ओपनिंग सेरेमनी के वर्जन में शानदार परफॉर्मेंस दी। उन्होंने परफॉर्मर्स वेजड्रीम और संजॉय के साथ अपना फुटबॉल एंथम गाया। उनकी परफॉर्मेंस…
Advt.