जाह्नवी कंडुला मौत मामला, भारत बोला-फैसले का रिव्यू करे अमेरिका

Updated on 24-02-2024 12:31 PM

भारत का कहना है कि अमेरिका भारतीय छात्रा जाह्नवी कंडुला की मौत के जिम्मेदार पुलिस अफसर को सजा नहीं दिए जाने वाले फैसले की समीक्षा करे।

सिएटल स्थित भारतीय दूतावास (काउंसुलेट) ने कहा कि अमेरिका फैसले को रिव्यू करे। फिलहाल यह मामला सिएटल अटॉर्नी जनरल के पास भेजा गया है। हम जाह्नवी कंडुला और उनके परिवार को न्याय दिलाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। हमें सिएटल पुलिस की पूरी जांच का इंतजार है।

दरअसल, 22 फरवरी को अमेरिकी अथॉरिटीज ने कहा था- सिएटल में 23 साल की भारतीय छात्रा जाह्नवी कंडुला की मौत के जिम्मेदार पुलिस अफसर केविन डेव पर केस नहीं चलेगा। उसे सजा नहीं मिलेगी। उनके खिलाफ सबूत नहीं मिले।

24 जनवरी 2023 को जाह्नवी कंडुला की पुलिस पैट्रोल कार से टक्कर लगने पर मौत हो गई थी। गाड़ी पुलिस ऑफिसर केविन डेव चला रहे थे, इसलिए उन पर जाह्नवी की मौत को लेकर कार्रवाई हो रही थी।

भारतीय दूतावास बोला- हम मामले पर नजर रख रहे हैं
भारतीय दूतावास ने कहा- अमेरिकी प्रशासन ने जाह्नवी कंडुला की मौत को लेकर एक इंवेस्टिगेशन रिपोर्ट जारी की। इसमें छात्रा को टक्कर मारने वाले पुलिस अफसर को सज नहीं दिए जाने की बात सामने आई। हम छात्रा के परिवार को न्याय दिलाने की हर संभव कोशिश कर रहे हैं। हमने उचित समाधान के लिए सिएटल पुलिस समेत स्थानीय अधिकारियों के सामने इस मामले को रखा है। फिलहाल मामले को समीक्षा के लिए सिएटल सिटी अटॉर्नी के ऑफिस भेजा गया है। हम सिएटल पुलिस की एडमिनिस्ट्रेटिव इंवेस्टिगेशन पूरी होने का इंतजार कर रहे हैं। हम लगातार इस मामले पर नजर रखे हुए हैं।

अन्य अफसर ने मजाक उड़ाया था
केवन के साथ कार में डेनियल ऑडेरर नाम का पुलिस अफसर भी मौजूद था। उसने जाह्नवी की मौत का मजाक उड़ाया था।

 पुलिस ऑफिसरों की कार का एक वीडियो और ऑडियो सामने आया था। इसमें डेनियल कह रहा था कि भारतीय छात्रा की जिंदगी की लिमिटेड वैल्यू थी। एक चेक लिखने से काम बन जाएगा।

बॉडीकैम ऑन था तो बातें रिकॉर्ड हुईं
पुलिस ऑफिसर डेनियल जब छात्रा की मौत का मजाक उड़ा रहा था, तो उसका बॉडी-कैम यानी उसके शरीर पर लगा कैमरा ऑन था। इससे सारी बातें रिकॉर्ड हो गईं। वो अपनी कार में बैठकर ये कहता सुनाई दे रहा था कि लड़की एक्सीडेंट के बाद 40 फीट तक नहीं उछली, पर वो मर चुकी है।

इसके बाद डेनियल ठहाके लगाकर हंसने लगा। फिर उसने कहा- वो एक रेगुलर इंसान थी। 11 हजार डॉलर (9 लाख) का चेक लिखने से काम बन जाएगा। पुलिस ऑफिसर फिर हंसते हुए कहता है कि वो सिर्फ 26 साल की थी। उसकी लिमिटेड वैल्यू थी।

मजाक उड़ाने वाले अफसर ने कहा- मेरी बातों को गलत संदर्भ में पेश किया
 पुलिस अफसर डेनियल ने खुद पर लगे आरोपों को पूरी तरह से गलत बताया। उसने कहा था कि वो सिर्फ शहर के अटॉर्नी की नकल कर रहा था। जो ऐसे मामलों में सजा सुनाने के दौरान ढिलाई बरतते हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के ब्रॉड पीक हिमस्खलन की चपेट में आने से मारे गए मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) समेत 5 अन्य पर्वतारोहियों का पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर स्कार्दू ले…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में बने मुहाफिज-V बख्तरबंद वाहनों को कथित तौर पर सूडान की राजधानी खार्तूम में एक मिलिट्री परेड में देखा गया है। खुफिया सूत्रों का कहना है कि यह…
 07 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी अगले हफ्ते की शुरुआत (10 अगस्त) में प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात करेंगे। त्रिवेदी की बांग्लादेश के पीएम से मुलाकात दोनों देशों…
 07 August 2026
बैंकॉक: थाईलैंड के एक स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना में सात लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में तीन शिक्षक और तीन छात्र हैं। हमले का आरोपी भी…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सरकार ने बांग्लादेश में आईएसआई के प्रभाव की बात को नकार दिया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि शेख हसीना और उनके बेटे…
 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
Advt.