MIli की स्क्रीनिंग में रेखा को देख इमोशनल हुईं जाह्नवी कपूर

Updated on 04-11-2022 06:46 PM

जाह्नवी कपूर की फिल्म मिली की स्क्रीनिंग गुरुवार को हुई। इस इवेंट में बॉलीवुड की कई हस्तियां शामिल हुईं। इन सबके बीच एक शख्सियत ने सबका ध्यान खींचा, वह थीं रेखा। रेखा साधारण तौर पर किसी स्क्रीनिंग में नहीं जातीं। मिली की स्क्रीनिंग रेखा अपनी पर्सनल असिस्टेंट फरजाना के साथ पहुंची थीं। उनको देखकर जाह्नवी काफी खुश हो गईं। बोनी-श्रीदेवी की बेटी रेखा के गले मिलीं और उनके कान में कुछ कहा।

गिफ्ट लेकर पहुंची थीं रेखा

मिली में जाह्नवी के साथ विकी कौशल के भाई सनि कौशल भी हैं। उन्होंने रेखा के पैर छुए। बोनी रेखा को रिसीव करने गेट पर पहुंचे थे। जब जाह्नवी रेखा से मिलने आईं तो उनके आंखों में चमक देखी जा सकती थी। वहीं रेखा की आंखों में भी श्रीदेवी-बोनी की बेटी के लिए प्यार दिखा। जाह्नवी रेखा के गले लगीं और कान में बोलीं, आप सोच भी नहीं सकतीं कि मैं कितनी खुश हूं। इसके बाद उन्होंने रेखा की साड़ी की तारीफ की। सबसे इंट्रेस्टिंग बात रेखा जाह्नवी के लिए गिफ्ट लेकर आई थीं। उनकी असिस्टेंट फरजाना ने जाह्नवी को गिफ्ट दिया। जाह्नवी उनके भी गले लगीं और बताया कि वह नर्वस फील कर रही हैं। 



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
 16 September 2026
सूर्या और ज्योतिका ने फिर से शादी कर ली है। इस जोड़े ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की कसमें दोहराकर अपनी शादी के 20 साल…
 16 September 2026
दिशा सालियान की मौत की जांच में एक बड़ा कानूनी मोड़ आया है। उनके पिता सतीश सालियान ने मंगलवार को अधिकारियों को बयान सौंपे, जिनमें कई हाई-प्रोफाइल लोगों के नाम…
 16 September 2026
टीवी पर मशहूर चेहरा बनने से बहुत पहले, 'ये है मोहब्बतें' जैसे शो के लिए पहचाने जाने वाले एक्टर विवेक दहिया को कई तरह की पर्सनल और फाइनेंशियल मुश्किलों का…
 16 September 2026
एक्ट्रेस संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी 10 सालों के संघर्षों के बाद जुड़वां बच्चों के माता-पिता बने। उनके लिए ये सफर आसान नहीं था पर आखिर में दोनों…
 16 September 2026
नेटफ्लिक्स, कपिल शर्मा और उनकी बेहद पसंद की जाने वाली कॉमेडी टीम के साथ 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का पांचवां सीजन लेकर आ रहा है। नया सीजन 26 सितंबर…
 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
Advt.