अब भी रघुवर दास से दूर झारखंड! आशा लकड़ा पर पार्टी ने फिर जताया भरोसा, बीजेपी ने बाबूलाल मरांडी को दिया 'फ्री हैंड'

Updated on 29-07-2023 01:42 PM
रांचीः वर्ष 2024 में होने वाले लोकसभा और झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के केंद्रीय पदाधिकारियों के नाम घोषणा कर दी गई। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अपनी टीम में एक बार फिर से झारखंड के दो नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी है। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है, जबकि रांची की मेयर आशा लकड़ा को पार्टी ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है।

बिहार-झारखंड से सिर्फ रघुवर को मिला मौका

बिहार और झारखंड से सिर्फ रघुवर दास को ही उपाध्यक्ष बनाया गया है। जबकि सचिव पद पर झारखंड की आशा लकड़ा के अलावा बिहार के ऋतुराज सिन्हा को जिम्मेदारी मिली है। आशा लकड़ा जेपी की पुरानी टीम में भी शामिल थी, जबकि ऋतुराज सिन्हा को भी बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है।

2019 में मिली हार के बाद से रघुवर दास झारखंड से दूर


वर्ष 2019 के झारखंड विधानसभा चुनाव में रघुवर दास पर बीजेपी नेतृत्व ने पूरा विश्वास जताया, लेकिन सत्ता से दूर हो जाने के बाद रघुवर दास पार्टी ने उन्हें दिल्ली बुला लिया। रघुवर दास जेपी नड्डा की पुरानी कमेटी में भी शामिल रहे थे और एक बार फिर उन्हें नई टीम में काम करने का मौका मिला है। रघुवर दास को केंद्रीय टीम में शामिल कर बीजेपी नेतृत्व ने यह साफ संकेत देने का काम किया है कि फिलहाल वे झारखंड की राजनीति से दूर रहेंगे।

ओबीसी समाज को साधने की कोशिश


रघुवर दास को जेपी नड्डा ने अपनी टीम में शामिल कर ओबीसी समाज को साधने की कोशिश की है। रघुवर दास वैश्य समाज से आते हैं और झारखंड के अलावा उनका पैतृक आवास छत्तीसगढ़ में है। ऐसे में झारखंड के अलावा छत्तीसगढ़ के वैश्य समाज को भी संदेश देने का काम किया गया है। जबकि बिहार-झारखंड से सिर्फ रघुवर दास को ही राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाय गया है, ऐसे में पड़ोसी राज्य बिहार की राजनीति में भी रघुवर दास की महत्वपूर्ण भूमिका होगी।

बाबूलाल मरांडी को मिला फ्री हैंड


वर्ष 2024 में होने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनाव के ठीक पहले बीजेपी शीर्ष नेतृत्व ने पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी को फ्री हैंड देने का काम किया है। पार्टी हाईकमान ने पहले बाबूलाल मरांडी को प्रदेश अध्यक्ष बनाकर राज्य में संगठन की जिम्मेदारी सौंपी। अब रघुवर दास को राष्ट्रीय राजनीति में बुलाकर बीजेपी नेतृत्व ने साफ कर दिया गया है कि अगले साल होने वाले विधानसभा और लोकसभा चुनाव में बाबूलाल मरांडी ही कमान संभालेंगे।

अर्जुन मुंडा के केंद्र में मंत्री रहने से भी मरांडी को फायदा


झारखंड बीजेपी के बड़े नेताओं में पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा भी शामिल है। लेकिन फिलहाल वे केंद्र सरकार में मंत्री है। अर्जुन मुंडा का भी झारखंड की राजनीति से दूर रहना बाबूलाल मरांडी के लिए फायदेमंद माना जा रहा है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि अर्जुन मुंडा के केंद्र में मंत्री रहने से संगठन में हस्तक्षेप कम से कम रहेगा। इस कारण बाबूलाल मरांडी अपने मन मुताबिक निर्णय ले सकेंगे।


अर्जुन मुंडा सरकार बनने के बाद ही बाबूलाल ने छोड़ी थी पार्टी


बाबूलाल मरांडी ने वर्ष 2005 के विधानसभा चुनाव में झारखंड में बीजेपी को सत्ता में लाने में बड़ी भूमिका निभाई। उस दौरान वे भी सीएम पद की दौड़ में थी, लेकिन अर्जुन मुंडा के सामने उनकी नहीं चली। जिसके बाद बीजेपी की सरकार तो बन गई, लेकिन बाद में बाबूलाल मरांडी ने अपनी उपेक्षा से नाराज होकर बीजेपी छोड़ दी थी।

आशा लकड़ा को आगे कर आदिवासी मतदाताओं को साधने की कोशिश


बीजेपी ने फिर से आशा लकडा को राष्ट्रीय सचिव बनाया। आशा लकड़ा को सचिव बनाकर बीजेपी ने आदिवासी मतदाताओं को साधने की कोशिश की। विशेषकर महिला आदिवासी मतदाताओं को बीजेपी ने अपनी ओर आकर्षित करने की। आशा लकड़ा को हाल के दिनों में पार्टी की ओर से कई अन्य राज्यों में भी संगठन के महत्वपूर्ण कार्याें की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.