झारखंड की मनरेगा टीम बालाछापर स्थित रीपा का किया अवलोकन

Updated on 12-09-2023 07:12 PM

जशपुरनगर। छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजना महात्मा गांधी का ग्रामीण औद्योगिक पार्क रीपा गौठानो में संचालित हो रहा है। झारखंड मनरेगा की टीम चंद्रशेखर, सेक्रेटरी रूरल डेवलपमेंट डिपार्मेंट, राजेश्वरी बी कमिश्नर मनरेगा, सिद्धार्थ त्रिपाठी पीसीएफ अनुसंधान फॉरेस्ट डिपार्मेंट, निहार रंजन महाराणा स्टेट प्रोग्राम ऑफिसर, राजीव रंजन एसपीओ मनरेगा, प्रेम शंकर ए ई मनरेगा की टीम छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजना की जानकारी लेने जशपुर के बालाछापर में संचालित महात्मा गांधी का ग्रामीण औद्योगिक पार्क रीपा का भ्रमण कर आलोकन किया। बालाछापर गौठान में रीपा के ढेकी कुटा, हर्बल टी पैकेजिंग, बीसी सखी , कालीन बुनाई प्रशिक्षण सहित अन्य गतिविधियों की जानकारी ली एव टीम योजनाओं से प्रभावित हुए।इस दौरान कलेक्टर डॉ रवि मित्तल, जिला पंचायत सीईओ संबित मिश्रा, डीएफओ जितेंद्र उपाध्याय सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

बालाछापर के महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगिक पार्क में पारंपरिक ढेकी से कूटा चावल उत्पादन किया जा रहा है। इस ढेकी कुटा चावल में 40 प्रतिशत से अधिक आयरन, 60 प्रतिशत से अधिक फाइबर और प्रचुर मात्रा में विटामिन होता है। ढेकी कुटा चावल में सबसे अधिक मांग जीरा फूल चावल की है। जिले में जीराफूल चावल की पैदावार सबसे अधिक होती है। जीराफूल सुगंधित किस्म का चावल होते है साथ ही ढेकी कुटा से चावल तैयार होने से प्राकृतिक शुद्धता एवं पोषकता से भरपुर है। जिसके कारण इसकी मांग अन्यत्र जिले के साथ ही अन्य प्रदेशों में बढ़ते जा रही है।

वैदिक वाटिका के समर्थ जैन ने बताया कि विभिन्न समूहों के 13 महिलाओं को रीपा गौठान बालाछापर में ढेकी कुटा चावल उत्पादन एवं आकर्षक पैकिंग के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है। चावल उत्पादन के लिए समूह से जुड़े महिलाओं के परिवार और स्थानीय किसानों से धान का क्रय किया जा रहा है। जिससे समूह के महिलाओं को ढेकी कूटा के साथ-साथ धान के क्रय से भी अतिरिक्त आमदनी प्राप्त हो रही है। उन्होंने बताया कि गौठान में आटोमेडिक ढेकी तैयार किया गया है। आवश्यकता के अनुरूप 05 आटोमेटिक ढेकी कुटा मशीन लगाया गया। जिसमें ढेकी स्व चलित है और इसके बाकी कार्य मैन्यूली किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मांग को देखते हुए 5 यूनिट और बढ़ाने की कार्य चल रही है जिससे उत्पादन अधिक किया जा सके। ढेकी कुटा चावल का सी-मार्ट, वैदिक वाटिका और ऑनलाइन पर अमेजन के माध्यम से बिक्री की जा रही है। उन्होंने बताया कि इस प्रसंस्कृत चावल की ऑनलाइन कीमत प्रति 100 ग्राम 18 रूपए तय की गई है, यानि प्रति किलो 180 रूपए की दर से यह उत्पाद बिक रहा है। अब तक 6 हजार किलोग्राम चावल ढेकी कूटा चावल विक्रय किया जा चुका है।

प्रसंस्करण के जरिए वैल्यू एडीशन होने का फायदा महिला समूहों को भी मिलेगा। पारंपरिक ढेकी से कूटे गए पौष्टिक चावल के स्वाद की सिर्फ कल्पना मात्र ही कर पाने वाली शहरी आबादी भी अब इसका सेवन कर सकेगी। यह अमेजन जैसे ऑनलाइन शॉपिंग मार्ट पर भी उपलब्ध है। ये चावल जिले के बालाछापर रीपा अंतर्गत स्व सहायता समूह की क्षेत्र की ग्रामीण महिलाएं कूटकर तैयार करेंगी। इससे महिला समूहों को न सिर्फ अच्छी खासी आमदनी मिलेगी, बल्कि जिले के उत्पादों की पहचान जिला व राज्य ही नहीं, बल्कि बाहर भी बढ़ेगी। रीपा में कालीन बुनाई प्रशिक्षण, बीसी सखी सहित अन्य गतिविधियां भी संचालित हो रही है। झारखंड की टीम गौठान ने वर्मी कंपोस्ट की जानकारी तथा वार्मी टांका का भी अवलोकन किया।

झारखंड मनरेगा की टीम बालाछापर के वन विभाग की ओर से संचालित पर्यावरण रोपणी पहुंचकर उगाए गए विभिन्न प्रजातियों के पौधों की जानकारी ली। उन्होंने मनरेगा के तहत किए गए कार्यों से अवगत हुए। डीएफओ जितेंद्र उपाध्याय ने झारखंड मनरेगा के टीम को जानकारी देते हुए बताया कि पर्यावरण रोपणी बालाछापर को वन विभाग की ओर से संचालित किया जा रहा है, जिसमें फूल एव फलदार, औषधि युक्त प्रजाति के पौधों को रोपण किया गया है। जिसे शासन की योजनाओं के लिए एवं हितग्राहियों को निशुल्क पौधा का वितरण किया जाता है। पर्यावरण रोपणी नर्सरी में चंपा, अमलतास, गुलमोहर, सेमल,नीम, सतावर, बहेड़ा, आंवला, आम, जामुन, कटहल, करंज सहित 70 प्रकार के फूल एव फलदार, औषधि युक्त प्रजाति के पौधों का रोपण किया गया है। जिसे जिसे निशुल्क वितरण किया जाता है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
रायपुर, हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली स्थल पर कथित शुद्धिकरण की घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज प्रदेशभर में जिला स्तरीय मार्च और सत्याग्रह करेगी। कांग्रेस ने सभी जिला, शहर,…
 14 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ जगह अति भारी बारिश, जबकि एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती…
 14 August 2026
जगदलपुर, बस्तर में नक्सलवाद से आजादी की तस्वीर आज कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर दिखाई देगी। तिरंगा यात्रा के तीसरे और अंतिम दिन बीजापुर से यात्रा आवापल्ली, उसूर, गलगाम, नंबी और ताड़पाला…
 14 August 2026
रायपुर, स्वतंत्रता दिवस के चलते एयरपोर्ट में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस वजह से तस्कर ट्रेनों से सोने की तस्करी कर रहे हैं। गुरुवार को रायपुर और नागपुर…
 14 August 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन तोमन साहू की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक…
 14 August 2026
कोंडागांव। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करंजी में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…
 14 August 2026
कोण्डागांव। रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत कोण्डागांव जिले से 51 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए मंगलवार की रात रवाना हुआ। श्रद्धालुओं के दल को…
 14 August 2026
कोंडागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से गुरुवार को कोंडागांव में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के माध्यम…
 14 August 2026
कोण्डागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के विकास नगर स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में कांकेर सांसद भोजराज नाग ध्वजारोहण करेंगे। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह…
Advt.