झूमे जो पठान... पैर में बंधी थी पट्टी, फिर भी शाहरुख खान के साथ नाचते दिखे विराट कोहली

Updated on 07-04-2023 07:51 PM
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 2023 सत्र के एक मुकाबले में कोलकाता नाइटराइडर्स ने रॉयल चैलेंसर्ज बैंगलोर को 81 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया। मैच में टीम को चीयर करने के लिए बॉलीवुड के किंग यानी शाहरुख खान भी पहुंचे थे। मैच के बाद बॉलीवुड के किंग क्रिकेट के किंग विराट कोहली से मिले। इसके बाद दोनों ने शाहरुख की फिल्म पठान के टाइटल सॉन्ग झूमे जो पठान पर डांस भी किया।

मैच के बाद शाहरुख खान विपक्षी टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली से खुद मिलने के लिए पहुंचे। जैसे ही वे दोनों मिले कुछ देर में शाहरुख खान का की फिल्म का सॉन्ग चलने लगा। इसके बाद कोहली और शाहरुख नाचने लगे। इस दौरान कोहली के पैर में पट्टी बंधी थी। हालांकि, उन्होंने इसकी चिंता नहीं की। इसके बाद दोनों काफी देर तक हंसी मजाक करते दिखे।

मैच में विराट कोहली का बल्ला कुछ खास नहीं कर सका था। वह 18 गेंदों में 3 चौके की मदद से 21 रन बनाकर आउट हुए। सुनील नरेन की एक बेहतरीन गुगली पर वह गच्चा खा गए और स्टंप्स उड़ गए। उनके अलावा फाफ डु प्लेसिस ने 23, मिचेल ब्रेसवेल ने 19, आकाश दीप ने 17 और डेविड विली नाबाद 20 रन की पारी खेली। इनके अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई के अंकों तक पहुंच सका।

वरुण चक्रवर्ती ने सबसे अधिक 4, सुनील नरेन ने 2 और युवा स्पिनर सुयस शर्मा ने 3 विकेट झटके, जबकि एक विकेट शार्दुल ठाकुर के नाम रहा। इससे पहले कोलकाता नाइटराइडर्स ने निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 204 रन बनाए। उसके लिए सबसे अधिक शार्दुल ठाकुर ने 29 गेंदों में 9 चौके और 3 छक्के के दम पर ताबड़तोड़ 68 रनों की पारी खेली, जबकि गुरबाज ने 57, रिंंकू सिंह ने 33 गेंदों में 46 रन बनाए थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
जापान के आइची-नागोया में खेले जा रहे एशियाई खेल 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय महिला टीम की आक्रामक सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से बांग्लादेशी…
 20 September 2026
नागोया (जापान): एशियन गेम्स 2026 में भारत 2 पदक जीत चुका है। दोनों सिल्वर मेडल हैं और भारत को दोनों मेडल दिलाने में एलावेनिल वलारिवन ने अहम योगदान दिया। पहले…
 20 September 2026
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने अपने शानदार करियर में एक और ऐतिहासिक चैप्टर जोड़ दिया है। एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश…
 20 September 2026
नई दिल्ली: भारत के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज के लिए वेस्टइंडीज ने टीम का ऐलान कर दिया है। शाई होप को वनडे और टी20 दोनों टीमों की कप्तानी दी…
 20 September 2026
नागोया (जापान): एशियन गेम्स 2026 में भारत की हॉकी टीम ने शानदार शुरुआत की है। इंडोनेशिया के खिलाफ मैच में भारतीय टीम ने शुरुआत से बेहतरीन खेल दिखाया और आसानी…
 20 September 2026
जापान के आइची-नागोया में खेले जा रहे एशियाई खेल 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने बांग्लादेश को 114 रनों के विशाल अंतर से हराकर शान…
 19 September 2026
नागोया (जापान): एशियन गेम्स 2026 में भारत की टेकबॉल खिलाड़ी क्विंसी डिसूजा को विमेंस सिंगल्स सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा। इंडोनेशिया की इमा सुमाया ने उन्हें 12-7, 9-12,…
 19 September 2026
नई दिल्ली: पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव पटेल को अजीत अगरकर के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड का अगला चीफ सेलेक्टर बनाने की चर्चाएं तेज हैं। बीसीसीआई उन्हें इस पद के…
 19 September 2026
नागोया (जापान): एशियन गेम्स 2026 की ओपनिंग सेरेमनी में मनु भाकर के साथ पवन शेहरावत भारत के फ्लैग बियरर होंगे। पहले यह जिम्मेदारी शॉट पुट खिलाड़ी तजिंदरपाल सिंह तूर को…
Advt.