बुधवार को मिलकर 4 करोड़ भी नहीं कमा पाई 'जिगरा' और 'विक्‍की विद्या का वो वाला वीडियो', सब गुड़-गोबर

Updated on 17-10-2024 12:20 PM
'विक्‍की विद्या का वो वाला वीडियो' और 'जिगरा', बॉक्‍स ऑफिस पर इन दोनों ही फिल्‍मों की नैया भंवर में डोल रही है। बीते शुक्रवार को रिलीज हुई दोनों फिल्‍मों की कमाई ने बुरी तरह निराश किया है। खासकर आलिया भट्ट के स्‍टारडम को देखते हुए 'जिगरा' का यह हश्र परेशान करने वाला है। जबकि 'स्‍त्री 2' की बंपर सक्‍सेस के बाद राजकुमार राव की फिल्‍म से भी उम्‍मीदें बढ़ गई थीं। लेकिन हालात ऐसे हैं कि ये दोनों फिल्‍में अपना बजट भी निकाल लें तो बड़ी बात होगी। बुधवार को रिलीज के छठे दिन दोनों फिल्‍में मिलकर भी बॉक्‍स 4 करोड़ का बिजनस नहीं कर पाई हैं।

राज शांडिल्‍य के डायरेक्‍शन में बनी 'विक्‍की विद्या का वो वाला वीडियो' कॉमेडी फिल्‍म है। आम तौर पर इस जॉनर की फिल्‍मों को फैमिली ऑडियंस का प्‍यार मिलता है। लेकिन अफसोस कि इस फिल्‍म के साथ ऐसा नहीं हुआ। जबकि फिल्‍म के ट्रेलर और गानों को भी पब्‍ल‍िक ने बढ़‍िया रेस्‍पॉन्‍स दिया था। दूसरी ओर, वासन बाला के डायरेक्‍शन में बनी आलिया भट्ट ने 'जिगरा' से एक्‍शन जॉनर में एंट्री की है। फिल्‍म की कहानी भाई-बहन के रिश्‍तों पर है। पर बावजूद इसके यह दर्शकों के दिल में जगह नहीं बना पाई।

'विक्‍की विद्या का वो वाला वीडियो' बॉक्‍स ऑफिस कलेक्‍शन डे 6


sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, 'विक्‍की विद्या का वो वाला वीडियो' ने बुधवार को 1.85 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। छह दिनों में देश में फिल्‍म की कुल कमाई 25.15 करोड़ रुपये है। एक दिन पहले मंगलवार को इसने 2.10 करोड़, तो सोमवार को 2.40 करोड़ रुपये कमाए थे। यह फिल्‍म अपने पहले हफ्ते में अब 27 करोड़ रुपये के आसपास कमाई करती हुई दिख रही है। इसका बजट 40 करोड़ के करीब है।

'जिगरा' बॉक्‍स ऑफिस कलेक्‍शन डे 6


दूसरी ओर, आलिया की 'जिगरा' ने बुधवार को 1.25 करोड़ रुपये का बिजनस किया है। छह दिनों में इसका टोटल कलेक्‍शन 21.10 करोड़ रुपये है। एक दिन पहले मंगलवार को इसने 1.60 करोड़ रुपये और सोमवार को 1.65 करोड़ रुपये कमाए थे। 'जिगरा' का बजट 80 करोड़ रुपये है। ऐसे में इसका घाटा ज्‍यादा बड़ा है।

सिनेमाघरों में 100 में 91 सीटें दिखीं खाली


बुधवार को 'विक्‍की विद्या का वो वाला वीडियो' और 'जिगरा' इन दोनों के ही शोज में दर्शक नहीं के बराबर दिखे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, छठे दिन दोनों फिल्‍मों के शोज में औसतन 9.50% की ऑडियंस ऑक्‍यूपेंसी रही है। यानी सिनेमाघरों मे 100 में से 10 सीटों पर भी दर्शक नजर नहीं आए। इस शुक्रवार को कोई नई रिलीज भी नहीं है। ऐसे में दिवाली से पहले अब सिनेमाघरों में एक बार फिर मायूसी का दौर रहने वाला है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 26 September 2026
यामी गौतम की अगली फिल्म 'नई नवेली' का गाना 'भाभी तबाही' रिलीज कर दिया गया है। म्यूजिक कंपोजर जीवी. प्रकाश कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'नई नवेली' को लेकर…
 26 September 2026
बॉलीवुड के शानदार कलाकारों में गिने जाने वाले एक्टर मुश्ताक खान का गुरुवार शाम मुंबई में निधन हो गया। 75 साल के मुश्ताक पिछले एक साल से ज्यादा समय से…
 26 September 2026
भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर शुक्रवार को जहां सिद्धार्थ मल्‍होत्रा और तमन्‍ना भाटिया की नई रिलीज 'द वन' की सुस्‍त शुरुआत हुई है, वहीं 'हनुमान अंश' ने 50वें दिन भी अपना…
 26 September 2026
बीते महीने रक्षाबंधन के ऐड में कृति सेनन के कपड़ों पर हुआ विवाद तो आपको याद होगा ही। तब समाज की सोच पर दो टूक बात करने वाली कृति सेनन…
 26 September 2026
भोजपुरी सुपरस्टार और बीजेपी नेता मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी इन दिनों 'बिग बॉस 20' में हैं और गलत कारणों से चर्चा में हैं। हाल के एपिसोड में जहां…
 26 September 2026
सिंगिंग रियलटी शो 'इंडियन आइडल' के सबसे पहले विनर अभ‍िजीत सावंत को आज की जेनरेशन भले कम जानती हो, लेकिन 2005 में जब उन्‍होंने यह शो जीता था, तो उनके…
 25 September 2026
हिंदी सिनेमा में यादगार सहायक और कॉमेडी किरदारों के लिए मशहूर अनुभवी अभिनेता मुश्ताक खान का फेफड़ों के कैंसर से जूझने के बाद निधन हो गया है। वे 56 साल…
 25 September 2026
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' सीजन 2 में अब छठ पूजा का जश्न देखने को मिलेगा और मेकर्स ने हाल ही में इस आने वाले सीक्वेंस का प्रोमो अपने…
 25 September 2026
नीम करौली बाबा के रोल में शोभिनव सत्या वाली विशाल चतुर्वेदी की आध्यात्मिक बायोपिक 'हनुमान अंश' 49वें दिन भी जबरदस्त रफ़्तार से चल रही है। लोगों की अच्छी प्रतिक्रिया और…
Advt.