फ्यूचर एंटरप्राइजेज के लिए जिंदल फैमिली ने भी ठोकी ताल, मुकेश अंबानी से होगा मुकाबला!

Updated on 27-10-2023 02:17 PM
नई दिल्ली: भारी कर्ज में डूबे कारोबारी किशोर बियाणी की कंपनी फ्यूचर एंटरप्राइजेज (Jindal Enterprises) के लिए जिंदल परिवार ने भी ताल ठोक दी है। सूत्रों के मुताबिक जिंदल पॉली फिल्म्स को कंट्रोल करने वाली जिंदल फैमिली प्रमोटेड कंपनी जिंदल (इंडिया) ने इनसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) प्रोसेस के तहत फ्यूचर एंटरप्राइजेज के लिए डेट रिजॉल्यूशन सौंपा है। इससे उसका मुकाबला मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की कंपनी रिलायंस रिटेल (Reliance Retail) से हो सकता है। रिलायंस रिटेल ने फ्यूचर एंटरप्राइजेज पर बोली लगाने के बारे में अब तक कोई फैसला नहीं किया है और इस बारे में 30 अक्टूबर तक का समय मांगा है। सूत्रों के मुताबिक जब रिलायंस रिटेल अपने फैसले के बारे में फ्यूचर एंटरप्राइजेज के क्रेडिटर्स को बताएगी, उसके बाद ही ऑफर खोला जाएगा।

फ्यूचर एंटरप्राइजेज पर 11,000 करोड़ रुपये का कर्ज है। एनसीएलटी ने इसे 27 फरवरी को इनसॉल्वेंसी प्रॉसीडिंग के लिए एडमिट किया गया था। कंपनी के एक क्रेडिटर ने इस बारे में एनसीएलटी में याचिका डाली थी। उसका कहना था कि कंपनी ने उसके कर्ज का पेमेंट में डिफॉल्ट किया है। फ्यूचर एंटरप्राइजेज की फ्यूचर ग्रुप की लाइफ और जनरल इंश्योरेंस कंपनियों में हिस्सेदारी है। किशोर बियाणी ने 2006 में इटली की जेनेरली ग्रुप के साथ जॉइंट वेंचर बनाया था। क्रेडिटर्स को उम्मीद है कि उन्हें फ्यूचर एंटरप्राइजेज के लिए अच्छी कीमत मिल सकती है। इस बारे में जिंदल इंडिया, रिलांयस रिटेल और फ्यूचर एंटरप्राइजेज के रिजॉल्यूशन प्रोफेशनल ने ईटी के सवालों का जवाब नहीं दिया।

क्या होगा फायदा

फ्यूचर ग्रुप की एक और कंपनी फ्यूचर रिटेल भी इनसॉल्वेंसी की प्रोसेस से गुजर रही है। लेकिन इसके लिए केवल स्क्रैप डीलरों ने ही बोली लगाई है और क्रेडिटर्स को भारी चपत लगने की आशंका है। डेटा के मुताबिक बैंकों का इस कंपनी पर 20,000 करोड़ रुपये का कर्ज है। इसके लिए गुरुग्राम के एक ऑनलाइन स्क्रैप डीलर ने 550 करोड़ रुपये की सबसे बड़ी बोली लगाई है। लेकिन फ्यूचर एंटरप्राइजेज के लिए बेहतर बोली की उम्मीद की जा रही है।

इसकी वजह यह है कि बोली जीतने वाली कंपनी को फ्यूचर जेनेरली की जनरल इंश्योरेंस कपनी में 25.5 परसेंट और लाइफ इंश्योरेंस कंपनी में करीब नौ फीसदी हिस्सेदारी मिलेगी। पिछले साल मई में जनरल इंश्योरेंस कंपनी की वैल्यू 5,000 करोड़ रुपये आंकी गई थी। तब जेनेरली ने कंपनी में अपनी हिस्सेदारी 49% से बढ़ाकर 74% कर दी थी। इटली की कंपनी ने अतिरिक्त हिस्सेदारी खरीदने के लिए 1,267 करोड़ रुपये का भुगतान किया था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप में कोहराम मचा हुआ है। 125 अरब डॉलर के इस ग्रुप पर कंट्रोल को लेकर ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा…
 18 September 2026
नोएडा: ऑयल सेक्टर की महारत्न कंपनी Oil India Ltd (OIL) का नाम तो सुना ही होगा। यह केंद्रीय पेट्रोलियम एवं नेचुरल गैस मिनिस्ट्री के तहत काम करती है। कंपनी ने…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अमेरिका की दिग्गज टेक कंपनी Apple के लेटेस्ट आईफोन 18 Pro और Pro Max की बिक्री आज से शुरू हो गई है। कंपनी के भारत में छह स्टोर…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश की कई सारी बीमा कंपनियां कई प्रकार की बीमा सुविधा देती हैं। मेडिकल इंश्योरेंस से लेकर लाइफ इंश्योरेंस तक, वाहनों के बीमा से लेकर पूरे परिवार के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
Advt.