तीन दिन में 15 परसेंट उछल चुका है Jindal Saw का शेयर, जानिए कहां तक पहुंच सकती है कीमत

Updated on 09-03-2023 07:25 PM
मुंबई: घरेलू शेयर मार्केट में शुरुआती कारोबार में आज मिलाजुला रुख देखने को मिला। ब्रॉडर मार्केट में अच्छी क्वालिटी के शेयरों में अच्छी तेजी देखने को मिल रही है। इसमें एक शेयर है जिंदल सॉ लिमिटेड (Jindal Saw Ltd)। इसमें निवेशकों की अच्छी दिलचस्पी दिख रही है। इसकी बदौलत यह शेयर पांच फीसदी से अधिक तेजी के साथ एनएसई पर 177 रुपये पर पहुंच गया जो इसका 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर है। टेक्निकली इस स्टॉक भारी वॉल्यूम के साथ 84 हफ्ते के कप पैटर्न से बाहर निकल चुका है। इसका वीकली वॉल्यूम एवरेज से अधिक है और सभी मार्केट पार्टिसिपेंट्स के बीच इसमें खरीदारी को लेकर भारी दिलचस्पी दिख रही है। डेली चार्ट पर इस स्टॉक ने 20 दिन से डेली मूविंग एवरेज से सपोर्ट लिया है और पिछले तीन दिन में यह करीब 15 फीसदी उछल चुका है।
दिलचस्प बात है कि इसके टेक्निकल पैरामीटर्स सुपर बुलिश जोन में हैं और शेयर में आगे तेजी रहने के संकेत दे रहे हैं। इसका 14 दिन की अवधि का डेली RSI (72.79) सुपर बुलिश जोन में है। इसके MACD ने बुलिश क्रॉसओवर दिया है जो स्टॉक के बारे में पॉजिटिव धारणा दिखाता है। दूसरे मोमेंटम ऑसिलेटर्स और टेक्निकल पैरामीटर्स भी शेयर के पॉजिटिव प्राइस एक्शन के अनुरूप हैं। कुल मिलाकर आने वाले दिनों में यह शेयर ज्यादा से ज्यादा ट्रेडर्स को अपनी ओर खींच सकता है। इसका अगला रेसिसटेंस 182 रुपये पर है और फिर यह 190 रुपये तक जा सकता है। इस बीच इसका इमिडिएट सपोर्ट 157 रुपये के लेवल पर है। मोमेंटम ट्रेडर्स को आने वाले दिनों में इस स्टॉक पर करीबी नजर रखनी चाहिए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.