आज Nifty का हिस्सा बनेगी जियो फाइनैंशल, RIL से होगी अलग, जानें सभी सवालों के जवाब

Updated on 20-07-2023 01:58 PM
नई दिल्ली: मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) अपनी फाइनैंशल सर्विसेज बिजनेस को रिलायंस स्ट्रैटेजिक इनवेस्टमेंट्स के रूप में अलग करने जा रही है। डीमर्जर के बाद इसका नाम जियो फाइनैंशल सर्विसेज (JFSL) हो जाएगा। जियो फाइनैंशल सर्विसेज को कुछ समय बाद शेयर बाजार पर लिस्ट कराया जाएगा। हालांकि, इसकी तारीख अभी तय नहीं है। RIL ने इस डीमर्जर के लिए 20 जुलाई की रिकॉर्ड डेट तय की है। यह डीमर्जर RIL के शेयरधारकों के लिए भी अहम है और भारतीय शेयर बाजार के लिए भी क्योंकि कुछ चीजें ऐसी हैं, जो पहली बार होने जा रही हैं। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज इसके लिए 20 जुलाई को एक स्पेशल प्री-ओपन सेशन का आयोजन करेगा। पहली बार एक काम यह होगा कि अलग होने वाली यूनिट को Nifty और दूसरे कई Index में शामिल किया जाएगा।

RIL के शेयरधारकों के लिए यह डीमर्जर क्यों अहम है?

इस डीमर्जर की जो स्कीम तय की गई है, उसके तहत रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरधारकों को RIL के हर शेयर पर जियो फाइनैंशल सर्विसेज का एक शेयर मिलेगा। यानी 1:1 के अनुपात में शेयरों का आवंटन होगा।

RIL के होने वाले डीमर्जर में 20 जुलाई को जिस निवेशक के पास रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर होंगे, उसे जियो फाइनैंशल सर्विसे के शेयर तय प्रक्रिया के तहत अलॉट किए जाएंगे। जियो में शेयरहोल्डिंग पैटर्न वैसा ही होगा, जैसा रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) में है।


NSE पर RIL के लिए 20 जुलाई को स्पेशल सेशन क्यों?

इस स्पेशल प्री-ओपन सेशन का मकसद रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों की प्राइस डिस्कवरी है। यानी इसके फाइनैंशल सर्विसेज बिजनेस को अलग करने के बाद इसके शेयरों का भाव क्या होगा, यह इस प्री-ओपन सेशन के जरिए तय किया जाएगा। यह प्री-ओपन सेशन 20 जुलाई को सुबह 9 बजे से 9 बजकर 45 मिनट तक चलेगा।

इसी के साथ जियो फाइनैंशल सर्विसेज का कॉन्स्टैंट प्राइस भी तय हो जाएगा। 19 जुलाई को RIL के क्लोजिंग प्राइस और 20 जुलाई को स्पेशल प्री-ओपन सेशन में इसके प्राइस का जो अंतर होगा, वही जियो फाइनैंशल सर्विसेज का कॉन्स्टैंट प्राइस होगा। इसी प्राइस पर इसे Index में शामिल किया जाएगा क्योंकि NSE ने अप्रैल में Index की नई मेथडॉलजी बनाई थी, जिसमें कहा गया था कि अलग होने वाली कंपनी को Index में एक ‘कॉन्सटैंट प्राइस’ पर शामिल किया जाएगा।


जियो फाइनैंशल के शेयरों की वैल्यू क्या होगी?

कई एनालिस्ट्स इस बारे में अनुमान लगा रहे हैं। उनका कहना है कि जियो फाइनैंशल के शेयर की वैल्यू 160 रुपये से 200 रुपये के बीच हो सकती है। RIL का फाइनैंशल बिजनेस JFSL में जाने के साथ JFSL के पास रिलायंस इंडस्ट्रीज में 6.1% हिस्सेदारी होगी।

एक्सिस सिक्योरिटीज का कहना है कि डीमर्जर के बाद जियो फाइनैंशल का ट्रेजरी स्टॉक वैल्यूएशन एक लाख 8 हजार 597 करोड़ रुपये होने का अनुमान है। कंपनी के टोटल 6 अरब 77 करोड़ आउटस्टैंडिंग शेयर हैं। लिहाजा जियो के शेयर की वैल्यू 160 रुपये होनी चाहिए।
ब्रोकरेज नुवामा ने जियो फाइनैंशल के शेयर की वैल्यू 168 रुपये होने का अनुमान लगाया है। सेंट्रम ब्रोकिंग का कहना है कि जियो 157 से 190 रुपये प्रति शेयर के भाव पर लिस्ट हो सकती है। जेपी मॉर्गन का कहना है कि भाव 189 रुपये हो सकता है। जेफरीज ने 179 रुपये प्रति शेयर का अनुमान लगाया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.