जियो vs एयरटेल vs VI:2,999 रुपए के प्लान में पूरे साल चलेगा मोबाइल

Updated on 05-12-2022 06:50 PM

वोडाफोन आईडिया (VI) ने सालभर की वैलिडिटी वाला नया प्लान लॉन्च किया है। नए अनलिमिटेड प्रीपेड प्लान की कीमत 2,999 रुपए है। इसमें अनलिमिटेड एसटीडी और लोकल कलिंग के साथ यूजर को एक साल के लिए 865GB इंटरनेट डेटा दिया जाएगा। आपको बता दें कि जियो और एयरटेल भी 2,999 रुपए कीमत वाले प्लान ऑफर करते हैं, आज हम आपको तीनों कंपनियों के 2,999 रुपए वाले प्लान्स के बारे में बता रहे हैं।

वोडाफोन आइडिया का 2999 रुपए वाला प्लान
वोडाफोन आइडिया का ये प्लान कुल 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इसमें अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग के साथ कुल 850GB डाटा ऑफर किया जाता है। हर दिन 100 SMS की सुविधा मिलती है। इसके अलावा Binge All Night और Vi Movies & TV Classic जैसी सर्विसेज की सुविधा मिलती है।

जियो का 2999 रुपए वाला प्लान
यह प्लान 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इसमें अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग के साथ रोजाना 2.5GB डाटा (कुल 912.5GB) मिल रहा है। हर दिन 100 SMS की सुविधा मिलती है। इसमें आपको जियो के दूसरे एप्स जैसे जियो टीवी, जियो सिनेमा, जियो सिक्योरिटी और जियो क्लाउड का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है।

एयरटेल का 2999 रुपए वाला प्लान
एयरटेल के इस प्लान में 365 दिनों की वैलिडिटी मिलेगी। इसमें अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग के साथ रोजाना 2GB (कुल 730GB) मिल रहा है। इसमें भी हर दिन 100 SMS की सुविधा मिलती है। इसके साथ ही फ्री हेलोट्यून्स और विंक म्यूजिक पर 100 रुपए का कैशबैक ऑफर किया जाता है।

जियो के सस्ते प्लान:200 रुपए से भी कम में महीनेभर चलेगा मोबाइल
जियो अपने मोबाइल यूजर्स को कई ऐसे प्लान ऑफर करता है जिसमें 200 रुपए महीने से भी कम में आपका मोबाइल महीनेभर चलेगा। इतना ही नहीं इन प्लान्स में आपको अनलिमिटेड कॉलिंग, डाटा और SMS के साथ ही कई अन्य फायदे भी मिलेंगे। हम आपको ऐसे ही 3 प्लान्स के बारे में बता रहे हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 June 2026
नई दिल्ली: हाल में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने भारतीय बाजार से काफी पैसा निकाला है। इससे रुपये पर दबाव बढ़ा है और उसमें गिरावट आई है। इस बीच आरबीआई ने…
 16 June 2026
नई दिल्ली: अमेरिका और ईरान के बीच सुलह होने की डील (US-Iran Deal) हो गई है। खबर है कि दोनों देशों के बीच 60 दिनों का सीजफायर होने के बाद…
 16 June 2026
नई दिल्‍ली: अमेरिका-ईरान समझौते की घोषणा के बाद एक भारतीय लिक्विफाइड नेचुरल गैस (LNG) टैंकर होर्मुज स्‍ट्रेट से गुजरा है। यह ऐसा करने वाले शुरुआती बड़े कमर्शियल जहाजों में से…
 16 June 2026
मुंबई: लॉजिस्टिक्स सेक्टर की कंपनी A-1 लिमिटेड ने बताया है कि उसने प्रमुख औद्योगिक घरानों से 35 करोड़ रुपये के ऑर्डर हासिल किए हैं। इससे चालू वित्तीय वर्ष में उसकी…
 15 June 2026
नई दिल्ली: दुनिया के सबसे अमीर और पहले ट्रिलियनेयर बने एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स का आईपीओ अमेरिकी शेयर मार्केट में लिस्ट हो गया है। इस आईपीओ की लिस्टिंग धमाकेदार…
 15 June 2026
नई दिल्ली: रुपये की कीमत में डॉलर के मुकाबले हाल में काफी गिरावट देखने को मिली। इसे रोकने के लिए आरबीआई ने कई कदम उठाए। इस बीच केंद्रीय वित्त मंत्री…
 15 June 2026
नई दिल्ली: अमेरिकी-ईरान के बीच शांति समझौता होने से भारत को भी बड़ी राहत मिलेगी। इस समझौते के बाद मुख्य ईधन मार्ग होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) भी खुल जाएगा।…
 15 June 2026
नई दिल्ली: आपने भी यह कहावत सुनी होगी कि नाम में क्या रखा है। लेकिन नाम की वजह से कुछ नामी-गिरामी कंपनियां खाद्य सुरक्षा क्षेत्र के नियामक भारतीय खाद्य सुरक्षा…
 13 June 2026
नई दिल्ली: एयर इंडिया का एक विमान पिछले साल 12 जून को अहमदाबाद में हादसे का शिकार हो गया था। उसके बाद से कंपनी को पिछले एक साल में करीब…
Advt.