जियो के सस्ते प्लान:200 रुपए से भी कम में महीनेभर चलेगा मोबाइल

Updated on 30-11-2022 07:08 PM


जियो अपने मोबाइल यूजर्स को कई ऐसे प्लान ऑफर करता है जिसमें 200 रुपए महीने से भी कम में आपका मोबाइल महीनेभर चलेगा। इतना ही नहीं इन प्लान्स में आपको अनलिमिटेड कॉलिंग, डाटा और SMS के साथ ही कई अन्य फायदे भी मिलेंगे। हम आपको ऐसे ही 3 प्लान्स के बारे में बता रहे हैं।

155 रुपए वाला प्लान
ये प्लान 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ कुल 2 GB डाटा मिलता है। डाटा खत्म होने के बाद इंटरनेट रुकेगा नहीं। हाई स्पीड डाटा लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड 64 Kbps रह जाएगी।

इसमें मैसेजिंग के लिए 1000 SMS मिलेंगे। इसमें आपको जियो के दूसरे एप्स जैसे जियो टीवी, जियो सिनेमा, जियो सिक्योरिटी और जियो क्लाउड का सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा है।

395 रुपए वाला प्लान
जियो के 395 रुपए के इस रिचार्ज प्लान में आपको कुल 84 दिनों की वैलिडिटी मिल रही है। इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ कुल 6 GB डाटा मिलता है। हाई स्पीड डाटा लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड 64 Kbps रह जाएगी।

इस प्लान में मैसेजिंग के लिए 1000 SMS की सुविधा भी मिलती है। इसमें आपको जियो के दूसरे एप्स जैसे जियो टीवी, जियो सिनेमा, जियो सिक्योरिटी और जियो क्लाउड का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है।

1559 रुपए वाला प्लान
जियो के इस प्लान में 336 दिनों की वैलिडिटी मिल रही है। इसमें आपको अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ 24 GB डाटा मिलेगा। हाई स्पीड डाटा लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड 64 Kbps रह जाएगी।

इसमें 3000 SMS की सुविधा भी मिलती है। इसमें आपको जियो के दूसरे एप्स जैसे जियो टीवी, जियो सिनेमा, जियो सिक्योरिटी और जियो क्लाउड का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.