देश के 72 शहरों में पहुंचा जियो का ट्रू 5जी नेटवर्क, चेक कीजिए अपने शहर का नाम

Updated on 06-01-2023 09:33 PM
नई दिल्ली: दिल्ली एनसीआर (Delhi NCR) में तो ऐसा पहले ही हो गया है। इसके अलावा मुंबई, कोलकाता, वाराणसी, चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद, पुणे, नाथद्वारा, कोच्चि, विजयवाड़ा, गुंटूर, डेराबस्सी, भोपाल, इंदौर, लखनऊ जैसे शहरों में भी यह सेवा शुरू हो गई है। जी हां, आपने सही पकड़ा। हम बात कर रहे हैं जियो के 5जी नेटवर्क (Reliance Jio) की। आज भी रिलायंस जियो ने आज 4 और शहरों में यह सेवा लॉन्च की। ये शहर हैं ग्वालियर, जबलपुर, लुधियाना और सिलीगुड़ी।

कुुल 72 शहरों में शुरू हो गया 5जी


रिलायंस जियो का कहना है कि उन्होंने अभी तक देश के 72 शहरों में अपना ट्रू 5जी नेटवर्क लॉन्च कर दिया है। इन शहरों में ग्वालियर, जबलपुर और लुधियाना तो ऐसे शहर हैं, जहां 5जी टेलीकॉम सेवा शुरू करने वाला जियो एकमात्र ऑपरेटर है। इन शहरों की सूची रिलायंस जियो की वेबसाइट या ऐप पर देखी जा सकती है।

किन्हें मिलेगी 5जी की सेवा


रिलायंस जियो का कहना है कि जिन शहरों में जियो की 5जी सेवा लॉन्च हो गई है, वहां अभी जियो के सिम यूज करने वालों को यह सर्विस मिल सकती है। जियो के यूजर्स को ‘जियो वेलकम ऑफर’ के तहत आमंत्रित किया जाएगा। इन शहरों के जियो यूजर्स को 6 जनवरी से बिना किसी अतिरिक्त लागत के 1 जीबीपीएस+ स्पीड और अनलिमिटेड डेटा मिलेगा।

देश के अन्य शहरों में कब तक यह सेवा


जियो का कहना है कि हस साल के अंत तक यह सेवा देश भर में शुरू हो जाएगी। जियो की तरफ से जारी एक बयान में बताया गया है "दिसंबर 2023 के अंत तक भारत के हर शहर, हर तालुका में जियो अपनी ट्रू 5जी सेवाओं को लॉन्च करने का इरादा रखता है।" कंपनी के प्रवक्ता का कहना है कि मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल और पंजाब में जियो यूजर्स का पसंदीदा ऑपरेटर और टेक्नोलॉजी ब्रांड है। जियो ट्रू 5जी पर्यटन, विनिर्माण, एसएमई, ई-गवर्नेंस, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, कृषि, ऑटोमेशन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, गेमिंग और आईटी के क्षेत्रों में राज्य के लोगों के लिए विकास की असीम संभावनाएं पैदा करेगा। इन क्षेत्रों को डिजिटाइज़ करने के हमारे प्रयासों को निरंतर समर्थन देने के लिए हम राज्य सरकारों और प्रशासन टीमों के आभारी हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 June 2026
नई दिल्ली: हाल में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने भारतीय बाजार से काफी पैसा निकाला है। इससे रुपये पर दबाव बढ़ा है और उसमें गिरावट आई है। इस बीच आरबीआई ने…
 16 June 2026
नई दिल्ली: अमेरिका और ईरान के बीच सुलह होने की डील (US-Iran Deal) हो गई है। खबर है कि दोनों देशों के बीच 60 दिनों का सीजफायर होने के बाद…
 16 June 2026
नई दिल्‍ली: अमेरिका-ईरान समझौते की घोषणा के बाद एक भारतीय लिक्विफाइड नेचुरल गैस (LNG) टैंकर होर्मुज स्‍ट्रेट से गुजरा है। यह ऐसा करने वाले शुरुआती बड़े कमर्शियल जहाजों में से…
 16 June 2026
मुंबई: लॉजिस्टिक्स सेक्टर की कंपनी A-1 लिमिटेड ने बताया है कि उसने प्रमुख औद्योगिक घरानों से 35 करोड़ रुपये के ऑर्डर हासिल किए हैं। इससे चालू वित्तीय वर्ष में उसकी…
 15 June 2026
नई दिल्ली: दुनिया के सबसे अमीर और पहले ट्रिलियनेयर बने एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स का आईपीओ अमेरिकी शेयर मार्केट में लिस्ट हो गया है। इस आईपीओ की लिस्टिंग धमाकेदार…
 15 June 2026
नई दिल्ली: रुपये की कीमत में डॉलर के मुकाबले हाल में काफी गिरावट देखने को मिली। इसे रोकने के लिए आरबीआई ने कई कदम उठाए। इस बीच केंद्रीय वित्त मंत्री…
 15 June 2026
नई दिल्ली: अमेरिकी-ईरान के बीच शांति समझौता होने से भारत को भी बड़ी राहत मिलेगी। इस समझौते के बाद मुख्य ईधन मार्ग होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) भी खुल जाएगा।…
 15 June 2026
नई दिल्ली: आपने भी यह कहावत सुनी होगी कि नाम में क्या रखा है। लेकिन नाम की वजह से कुछ नामी-गिरामी कंपनियां खाद्य सुरक्षा क्षेत्र के नियामक भारतीय खाद्य सुरक्षा…
 13 June 2026
नई दिल्ली: एयर इंडिया का एक विमान पिछले साल 12 जून को अहमदाबाद में हादसे का शिकार हो गया था। उसके बाद से कंपनी को पिछले एक साल में करीब…
Advt.