जेएनएस शुजालपुर महाविद्यालय को प्राप्त हुआ A ग्रेड

Updated on 12-06-2023 06:04 PM

उच्च शिक्षा विभाग प्रदेश के हर कोने में हर दिन गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान बना रहा है। इसी कड़ी में जवाहर लाल नेहरू स्मृति महाविद्यालय शुजालपुर जिला शाजापुर ने राष्ट्रीय स्तर पर नैक प्रत्यायन में उल्लेखनीय सी जी पी ए 3.12 के साथ A ग्रेड प्राप्त किया। नैक द्वारा महाविद्यालय के प्रत्यायन के लिए नई प्रणाली लागू करने के बाद यह तहसील स्तर का प्रथम महाविद्यालय है, जिसे A ग्रेड प्राप्त हुआ है।

उच्च शिक्षा विभाग द्वारा प्रदेश के दूरदराज क्षेत्रों में स्थित महाविद्यालयों में नई तकनीक एवं शिक्षण प्रणालियों का उपयोग छात्र हित में किया जा रहा है, जिसका परिणाम महाविद्यलयों द्वारा प्राप्त उच्च ग्रेड में देख जा सकता है। इन्ही प्रयासों का प्रमाण है कि तहसील स्थित इस महाविधालय ने अनुकरणीय तरीके से देश के प्रथम पंक्ति के महाविद्यालयों में अपनी जगह बनाई है। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ मोहन यादव ने महाविद्यालय प्रशासन को बधाई देते हुए कहा है कि उच्च शिक्षा में अब हर स्तर पर गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा और बेहतर अधो-संरचना पर फोकस करने का नतीजा है कि आज तहसील स्तर पर नैक की टीम द्वारा "ए" ग्रेड दिया गया।

राज्य स्तरीय नैक प्रकोष्ठ द्वारा सभी महाविद्यालयों में उच्च ग्रेड के लिए सराहनीय प्रयास किए जा रहे हैं। शाजापुर जिले के शुजालपुर तहसील में स्थित इस शासकीय महाविधालय की यह उपलब्धि इसलिए भी खास है क्योंकि महविद्यालय द्वारा प्राप्त ग्रेड, पिछले ग्रेड से 3 पायदान (B+, B++) ऊपर है। महाविद्यालय का पूर्व में 2.36 सीजीपीए के साथ B ग्रेड था, वर्ल्ड बैंक द्वारा महाविद्यालयों की सुविधाओं में बढ़ोतरी के साथ दूरस्थ स्थित महाविद्यालय की कड़ी मेहनत एवं SLNC के सतत प्रयत्नों से यह तीन ग्रेड बढ़ोतरी कर A ग्रेड प्राप्त किया है। तहसील स्थित शासकीय महाविद्यालय की यह उपलब्धि प्रेरणादायक एवं अनुकरणीय है। राज्य स्तरीय नैक प्रकोष्ठ प्रदेश में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए मौलिक परिवर्तन लाने के लिए प्रतिबद्ध है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
भोपाल, बरकतउल्ला बरकतउल्ला (बीयू) की लेटलतीफी का असर अब विद्यार्थियों के फोर्थ ईयर के विकल्प पर पड़ रहा है। विश्वविद्यालय अब तक बीए और बीएससी थर्ड ईयर का रिजल्ट घोषित नहीं…
 10 August 2026
भोपाल, विश्व आदिवासी दिवस पर रविवार को दशहरा मैदान में मप्र आदिवासी विकास परिषद ने आदिवासी सम्मेलन आयोजित किया। परिषद के अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि वे…
 10 August 2026
भोपाल/ग्वालियर, राष्ट्रीय चंबल सेंचुरी में जारी अवैध रेत खनन पर नकेल कसने के लिए वन विभाग बड़ा एक्शन प्लान लागू करने जा रहा है। सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद मुरैना…
 10 August 2026
भोपाल, भोपाल और उसके 50 किलोमीटर के दायरे में औद्योगिक नक्शा तेजी से बदल रहा है। बीएचईएल और भारी इंजीनियरिंग पर केंद्रित रहे इस क्षेत्र में अब सेक्टर-वाइज इंडस्ट्रियल क्लस्टर आकार…
 10 August 2026
भोपाल, भोपाल मेट्रो के अंडरग्राउंड रूट पर काम कर रही दोनों टनल बोरिंग मशीन (टीबीएम) अब तक 260 मीटर सुरंग बना चुकी है। भोपाल रेलवे स्टेशन और नादरा बस स्टैंड के…
 10 August 2026
भोपाल, संस्कृत विषय के प्रति विद्यार्थियों में घटते रुझान में तेजी लाने और संस्कृत शिक्षा को बढ़ावा देने राज्य सरकार हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को…
 10 August 2026
भोपाल, एक पिता ने जिंदगीभर मेहनत कर अपने चार बच्चों को पाला। जो कुछ कमाया, उनके बीच बांट दिया। जिंदगी के आखिरी पड़ाव पर उसी पिता को अपनों से दूर वृद्धाश्रम…
 10 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में आने वाले वित्तीय वर्ष के बजट की तैयारियां शुरू हो गई हैं। वित्त विभाग ने सभी विभागों को अनुसूचित जनजाति के लिए 23 प्रतिशत और अनुसूचित…
 10 August 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश के सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी दूर करने के लिए लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग ने 233 नए डेंटल सर्जन की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू कर दी…
Advt.