Google-Oracle में नौकरी... लाखों का पैकेज, IIT Patna के 400 से ज्यादा छात्रों को मिले बंपर जॉब के ऑफर

Updated on 26-08-2023 01:03 PM
पटनाः आईआईटी पटना (Indian Institute Patna) के छात्रों को एक बार फिर से बंपर जॉब ऑफर किए गए हैं। लगातार दूसरे साल 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स को गूगल समेत कई मल्टीनेशनल कंपनियों ने नौकरियां दी हैं। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान-पटना (IIT Patna) के छात्रों को इस साल (2023) 82 लाख रुपये सालाना का अधिकतम सैलरी पैकेज दिया गया है। कुल 413 कैंडिडेट्स को कैंपस प्लेसमेंट में इस बार नौकरियां मिली हैं। यह लगातार दूसरा शैक्षणिक सत्र है जिसमें आईआईटी पटना के छात्रों को 400 से अधिक नौकरियों के प्रस्ताव मिले हैं।

413 स्टूडेंट्स को मिली नौकरी

आईआईटी पटना में असाधारण प्लेसमेंट रिकॉर्ड की जानकारी देते हुए प्रशिक्षण और प्लेसमेंट प्रभारी अश्विनी आशम ने कई और जानकारियां दी हैं। उन्होंने बताया कि 413 नौकरियों में से 13 स्टूडेंट्स को 50 लाख रुपये से ज्यादा के सैलरी पैकेज मिला है। 30 छात्रों को 40 लाख रुपये से अधिक का पैकेज मिला है। वहीं 95 कैंडिडेट्स ऐसे हैं जिन्हें कंपनियों ने 30 लाख रुपये से अधिक का सालाना सैलरी पैकेज ऑफर किया है।

82 लाख सालाना रहा अधिकतम पैकेज

साल 2023 में बीटेक छात्रों को दिया जाने वाला औसत वार्षिक वेतन पैकेज 23 लाख रुपये रहा। हालांकि, मैक्सिमम पैकेज की बात करें तो ये 82.05 लाख रुपये है। इसी तरह, साल 2023 में ग्रेजुएट हुए एमटेक छात्रों का औसत वार्षिक सैलरी पैकेज 17.50 लाख रुपये था। इसमें अधिकतम पैकेज 46.38 लाख रुपये था। प्लेसमेंट प्रॉसेस में आईटी सॉफ्टवेयर, बैंकिंग और फाइनेंस, एनालिटिक्स और कंसल्टेंसी, ई-कॉमर्स, हेल्थकेयर से संबंधित लगभग 162 राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय कंपनियों ने हिस्सा लिया। इस बार इंटरनेशनल रिक्रूटर्स ने खास दिलचस्पी दिखाई, 23 अंतरराष्ट्रीय ऑफर दिए गए। जो पिछले साल की तुलना में 130 फीसदी ज्यादा है।

हर ग्रेड के स्टूडेंट्स को जॉब के ऑफर

आईआईटी पटना में अलग-अलग कोर्स के प्लेसमेंट पर्सेंट की बात करें तो कंप्यूटर साइंस और इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स को 100 फीसदी प्लेसमेंट मिला है। धातु विज्ञान और मैटेरियल इंजीनियरिंग में 94.44 फीसदी छात्रों को प्लेसमेंट मिली है। इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में 89.19 फीसदी, मैकेनिकल इंजीनियरिंग में 88.46 फीसदी स्टूडेंट्स को कुल प्लेसमेंट मिली है। वहीं सिविल इंजीनियरिंग में छात्रों को 87.10 फीसदी और रासायनिक इंजीनियरिंग में 84.21 फीसदी प्लेसमेंट दी गई है। इस साल बीटेक छात्रों का कुल प्लेसमेंट पर्सेंट 91.26 रहा।

Google, Oracle समेत इन मल्टीनेशन कंपनियों में नौकरी

इस सीजन के टॉप रिक्रूटर्स की लिस्ट में Google, Oracle, Sprinklr, Atlasian शामिल हैं। इनके अलावा Media.net, Arti Industries, Samsung, Texas Instrument, Adobe, Jaguar Land Rover, EXL आदि शामिल हैं। सी-डॉट, बीईएल (भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड) और सीडीएसी जैसे कुछ महत्वपूर्ण सार्वजनिक उपक्रमों (PSU) भी इसमें शामिल रहीं। आईआईटी-पी प्लेसमेंट अधिकारी कृपा शंकर सिंह ने बताया कि मौजूदा शैक्षणिक सत्र में जॉन डियर, एरोमेटिक, जेविस ने पहली बार रिक्रूटमेंट की। इनके साथ ही अर्थमेट, नवी, हब्बलर, लेगाटो, जंगल गेम्स और पीआई इंडस्ट्रीज सहित 40 से ज्यादा नई कंपनियों ने पहली बार कैंपस प्लेसमेंट में हिस्सा लिया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.