फैंस के नाम जॉन अब्राहम का पोस्ट, 'पठान' पर तोड़ी चुप्पी, शाहरुख संग नाराजगी की चर्चा!

Updated on 13-01-2023 07:12 PM
बॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड मूवी 'पठान' 25 जनवरी को थिएटर्स में रिलीज होने वाली है। एक तरफ फिल्म को लेकर खूब विवाद हो रहा है तो दूसरी तरफ दमदार ट्रेलर देखकर फैंस खुश भी हैं। सिद्धार्थ आनंद के डायरेक्शन में बनी इस मूवी में शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण के साथ-साथ जॉन अब्राहम ने भी अहम किरदार निभाया है। वो विलेन की भूमिका में हैं और स्क्रीन पर शाहरुख से भिड़ते नजर आएंगे। लेकिन हाल ही में ऐसी खबरें सामने आईं कि शाहरुख और जॉन के बीच सबकुछ ठीक नहीं है। ऐसा क्यों? इसकी भी वजह बताई जा रही है, लेकिन इन सबके बीच जॉन ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने पठान मूवी को लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है, जो वायरल हो रहा है।
बता दें कि Pathaan का ट्रेलर देखने के बाद फैंस बहुत खुश हैं। इनका शुक्रिया अदा करने के लिए जॉन अब्राहम ने हाल ही में सोशल मीडिया का सहारा लिया। साथ ही उनके एक्टिंग करियर में बेस्ट किरदार ऑफर करने के लिए आदित्य चोपड़ा को भी थैंक्यू कहा। उन्होंने इंस्टा स्टोरी पर लिखा, 'सिनेमा में मेरे सालों में, ये पल, ठीक यहां... ठीक अभी, स्पेशल वन। ये अमेजिंग है कि आपने पठान के ट्रेलर पर इतना प्यार बरसाया। इसे बनाने में बहुत मेहनत की गई है। ये बड़ा है।'

पठान मूवी के लिए लिखी ये बात

John Abraham ने आगे लिखा, 'आदि ने मुझे हमेशा कुछ बेहतरीन भूमिकाएं दी हैं और मैं ये देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकता कि सिद्धार्थ आनंद ने मेरे और मूवी के साथ क्या किया है! मैं पठान के बारे में बहुत कुछ कहना चाहती हूं, लेकिन आइये हम सभी 25 जनवरी का इंतजार करें। बड़े पर्दे पर जबरदस्त एंटरटेनमेंट के लिए तैयार हो जाएं। हमारे ट्रेलर को जबरदस्त रिएक्शन देने के लिए एक बार फिर थैंक्यू।'

जॉन ने शाहरुख से जुड़े सवाल का नहीं दिया जवाब

बता दें कि एक हेल्थकेयर ब्रांड से जुड़े इवेंट में जब जॉन अब्राहम से Shahrukh Khan के बारे में पूछा गया तो उन्होंने सवाल का जवाब देने से इनकार कर दिया और कहा- अगला सवाल। उनका रिएक्शन देखकर हर कोई हैरान रह गया। सबके मन में ये सवाल उठने लगे कि क्या जॉन 'पठान' के ट्रेलर के फाइनल कट से खुश नहीं थे और दोनों एक्टर्स के बीच सबकुछ ठीक नहीं है!

स्क्रीन पर 'पठान' से भिड़ेंगे जॉन

Pathaan मूवी में जॉन अब्राहम विलेन का किरदार निभा रहे हैं, जो एक टेरर ग्रुप चलाता है और देश में खतरनाक अटैक करने की फिराक में है। शाहरुख खान पठान के किरदार में हैं, जो जॉन से लोहा लेते हैं। दीपिका भी पठान को इस मिशन में ज्वॉइन करती हैं और फिल्म में एक्शन करती भी दिखाई देंगी। हालांकि, दीपिका को लेकर कहा जा रहा है कि असली विलेन वो ही हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
 16 September 2026
सूर्या और ज्योतिका ने फिर से शादी कर ली है। इस जोड़े ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की कसमें दोहराकर अपनी शादी के 20 साल…
 16 September 2026
दिशा सालियान की मौत की जांच में एक बड़ा कानूनी मोड़ आया है। उनके पिता सतीश सालियान ने मंगलवार को अधिकारियों को बयान सौंपे, जिनमें कई हाई-प्रोफाइल लोगों के नाम…
 16 September 2026
टीवी पर मशहूर चेहरा बनने से बहुत पहले, 'ये है मोहब्बतें' जैसे शो के लिए पहचाने जाने वाले एक्टर विवेक दहिया को कई तरह की पर्सनल और फाइनेंशियल मुश्किलों का…
 16 September 2026
एक्ट्रेस संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी 10 सालों के संघर्षों के बाद जुड़वां बच्चों के माता-पिता बने। उनके लिए ये सफर आसान नहीं था पर आखिर में दोनों…
 16 September 2026
नेटफ्लिक्स, कपिल शर्मा और उनकी बेहद पसंद की जाने वाली कॉमेडी टीम के साथ 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का पांचवां सीजन लेकर आ रहा है। नया सीजन 26 सितंबर…
 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
Advt.