हाथ जोड़े, माथा टेके... वृंदावन धाम में भक्त विराट कोहली-अनुष्का शर्मा, बेटी वामिका का वीडियो वायरल

Updated on 06-01-2023 09:47 PM
नई दिल्ली: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। वीडियो में उनके साथ वाइफ अनुष्का शर्मा और क्यूट बेटिया वामिका भी दिख रही हैं। यह वीडियो वृंदावन का है, जहां कोहली फैमिली के साथ स्वामी प्रेमानंद जी महाराज आश्रम आशीर्वाद लेने पहुंचे थे। वीडियो में उनका परिचय क्रिकेटर और वाइफ अनुष्का का अभिनेत्री के जब इंट्रोडक्शन कराया जाता है तो स्वामी जी उन्हें उपहार भी भेंट करते हैं।
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली फिलहाल टीम इंडिया से वर्कलोड मैनेमेंट के तहत बाहर हैं। इस समय का कोहली खूब फायदा भी उठा रहे हैं। वह नए वर्ष के आगमन पर फैमिली के साथ दुबई में थे। अब वह भगवान कृष्ण की नगरी कहे जाने वाले मथुरा-वृंदावन पहुंचे। उन्होंने न केवल आश्रम में विजिट किया, बल्कि स्वामी जी से मुलाकात भी की।
वीडियो से पता चलता है कि स्वामी जी को विराट और अनुष्का के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। इस कपल का कोई परिचय करवाता है कि कोहली क्रिकेटर हैं, जबकि अनुष्का बॉलीवुड में अभिनेत्री हैं। इसके बाद स्वामी जी आश्रम के ही एक भक्त से अनुष्का को चुनरी और कोहली को माला पहनाने को कहते हैं। इस दौरान बेटी वामिका मां की गोद में खुशी से उछलती दिख रही रही हैं। स्वामी जी कहते हैं कि कोई छोटी माला बिटिया को भी पहनाएं।

उल्लेखनीय है कि कोहली की श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में वापसी होगी। उन्होंने टी-20 वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन करते हुए दुनिया को बताया था कि अभी भी वहीं क्रिकेट किंग हैं। इसके बाद हालांकि वह बांग्लादेश दौरे पर बहुत खास नहीं कर सके थे। श्रीलंका के खिलाफ 3 मैचों की वनडे विराट के अलावा रोहित शर्मा, केएल राहुल भी टीम में वापसी करेंगे। फिलहाल श्रीलंका के खिलाफ T20 सीरीज में हार्दिक पंड्या टीम इंडिया की कप्तानी कर रहे हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
नई दिल्ली: टी20 क्रिकेट को अपना पहला 15 हजारी मिल गया है। इंग्लैंड के जोस बटलर इस फॉर्मेट में 15000 रन बनाने पहले बल्लेबाज बन गए हैं। वेस्टइंडीज के कीरोन…
 18 September 2026
निशिन (जापान): एशियन गेम्स के महिला क्रिकेट इवेंट में श्रीलंका ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में हुए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने…
 18 September 2026
बारबाडोस: पाकिस्तान के लेग स्पिनर शाबाद खान ने कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल 2026) में हैट्रिक विकेट चटका लिया है। वह एंटिगा एंड बारबुडा फाल्कन्स की टीम का हिस्सा हैं। लीग…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में वैभव सूर्यवंशी को खेलने का मौका नहीं मिला। वह तीनों मैच में बेंच पर ही बैठे रहे। इस वजह से कई पूर्व खिलाड़ियों…
 18 September 2026
नई दिल्ली: सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने तीसरे और अंतिम टी20 इंटरनेशनल मैच में अफगानिस्तान के गेंदबाजी आक्रमण की धज्जियां उड़ा दी। बाएं हाथ के बल्लेबाज अभिषेक ने सिर्फ 30…
 18 September 2026
भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो चुका है। इस टीम में मोहम्मद शमी की वापसी की उम्मीद लगाई जा रही थी, लेकिन…
 18 September 2026
प्रमोद पाल (गोरखपुर): उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के बांसगांव थाना क्षेत्र के राजगढ़ गांव की रहने वाली 25 साल की सोनाली सिंह आज उन युवाओं के लिए मिसाल बन…
 18 September 2026
निशिन: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स 2026 के क्वार्टर फाइनल में जापान को सिर्फ 57 रनों पर ऑलआउट कर दिया है। टॉस का सिक्का भारत के पक्ष में…
 17 September 2026
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी घरेलू वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए जब अपनी टीम की घोषणा की तो चयनकर्ताओं की नई रणनीति साफ…
Advt.