डिप्टी कलेक्टर के पदों पर जल्द दी जाए ज्वाईनिंग : गोंडवाना संघ

Updated on 21-06-2023 10:21 PM
भिलाई। गोंडवाना संघ भिलाई के अध्यक्ष पुराणिक उईके ने एक पत्रकारवार्ता में बताया कि पीएससी के द्वारा जो प्रशासनिक अधिकारियों का चयन हुआ है उसे रोक कर रखा गया है। अधिकांश पदों पर राज्य सरकार द्वारा नियुक्तियां दे दी गई है, लेकिन डिप्टी कलेक्टर रैंक के 15 से 16 पदों को रोक कर रखा गया है। उनको ज्वाईनिंग क्यों नही दी जा रही है। पीएसी के माध्यम से आदिवासी समाज के सभी वर्गों के बच्चों का चयन हुआ है। राज्य सरकार इस मामले में गंभीरता दिखाये।

उन्होंने कहा कि पिछले दस साल में आदिवासी समाज के बच्चे रोजगार से वंचित थे। भूपेश सरकार ने पिछले दो तीन सालों में रोजगार के कई रास्ते खोले हैं। जिससे होनहार और अपने काबिलियत के दम पर बेरोजगार युवाओं को अब सरकारी नौकरी मिल पा रहे हैं। डिप्टी कलेक्टर के भर्ती मामले में सरकार को गंभीरता दिखानी चाहिए। यदि उनकी गंभीरता नही दिखेंगी तो आदिवासी समाज पत्राचार का रास्ता अख्तियार करेगा और कलेक्टर से मिल कर ज्ञापन सौंपेगे और फिर भी मांगे हमारी पूरी नही हुई तो धरना प्रदर्शन भी करेंगे।

राज्य की भूपेश सरकार युवाओं के लिए सोच रही है और युवा अपनी दमखम के साथ योग्यता  को देखते हुए लगातार पीएससी के माध्यम से  उनका  चयन भी हो रहा है। आदिवासी समाज ने भाजपा नेताओं को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि पीएससी से भर्ती के मामले में भूपेश सरकार को भाजपा नेता सिर्फ और सिर्फ बदनाम करने का काम कर रहे हैं। कभी जांच की मांग करते है तो कभी लेन देन की बात कहते हैं यदि उनके पास इसका पुख्ता प्रमाण है तो वे उसे सामने क्यों नही लाते हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 August 2026
दुर्ग। कलेक्टर  अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार कृषि विभाग के जिला स्तरीय उड़नदस्ता दल द्वारा पाटन विकासखंड में कृषि आदान सामग्रियों के उचित मूल्य पर विक्रय तथा गुणनियंत्रण के उद्देश्य से…
 12 August 2026
दुर्ग।  कलेक्टर  अभिजीत सिंह की अध्यक्षता में विगत दिवस जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति सहित बाल संरक्षण एवं महिला सुरक्षा से संबंधित विभिन्न जिला स्तरीय समितियों की बैठक कलेक्ट्रेट…
 12 August 2026
दुर्ग।  हर विवाद का अंत अदालत के फैसले से ही हो यह जरूरी नहीं। कभी-कभी एक बातचीत, एक सही सवाल और एक निष्पक्ष संवाद वह कर सकता है, जो वर्षों की…
 12 August 2026
दुर्ग। अब मन को तसल्ली है कि जरूरत पड़ने पर मेरा इलाज सही समय पर और निःशुल्क हो सकेगा। यह संतोष के भाव हैं दुर्ग जिले के खुर्सीपार जोन-2 निवासी …
 12 August 2026
दुर्ग। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दुर्ग के अध्यक्ष के. विनोद कुजूर के मार्गदर्शन में सचिव उमेश कुमार भागवतकर…
 12 August 2026
दुर्ग।  कलेक्टर  अभिजीत सिंह के दिशा-निर्देश व प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी  क्रिस्टोफर खलखो के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के विरूद्ध कार्रवाई की गई।सहायक आयुक्त आबकारी से प्राप्त जानकारी…
 12 August 2026
कोरबा, आजादी का अर्थ केवल बंधनों से मुक्ति नहीं, बल्कि अपने सपनों को पूरा करने और अपने पैरों पर खड़े होने की स्वतंत्रता भी है। यही भावना आज महिला स्व-सहायता समूहों…
 12 August 2026
नई दिल्ली/रायपुर। रायपुर लोकसभा सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल मंगलवार को नई दिल्ली में शिक्षा, महिला, बाल, युवा और खेल संबंधी समिति की बैठक में शामिल हुए। बैठक…
 12 August 2026
कोरबा।कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में टीएल के लंबित प्रकरणों, विभिन्न विभागों के कार्यों और योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने…
Advt.