रायपुर में गांजा सेवन पर पांच थानों की संयुक्त कार्रवाई, पांच आरोपी गिरफ्तार

Updated on 02-08-2025 11:44 AM

रायपुर। राजधानी में नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार तेज हो गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर आजाद चौक, पुरानी बस्ती, डी.डी. नगर, सरस्वती नगर और टिकरापारा थाने की पुलिस ने संयुक्त रूप से अभियान चलाकर सार्वजनिक स्थानों पर गांजा पीते पाए गए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। सभी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 27 के तहत अपराध दर्ज कर जेल भेजा गया है।

गिरफ्तार आरोपियों में आजाद चौक से होरीलाल ध्रुव (31), पुरानी बस्ती से शेख आजम (26), डी.डी. नगर से देवा साहू (23), सरस्वती नगर से आकाश नायक (30) और टिकरापारा से दिनेश धीवर (19) शामिल हैं। ये सभी आरोपी विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर गांजा सेवन करते पकड़े गए।

रायपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यह कार्रवाई एक सतत अभियान का हिस्सा है और सार्वजनिक स्थानों पर नशा करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस का उद्देश्य राजधानी को नशामुक्त बनाना है और इसके लिए ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति अपनाई गई है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 October 2026
रायपुर । सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के ग्राम पंचायत डोमनापारा के आंगनबाड़ी केंद्र में पोषण माह 2026 के तहत ‘आंगन…
 05 October 2026
रायपुर । सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जनपद पंचायत रायगढ़ के स्कूल प्रांगण जुर्डा में ब्लॉक स्तरीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न शासकीय योजनाओं के पात्र हितग्राहियों…
 05 October 2026
रायपुर । शासकीय योजनाओं का लाभ परिवार की जरूरतों के साथ भविष्य की तैयारी में भी उपयोगी साबित हो रहा है। रायगढ़ जिले के खरसिया के वार्ड क्रमांक 14, गंज…
 05 October 2026
रायपुर । सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित शिविर हितग्राहियों के लिए नई उम्मीदें लेकर आया। कोंडागांव जिले के केशकाल विकासखंड के ग्राम अड़ेगा की रहने वाली माधुरी सिदार के…
 05 October 2026
महासमुंद में 36 आयुष संस्थानों से मिल रही निःशुल्क ओपीडी, दवा और परामर्श की सुविधा; हर गुरुवार 60$ बुजुर्गों के लिए ‘सियान जतन क्लिनिक’रायपुर । महासमुंद जिले में आयुष चिकित्सा…
 05 October 2026
सिंचाई की सुविधा ने बदली खेती की तस्वीर, धान के साथ गेहूं, सरसों, उड़द और मूंगफली की कर रहे खेती; सालाना करीब एक लाख रुपये की आमदनीरायपुर ।कभी सिंचाई के…
 03 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची में छूटे पात्र लोगों और पहली बार वोट देने वाले युवाओं के नाम जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। भारत निर्वाचन आयोग ने विशेष गहन…
 03 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ के भिलाई से कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को कोल लेवी मामले में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने नोटिस जारी किया है। उन्हें 5 अक्टूबर को सुबह 10:30 बजे…
 03 October 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग के अंजोरा स्थित दाऊ श्री वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय में भर्ती प्रक्रिया को लेकर चल रहे विवाद के बीच राजभवन ने हस्तक्षेप किया है। राज्यपाल सचिवालय की ओर से…
Advt.